न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MPESB : पर्यवेक्षकों के 660 पदों पर होगी भर्ती, उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन विंडो खुली

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज गुरुवार (9 जनवरी) से शुरू हो चुकी है। लास्ट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Jan 2025 6:32:47

MPESB : पर्यवेक्षकों के 660 पदों पर होगी भर्ती, उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन विंडो खुली

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) की ओर से पर्यवेक्षक भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज गुरुवार (9 जनवरी) से शुरू हो चुकी है। लास्ट डेट 23 जनवरी है। निर्धारित योग्यता रखने वाले योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। इस संबंध में एमपी कर्मचारी चयन मंडल ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक करेक्शन पोर्टल 9 से लेकर 28 जनवरी तक खुला रहेगा। उम्मीदवार इस दौरान आवेदन पत्र में सुधार या संशोधन कर पाएंगे।

ये है पोस्ट डिटेल

रिक्त पदों की संख्या कुल 660 है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सीमित सीधी भर्ती (बैकलॉग) – 10
खुली सीधी भर्ती (बैकलॉग) – 9
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए सीमित सीधी भर्ती – 321
खुली सीधी भर्ती (महिलाओं के लिए) – 288
खुली सीधी भर्ती (पुरुषों के लिए) – 32

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

उम्मीदवारों का 12वीं पास होना अनिवार्य है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में 5 साल का अनुभव भी होना चाहिए। खुली सीधी भर्ती के लिए कैंडीडेट का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष है। सरकारी नियमों के तहत आयु सीमा में छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है। एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 250 रुपए है। सीधी भर्ती (बैकलॉग) के लिए कोई शुल्क देय नहीं होगा।

ऐसे होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। एग्जाम डेट भी घोषित हो चुकी है। बता दें 28 फरवरी को राज्य के विभिन्न शहरों में 2 शिफ्ट में पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 7:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से लेकर 1:30 बजे तक चलेगी।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटesb.mp.gov.inपर जाएं।
- होमपेज पर, भर्ती से संबंधित रिक्तियों के सेक्शन पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन करके जरूरी डिटेल्स दर्ज करें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?