न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

AIIMS गोरखपुर ने 144 रिक्त पदों पर निकाली भर्ती, उम्मीदवार इस दिन तक भर सकते हैं फॉर्म

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) गोरखपुर ने सीनियर रेजिडेंट के 144 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 15 Oct 2024 5:43:21

AIIMS गोरखपुर ने 144 रिक्त पदों पर निकाली भर्ती, उम्मीदवार इस दिन तक भर सकते हैं फॉर्म

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS) गोरखपुर ने सीनियर रेजिडेंट के 144 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी ऑफलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन पत्र निर्धारित पते पर पहुंचाने की लास्ट डेट 1 नवंबर निर्धारित है। यह भर्ती टेन्योर बेसिस पर हो रही है और इसमें चयनित होने वाले उम्मीदवारों की नियुक्ति 1 वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी। परफॉर्मेंस के आधार पर भर्ती का टेन्योर 2 वर्ष की अवधि के लिए एक्सटेंड किया जा सकता है।

ये है पोस्ट डिटेल

बता दें इस भर्ती के माध्यम से एनाटोमी, ईएनटी, एनास्थिया, डेंटिस्ट्रिया, न्यूरो सर्जरी, पैथोलॉजी, रेडियोलॉजी समेत कुल 32 विभागों में सीनियर रेजिडेंट पद खाली हैं। इसमें अनारक्षित के लिए 39 पद, EWS के लिए 20, OBC के 45 पद, SC के 26 और ST के 14 पद शामिल हैं। ये है


ये है शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा


इन पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में MD/MS/DNB/MDS में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, सेंट्रल/राज्य मेडिकल काउंसिल में रजिस्टर्ड होना अनिवार्य है। वहीं नॉन मेडिकल उम्मीदवारों के पास MSc की डिग्री और संबंधित फील्ड में PhD होना आवश्यक है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 45 वर्ष तय की गई है। वहीं SC/ST के उम्मीदवारों को उम्र में 5 साल, OBC को 3 साल छूट दी गई है।

ये है आवेदन शुल्क

इस भर्ती में आवेदन के साथ अनरिजर्व, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1180 रुपए शुल्क का भुगतान करें। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी एवं महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में चयनित होने के लिए पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा से होकर गुजरना होगा। रिटन टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। रिटन टेस्ट 80 और इंटरव्यू 20 अंकों के लिए करवाया जाएगा। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। सभी चरणों के आधार पर उम्मीदवारों को फाइनल मेरिट लिस्ट में जगह प्रदान की जाएगी।

मिलेगा इतना वेतन

इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवारों को पे स्केल 7th के अनुसार 67700 रुपए प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही अन्य भत्ते अलग से दिए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन

- सबसे पहले एम्स गोरखपुर की ऑफिशियल वेबसाइटhttps://aiimsgorakhpur.edu.in/ पर जाएं।
- यहां रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर भर्ती से संबंधित ऑफलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब इसका प्रिंटआउट निकालकर पूर्ण रूप से भर लें और इसमें सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच करें।
- अब फॉर्म को "भर्ती कक्ष (शैक्षणिक ब्लॉक), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान गोरखपुर, कुंराघाट, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश- 273008" के पते पर स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक/कूरियर से भेज सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
यूक्रेन की स्टारलिंक सेवा पर अब भी रोक? ट्रंप ने मस्क को लेकर दिया बड़ा बयान
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
अमेरिका में हिमांशु भाऊ के साथ नीरज फरीदपुरिया भी गिरफ्तार, दोनों गैंगस्टर साथ रहकर चला रहे थे गिरोह
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ पर शुभेंदु अधिकारी का बयान, बोले- मानवीय चूक से गई 19 लोगों की जान
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
ईरान को ट्रंप की नई धमकी, बोले- फिर शुरू कर सकते हैं ‘एपिक फ्यूरी’; तेहरान ने इंटरनेट केबल काटने की दी चेतावनी
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
दिल्ली: 1 नवंबर की रैली टालने की मांग, राहुल गांधी को व्यापारियों ने क्यों लिखी चिट्ठी?
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘उड़ता तीर’ की पहले दिन धीमी शुरुआत, फिर भी आयुष्मान खुराना की पोस्ट-कोविड फिल्मों में चौथे नंबर पर पहुंची
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
‘अबे ओ फिरंगी…’, प्रभास के इस डायलॉग के साथ रिलीज हुआ ‘फौजी’ का टीजर
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
दूध वाली चाय की जगह सुबह पिएं आंवले की चाय, जानें इसे बनाने की आसान रेसिपी और फायदे
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
रात में सोते समय बालों को नुकसान पहुंचा सकती हैं ये 3 गलतियां, हेयर केयर के लिए अपनाएं सही तरीका
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी
आंवला, मूंगफली और लहसुन से तैयार करें मजेदार चटनी, ऊपर से लगाएं जीरा-हींग का तड़का, नोट कर लें रेसिपी