न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ICG : इन 140 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवार इन चीजों को जान लें

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने 2026 बैच के लिए सहायक कमांडेंट - जनरल ड्यूटी, तकनीकी (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स)...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Dec 2024 5:58:30

ICG : इन 140 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवार इन चीजों को जान लें

भारतीय तटरक्षक बल (ICG) ने 2026 बैच के लिए सहायक कमांडेंट - जनरल ड्यूटी, तकनीकी (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स) की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 24 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in के माध्यम से सहायक कमांडेंट पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 140 पदों को भरना है, जिसमें जनरल ड्यूटी (GD) के लिए 110 पद और तकनीकी (इंजीनियरिंग/इलेक्ट्रिकल) के लिए 30 पद शामिल है। जनरल के लिए 55, ओबीसी के लिए 47, ईडब्ल्यूएस के लिए 4, एससी के लिए 17 और एसटी के लिए 17 पद रिजर्व हैं।

ये है शैक्षणिक योग्यता

जनरल ड्यूटी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। 10+2 स्तर (10+2+3 पैटर्न) पर गणित और भौतिकी का अध्ययन करना अनिवार्य है। डिप्लोमा पूरा करने के बाद डिग्री हासिल करने वाले आवेदक भी पात्र हैं, बशर्ते उनके डिप्लोमा कोर्स वर्क में गणित और भौतिकी शामिल हो। तकनीकी शाखा के उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 10+2 स्तर पर गणित और भौतिकी विषय होना अनिवार्य है।

ये है आयु सीमा

1 जुलाई 2025 तक 21 से 25 वर्ष की आयु के आवेदक जनरल ड्यूटी (GD) पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी। 1 जुलाई 2025 तक 21 से 25 वर्ष की आयु के आवेदक तकनीकी (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स) पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित उम्मीदवारों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को 300 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा। इसे नेट बैंकिंग, क्रेडिट/डेबिट कार्ड या यूपीआई का उपयोग करके ऑनलाइन जमा किया जा सकता है। हालांकि एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।

ऐसे होगा चयन

चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल हैं, जिससे उम्मीदवारों का गहन मूल्यांकन सुनिश्चित होता है। इसकी शुरुआत कोस्ट गार्ड कॉमन एडमिशन टेस्ट (CGCAT) से होती है, जो एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार प्रारंभिक चयन बोर्ड (PSB) में जाते हैं, जिसमें संज्ञानात्मक परीक्षण और समूह चर्चा शामिल होती है।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइटhttps://joinindiancoastguard.cdac.in/पर जाएं।
- ईमेल और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- लॉग इन करके आवेदन पत्र भरें।
- फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेजों को सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें। फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ में आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सौरभ दास और आशुतोष रांका ने पुलिस के समन पर नहीं दी हाजिरी, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा है मामला
सौरभ दास और आशुतोष रांका ने पुलिस के समन पर नहीं दी हाजिरी, जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा है मामला
ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नया प्रस्ताव आया तो क्या होगा? ओम बिरला ने बताया
ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए नया प्रस्ताव आया तो क्या होगा? ओम बिरला ने बताया
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को करारा जवाब, बोले- 30 साल तक सत्ता का सपना छोड़ दे कांग्रेस!
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
तिहाड़ जेल से बाहर आते ही सौरव दास ने ऐसा मजाक किया कि हंस पड़े लोग, अपने नए लुक पर भी ली चुटकी
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
अनीता कंवल ने आर्थिक तंगी की खबरों पर जताई नाराजगी, बोलीं- ‘इस उम्र में मेरा नाम बदनाम मत करिए’
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
ट्रंप के ‘मुस्लिम शहर’ वाले बयान पर मैक्रों का पलटवार, बोले- विदेशी नेता फैला रहे गलत जानकारी
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
अभिजीत दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका को बताया खुद से बड़ा नेता, रिहाई के बाद किया भावुक पोस्ट
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
दिल्ली दशहरा ग्राउंड हादसे में गुड़िया की मौत, परिजनों ने उठाए कार्रवाई पर सवाल, मांगा न्याय
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर सवाल, शशि थरूर बोले- ‘मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं’, बीजेपी ने भी घेरा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
राज ठाकरे की भविष्यवाणी, 4-5 महीने में देश की राजनीति में हो सकता है बड़ा बदलाव, बोले- कुछ समय के लिए PM भी नहीं होगा
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
श्रद्धा दुबे को लेकर लखनऊ पहुंची STF, हजरतगंज थाने में पूछताछ की तैयारी; शिवा शर्मा की मौत के राज खुलने की उम्मीद
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता