न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

RPSC : एग्रीकल्चर ऑफिसर के 52 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, ये हैं प्रमुख जानकारियां

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एग्रीकल्चर ऑफिसर (AO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस वेकेंसी के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Nov 2024 5:35:53

RPSC : एग्रीकल्चर ऑफिसर के 52 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, ये हैं प्रमुख जानकारियां

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने एग्रीकल्चर ऑफिसर (AO) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस वेकेंसी के लिए शुक्रवार (29 नवंबर) से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लास्ट डेट 13 दिसंबर है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 52 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

अभ्यर्थी किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमएससी कृषि या एमएससी बागवानी विषय से उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा हिंदी और संस्कृत भाषा का सामान्य ज्ञान भी जरूरी है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 और अधिकतम 40 वर्ष तक होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में सरकारी नियम अनुसार अधिकतम छूट दी जाएगी। आयु सीमा की गणना नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि को आधार मानकर की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके तहत सामान्य (अनारक्षित)/बीसी के क्रीमी लेयर/ओबीसी के क्रीमी लेयर के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपए है। आरक्षित कैटेगरी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए यह राशि 400 रुपए है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में राजस्थान के सामान्य ज्ञान से संबंधित 40 प्रश्न और सब्जेक्ट से संबंधित 110 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें प्रत्येक प्रश्न एक अंक का रहेगा और नेगेटिव मार्किंग एक तिहाई भाग रहेगी। पेपर के लिए कुल 2.30 घंटे का समय मिलेगा। इस भर्ती में ग्रेड पे 5400 रुपए और पे मैट्रिक्स लेवल एल-14 के अनुसार वेतन रखा गया है।

ऐसे करें आवेदन

- आधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.inपर जाएं।
- अब यहां होमपेज पर कृषि अधिकारी के लिए आवेदन करें लिंक पर क्लिक करें।
- एसएसओ आईडी प्राप्त करने के लिए आवश्यक विवरण भरें।
- एसएसओ आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आवेदन पत्र पूरा करें। फीस का भुगतान करें।
- सबमिट करने से पहले एक बार क्रॉस चेक करें।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक यूनिक नंबर जेनरेट होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लेकर रख लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?