न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से 187 पदों पर की जाएगी नियुक्ति, भर्ती से जुड़ी ये बातें हैं खास

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए 187 पदों पर भर्ती निकली है। इसके तहत क्लर्क, स्टेनोग्राफर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Nov 2024 6:10:09

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से 187 पदों पर की जाएगी नियुक्ति, भर्ती से जुड़ी ये बातें हैं खास

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए 187 पदों पर भर्ती निकली है। इसके तहत क्लर्क, स्टेनोग्राफर, ड्राइवर और चपरासी के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया आज शनिवार (30 नवंबर) से शुरू हो गई है। निर्धारित योग्यता रखने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hphcrecruitment.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। लास्ट डेट 31 दिसंबर है।

ये है पोस्ट डिटेल

इस भर्ती अभियान के तहत 187 पदों को भरा जाएगा। क्लर्क के 63 पद हैं, जिनमें 49 नियमित और 14 अनुबंध आधार पर हैं। स्टेनोग्राफर के 52 पद में 22 नियमित और 30 अनुबंध पर भरे जाएंगे। ड्राइवर के 6 पद हैं और सभी नियमित तौर पर भरे जाएंगे। चपरासी के 66 पद में 64 नियमित और 2 पद डेली वेजेज पर भरे जाएंगे।

ये है शैक्षणिक योग्यता

क्लर्क के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान जैसे कंप्यूटर चलाना, विंडोज और लाइनेक्स ऑपरेटिंग सिस्टम और टाइपिंग और प्रिंटआउट लेना आदि जरूरी है। स्टेनोग्राफर के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। ड्राइवर के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक पास जरूरी है। साथ ही कम से कम तीन साल के लिए एलएमवी वैध ड्राइविंग लाइसेंस और कम से कम तीन साल के लिए एलएमवी ड्राइविंग के लिए ड्राइवर के रूप में अनुभव होना चाहिए। चपरासी के लिए 12वीं पास जरूरी है। इस पद के लिए मेरिट शैक्षणिक योग्यता (85 फीसदी वेटेज) और इवेल्यूएशन (15 फीसदी वेटेज) से बनेगी।

ये है आयु सीमा

उम्र सीमा पर नजर डालें तो 18 से 45 वर्ष की आयु वाले उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र हैं। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और ओबीसी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।

ये है आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 347.92 रुपए (जीएसटी सहित) और हिमाचल प्रदेश की आरक्षित श्रेणियों को (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, पीएच) 197.92 रुपए (जीएसटी सहित) का आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

ऐसे करें आवेदन

- भर्ती पोर्टलhphcrecruitment.inपर जाएं।
- ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन पत्र सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
- आवेदन पत्र जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी