न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

AIIMS नागपुर में इन 98 पदों पर होगी भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द कर दें आवेदन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नागपुर में सीनियर रेजिडेंट के 98 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Dec 2024 6:14:36

AIIMS नागपुर में इन 98 पदों पर होगी भर्ती, योग्य उम्मीदवार जल्द से जल्द कर दें आवेदन

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नागपुर में सीनियर रेजिडेंट के 98 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित लास्ट डेट 9 दिसंबर तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। एप्लीकेशन फॉर्म गूगल लिंक के माध्यम से भरा जा सकता है। इसके बाद अभ्यर्थियों को ऑफलाइन आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर इंटरव्यू के दिन उपस्थिति दर्ज करवानी होगी। चयनित उम्मीदवारों का टेन्योर 3 वर्ष का रहेगा।

ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा

इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएट (NMC/MCI/MMC/DCI) उत्तीर्ण होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी की अधिकतम आयु आवेदन की अंतिम तिथि 9 दिसंबर को ध्यान में रखकर 45 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन करने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 500 रुपए जमा करना होगा। एससी, एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह राशि 250 रुपए तय की गई है। पीडब्ल्यूडी वर्ग से आने वाले अभ्यर्थी निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन और मिलेगा इतना वेतन

आवेदनकर्ताओं को योग्यता के अनुसार इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए डेट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट पर अलग से की जाएगी। उम्मीदवारों की संख्या ज्यादा होने पर परीक्षा का आयोजन भी किया जा सकता है। चयनित उम्मीदवारों को 67700 रुपए प्रति माह वेतनमान के साथ अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले एम्स नागपुर की ऑफिशियल वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाएं। यहां Google Form Link पर क्लिक करना है और मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें। इसके बाद Application Form Link पर क्लिक करके ऑफलाइन फॉर्म डाउनलोड कर लें और पूर्ण रूप से इसे भरकर और संबंधित आवश्यक दस्तावेज को अटैच करके इंटरव्यू के दिन उपस्थित रहें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
BRICS समिट खत्म, PM मोदी बोले- अब साझा संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना होगा
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?