न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

PPSC : इन 322 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, आवेदन करने से पहले जान लें ये बातें

पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 Jan 2025 5:33:52

PPSC : इन 322 पदों के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, आवेदन करने से पहले जान लें ये बातें

पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पंजाब राज्य सिविल सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया आज शुक्रवार (3 जनवरी) से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 31 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। प्रारंभिक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025 का आयोजन अप्रैल में किया जाएगा।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत आयोग राज्यभर में कुल 322 विभिन्न पदों पर भर्ती करने के लिए तैयार है।

पंजाब सिविल सर्विस (एग्जिक्यूटिव ब्रांच) : 46
डिप्टी सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस : 17
तहसीलदार : 27
एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर (ETO) : 121
फूड एंड सिविल सप्लाई ऑफिसर : 13
ब्लॉक डवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर : 49
असिस्टेंट रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसाइटीज : 21
लेबर-कम-कंसीलिएशन ऑफिसर : 3
एंप्लायमेंट जनरेशन, स्किल डवलपमेंट एंड ट्रेनिंग ऑफिसर : 12
डिप्टी सुप्रीटेंडेंट जेल ग्रेड-2/डिस्ट्रिक्ट प्रोबेशन ऑफिसर : 13

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इस भर्ती के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष है। आयु की गणना के लिए महत्वपूर्ण तिथि 1 जनवरी 2025 है। आयु में छूट नियमों के अनुसार दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

पंजाब राज्य के भूतपूर्व सैनिक, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), विकलांग व्यक्ति (PWD) और भूतपूर्व सैनिक के वंशज (LDESM) के लिए आवेदन शुल्क केवल 500 रुपए है। सभी राज्यों के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और केवल पंजाब राज्य के पिछड़े वर्गों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपए और अन्य श्रेणियों को 1500 रुपए का भुगतान करना होगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, उसके बाद मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार दौर में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा में 200 अंकों के दो पेपर होंगे और उनमें वस्तुनिष्ठ प्रकार (बहुविकल्पीय) प्रश्न शामिल होंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.ppsc.gov.in/ पर जाएं।
- अब होमपेज पर PPSC भर्ती 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, आवश्यक विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र जमा कर दें।
- अंत में आवश्यक दस्तावेज जमा करके आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?