न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

PGCIL : ऑफिसर ट्रेनी के 73 पद भरना है भर्ती अभियान का लक्ष्य, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने ऑफिसर ट्रेनी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित योग्यता रखने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 05 Dec 2024 6:19:37

PGCIL : ऑफिसर ट्रेनी के 73 पद भरना है भर्ती अभियान का लक्ष्य, इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (PGCIL) ने ऑफिसर ट्रेनी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार PGCIL की आधिकारिक वेबसाइट powergrid.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑफिसर ट्रेनी के रूप में पर्यावरण प्रबंधन, सामाजिक प्रबंधन, मानव संसाधन और पीआर विषयों में पेशेवरों की भर्ती यूजीसी नेट दिसंबर 2024 के माध्यम से की जाएगी। पंजीकरण प्रक्रिया 4 दिसंबर से शुरू हो गई। लास्ट डेट 24 दिसंबर है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 73 पदों को भरना है। इसमें ऑफिसर ट्रेनी (पर्यावरण प्रबंधन) के लिए 14, ऑफिसर ट्रेनी (सामाजिक प्रबंधन) के लिए 15, ऑफिसर ट्रेनी (HR) के लिए 35, ऑफिसर ट्रेनी (PR) के लिए 7 और अधिकारी प्रशिक्षु के लिए 2 पद शामिल हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

ऑफिसर ट्रेनी (एनवायरनमेंट मैनेजमेंट) के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी के साथ पर्यावरण विज्ञान/प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन/पर्यावरण इंजीनियरिंग में दो वर्षीय पूर्णकालिक मास्टर डिग्री या समकक्ष होना चाहिए। ऑफिसर ट्रेनी (सोशल मैनेजमेंट) के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी के साथ सामाजिक कार्य में दो वर्षीय पूर्णकालिक मास्टर डिग्री जरूरी है। ऑफिसर ट्रेनी (एचआर) के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 60% अंकों के साथ मानव संसाधन/कार्मिक प्रबंधन/औद्योगिक संबंध/सामाजिक कार्य (कार्मिक प्रबंधन एवं औद्योगिक संबंध में विशेषज्ञता के साथ) मानव संसाधन प्रबंधन एवं श्रम संबंध/श्रम एवं समाज कल्याण में दो वर्षीय पूर्णकालिक स्नातकोत्तर उपाधि/डिप्लोमा/एमबीए आवश्यक है। ऑफिसर ट्रेनी (पीआर) के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से 60% अंकों के साथ मास कम्युनिकेशन/पब्लिक रिलेशन्स/पत्रकारिता में पूर्णकालिक पीजी डिग्री या डिप्लोमा के साथ स्नातक चाहिए।

यूजीसी नेट स्कोर

ऑफिसर ट्रेनी के लिए उम्मीदवारों को यूजीसी नेट पेपर - श्रम कल्याण/कार्मिक प्रबंधन/औद्योगिक संबंध/श्रम और सामाजिक कल्याण/मानव संसाधन प्रबंधन पेपर उत्तीर्ण करना होगा।
ऑफिसर ट्रेनी (पर्यावरण प्रबंधन) - पर्यावरण विज्ञान।
ऑफिसर ट्रेनी (सामाजिक प्रबंधन) - सामाजिक कार्य।
ऑफिसर ट्रेनी (पीआर) - जनसंचार और पत्रकारिता।

ये है आयु सीमा

अधिकतम आयु 28 साल रखी गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

केवल अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ एक्सएसएम/डीईएसएम को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

उम्मीदवारों का चयन यूजीसी नेट पेपर, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू में उनके अंकों के आधार पर किया जाएगा। वेटेज इस प्रकार है-यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए 85 प्रतिशत, ग्रुप डिस्कशन के लिए 3 प्रतिशत और पर्सनल इंटरव्यू के लिए 12 प्रतिशत। ट्रेनिंग पूरी होने के बाद 50 हजार से लेकर 1 लाख 60 हजार रुपए प्रति माह सैलरी दी जाएगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटwww.powergrid.inपर जाएं।
- होम पेज पर job opportunities टैब पर क्लिक करें।
- ओपनिंग सेक्शन में भर्ती विज्ञापन की पीडीएफ डाउनलोड करें।
- मोबाइल नंबर और ई मेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉग इन के बाद फॉर्म भरें। जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट कर दें। इसका प्रिंट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सौरभ दास और आशुतोष रांका ने पुलिस के समन पर नहीं दी हाजिरी, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा है मामला
सौरभ दास और आशुतोष रांका ने पुलिस के समन पर नहीं दी हाजिरी, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा है मामला
ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नया प्रस्ताव आया तो क्या होगा? ओम बिरला ने बताया
ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नया प्रस्ताव आया तो क्या होगा? ओम बिरला ने बताया
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता