न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्याज कुलचा : घर पर बेहिचक बनाएं यह जायकेदार डिश, हर ओर से होगी तारीफों की बौछारें #Recipe

छोले कुलचे मशहूर पंजाबी फूड है। कुलचे कई तरह से बनाए जाते हैं। इनमें प्याज कुलचा भी खूब लोकप्रिय है। गरमागरम छोले के साथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 27 Aug 2024 4:20:35

प्याज कुलचा : घर पर बेहिचक बनाएं यह जायकेदार डिश, हर ओर से होगी तारीफों की बौछारें #Recipe

छोले कुलचे मशहूर पंजाबी फूड है। कुलचे कई तरह से बनाए जाते हैं। इनमें प्याज कुलचा भी खूब लोकप्रिय है। गरमागरम छोले के साथ प्याज वाले कुलचे इस डिश का स्वाद कई गुना तक बढ़ा देते हैं। इसे स्ट्रीट फूड के तौर पर काफी पसंद किया जाता है। आप अगर कोई चटपटी डिश की योजना बना रहे हैं तो इसे बेहिचक आजमाएं। आपको घर पर ही यह शानदार टेस्ट मिल जाएगा। इसे बाहर जैसा जायकेदार बनाने के लिए आप हमारी बताई रेसिपी की मदद ले सकते हैं। यह बनाना आसान है और हर उम्र के लोग इस पर फिदा हैं। इसे गरमागरम छोले के साथ सर्व करें और फिर देखिए होगी तारीफों की बौछार।

pyaj kulcha,pyaj kulcha ingredients,pyaj kulcha recipe,pyaj kulcha spicy,pyaj kulcha tasty,pyaj kulcha delicious,pyaj kulcha street food

सामग्री (Ingredients)

मैदा – 1 कटोरी
प्याज बारीक कटा – 1/2 कटोरी
हरी मिर्च कटी – 2
हरा धनिया कटा – 1/2 कटोरी
धनिया बीज – 1/2 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
सौंफ पाउडर – 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
चाट मसाला – 1/4 टी स्पून
मक्खन – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

pyaj kulcha,pyaj kulcha ingredients,pyaj kulcha recipe,pyaj kulcha spicy,pyaj kulcha tasty,pyaj kulcha delicious,pyaj kulcha street food

विधि (Recipe)

- सबसे पहले प्याज को बारीक काट लें। अब एक बाउल में प्याज डालकर ऊपर से थोड़ा सा नमक डालकर मिलाएं।
- अब प्याज को 3-4 मिनट के लिए ऐसा ही छोड़ दें। इसके बाद प्याज का पूरा पानी निचोड़ दें और प्याज को एक दूसरी बड़ी बाउल में शिफ्ट कर दें।
- अब प्याज में जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया बीज सहित अन्य सारे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें और कुछ देर के लिए अलग रख दें।
- फिर एक बर्तन में मैदा डालें और उसमें चुटकीभर नमक डालकर मिलाएं। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मैदे को गूंथ लें।
- अब मैदे के आटे से छोटी-छोटी लोइयां बना लें। लोई को बीच में दबाकर कटोरी जैसा बना लें और उसमें प्याज की स्टफिंग भर दें और दोबारा गोल कर चपटा कर दें।
- इसी तरह सारी लोइयों में प्याज की स्टफिंग भर दें। अब एक नॉन स्टिक तवा मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- इस बीच स्टफिंग वाली एक लोई लें और उससे लंबा कुलचा बेल लें। अब कुलचे के एक तरफ पानी लगाएं और उसी तरह से तवे पर डालते हुए सेक लें।
- जिस तरह नान रोटी सेकी जाती है उसी तरह प्याज कुलचा को सेक लें। इसके बाद एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे प्याज कुलचा तैयार कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम