न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

महाराष्ट्र की बेमिसाल डिश है वेज कोल्हापुरी, मेजबान हो या मेहमान दोनों को आ जाएगा मजा #Recipe

मराठी परिवारों में बनने वाली महाराष्ट्र की खास डिश वेज कोल्हापुरी अब पूरे देश में मशहूर हो चुकी है। किचन में बनने वाली इस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Dec 2023 3:51:27

महाराष्ट्र की बेमिसाल डिश है वेज कोल्हापुरी, मेजबान हो या मेहमान दोनों को आ जाएगा मजा #Recipe

मराठी परिवारों में बनने वाली महाराष्ट्र की खास डिश वेज कोल्हापुरी अब पूरे देश में मशहूर हो चुकी है। किचन में बनने वाली इस डिश का हर कोई फैन होता है। यह आम तौर पर थोड़ी स्पाइसी और तीखे मसालों को मिलाकर बनाई जाती है। इस डिश का आनंद रोटी, पूरी, पराठा या राइस किसी भी चीज के साथ लिया जा सकता है। इस डिश की जो सबसे खास सामग्री है, वो है तीखी लाल कोल्हापुरी मिर्च। यह इसके स्वाद और रंग दोनों में तड़का जैसी होती है। अगर आप कुछ तीखा मसालेदार खाने की सोच रहे हैं तो इसे आजमाया जा सकता है। घर आए मेहमानों के लिए भी यह शानदार डिश है। वेज कोल्हापुरी तैयार करने में ज्यादा जोर नहीं आता।

महाराष्ट्र की बेमिसाल डिश है वेज कोल्हापुरी, मेजबान हो या मेहमान दोनों को आ जाएगा मजा #Recipe

सामग्री (Ingredients)

आलू – 1
गाजर – 1
शिमला मिर्च – 1
बीन्स
टमाटर – 3 (150 ग्राम)
फूल गोभी – 1 कप
मटर – एक चौथाई कप
अदरक – 1 इंच टुकडा़
हरा धनिया – 2-3 बडे़ चम्मच
क्रीम – आधा कप
सूखा नारियल – एक चौथाई कप कद्दूकस किया हुआ
तेल – सब्जियां तलने और सब्जी बनाने के लिए
हींग – 1 चुटकी
जीरा - आधा छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर – एक चौथाई छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटी चम्मच
गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
लाल मिर्च साबुत – 2
तिल – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

महाराष्ट्र की बेमिसाल डिश है वेज कोल्हापुरी, मेजबान हो या मेहमान दोनों को आ जाएगा मजा #Recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले सभी सूखे मसाले नारियल, सूखी कश्मीरी लाल मिर्च, खसखस, तिल, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, काली इलायची के दाने एक कड़ाही या पैन में भून लें।
- अब इसे एक थाली में निकालें और ठंडा होने के लिए रख दें। इसे एक मिक्सी में अच्छे से पीस लें।
- बीन्स, गाजर, आलू सभी सब्जियों को लंबाई में काटें, मटर, गोभी भी लें और इसे पानी में थोड़ा नमक डालकर उबाल लें।
- जब ये 80 प्रतिशत पक जाए तो गैस बंद कर दें और इसे अलग निकालकर रख लें। एक बार चेक कर लें कि सब्जियां नरम हुई हैं कि नहीं।
- अब एक कड़ाही लें, इसमें 2 टेबल स्पून तेल मध्यम आंच पर गरम करें।
- सौंफ डालें और 15 सैकंड भूनें। अब इसमें कटा प्याज डालें और हल्का गुलाबी होने तक पकाएं।
- प्याज के भुन जाने पर इसमें लहसुन-अदरक का पेस्ट डालें और अब इसमें शिमला मिर्च डाल दें, इसे थोड़ा पकाएं और फिर टमाटर डालें और ऊपर से नमक डाल दें।
- इसे थोड़ा पकाएं और टमाटर के गल जाने पर इसमें तैयार मसाला डाल दें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और थोड़ी देर पकने दें।
- अब तैयार मिश्रण में पहले से उबाली हुई सब्जियां डालें। सभी को मसाले में मिक्स कर लें और इसमें नमक डाल दें।
- चमचे की सहायता से इसे लगातार चलाते रहिए। अब इसमें 1/3 कप दूध डालें और इतनी ही मात्रा में पानी।
- सब्जियों में उबाल आने लगे तो इसे फिर अच्छे से मिलाएं।
- वेज कोल्हापुरी की ग्रेवी गाढ़ी होने लगे तो गैस बंद कर दें और क्रीम डालकर इसे एक बार फिर मिला लें।
- ऊपर से धनिया डालें और गरमागरम वेज कोल्हापुरी सभी को रोटी-नान या चावल के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

गर्मियों में खीरे को अपनी डाइट में ऐसे करें शामिल, सेहत के लिए होगा फायदेमंद

  • खीरा शरीर को हाइड्रेट करता है और जल संतुलन बनाए रखता है
  • गर्मियों में खीरा शरीर को ठंडा रखता है
  • खीरा त्वचा के निखार के लिए भी फायदेमंद है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
लंदन में दो ट्रेनों की आमने-सामने भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौत; 80 से अधिक घायल, यात्रियों ने सुनाई भयावह आपबीती
लंदन में दो ट्रेनों की आमने-सामने भीषण टक्कर, ड्राइवर की मौत; 80 से अधिक घायल, यात्रियों ने सुनाई भयावह आपबीती
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: USA ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह, लगातार दूसरी जीत से मजबूत स्थिति
FIFA World Cup 2026: USA ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराकर राउंड ऑफ 32 में बनाई जगह, लगातार दूसरी जीत से मजबूत स्थिति
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' की शानदार शुरुआत, पहले दिन ही डबल डिजिट कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' की शानदार शुरुआत, पहले दिन ही डबल डिजिट कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सड़क पर पड़ा नोट उठाने से पहले सोच लें 100 बार, वायरल वीडियो में बताया गया बड़ा खतरा
सड़क पर पड़ा नोट उठाने से पहले सोच लें 100 बार, वायरल वीडियो में बताया गया बड़ा खतरा