Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मैंगो बर्फी : आसानी से बन जाती है यह शानदार स्वीट डिश, फंक्शन या खास मौके पर आजमाएं #Recipe

इस समय बाजार में आम की बहार है। गर्मी के मौसम में यह मीठा रसीला फल सुपरहिट है। इसकी कई तरह की डिश तैयार की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 May 2024 4:42:48

मैंगो बर्फी : आसानी से बन जाती है यह शानदार स्वीट डिश, फंक्शन या खास मौके पर आजमाएं #Recipe

इस समय बाजार में आम की बहार है। गर्मी के मौसम में यह मीठा रसीला फल सुपरहिट है। इसकी कई तरह की डिश तैयार की जाती है और सबकी सबका स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ जाता है। फिलहाल हम बात कर रहे हैं मैंगो बर्फी की। इसे चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। आप अगर मीठा खाने के शौकीन हैं तो इसकी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। दिन में किसी भी वक्त इसका मजा ले सकते हैं। बड़ों के साथ ही बच्चे भी इसे देख खुश हो जाएंगे। यह बेहद आसानी से बनाई जा सकती है और इसे तैयार करने में ज्यादा देर नहीं लगती। घर में किसी फंक्शन या खास मौके पर इससे सबका मुंह मीठा कराया जा सकता है। आपने अगर कभी यह रेसिपी ट्राई नहीं की है तो हमारी बताई विधि मददगार हो सकती है।
mango barfi,mango barfi recipe,mango barfi ingredients,mango barfi tasty,mango barfi delicious,mango barfi summer,mango barfi function सामग्री (Ingredients)

आम के टुकड़े – 1 कप
दूध – आधा कप
नारियल कद्दूकस – 3 कप
इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून
केसर – 1 चुटकी
चीनी – 1 कप (स्वादानुसार) mango barfi,mango barfi recipe,mango barfi ingredients,mango barfi tasty,mango barfi delicious,mango barfi summer,mango barfi function विधि (Recipe)

- सबसे पहले आम को काटें और उसके गूदे के टुकड़े कर एक बाउल में जमा कर लें।
- अब एक ब्लेंडर में आम के टुकड़े और आधा कप दूध डालकर इन्हें ब्लेंड करें।
- ध्यान रखें कि आम की स्मूद प्यूरी तैयार होनी चाहिए। जरूरत के मुताबिक प्यूरी बनाने के लिए थोड़ा सा दूध और मिलाया जा सकता है।
- अब एक कड़ाही को गैस पर गरम करने के लिए रख दें। इसमें आम की प्यूरी डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
- कुछ देर बाद प्यूरी में 1 कप चीनी डालें और चम्मच से तब तक चलाते रहें जब तक कि प्यूरी के साथ चीनी पूरी तरह से न घुल जाए।
- इसके बाद प्यूरी में 3 कप कद्दूकस नारियल डालें और पकाएं। इस बीच एक छोटी कटोरी में थोड़ा सा गुनगुना दूध लें और उसमें केसर के धागे डालकर घोल दें।
- अब केसर धागे वाले दूध को कड़ाही में डालकर प्यूरी के साथ अच्छी तरह से मिक्स करें।
- अब मिश्रण को लगभग 10 मिनट तक पकाएं जिससे ठीक से गाढ़ा हो सके।
- मिश्रण को पूरी तरह से तैयार होने में 15-20 मिनट का वक्त लग सकता है।
- जब मिश्रण ठीक तरह से पक जाए तो उसमें इलायची पाउडर डालें और गैस बंद कर दें।
- इसके बाद एक थाली/ट्रे लें और उसके तले पर थोड़ा सा घी लगा दें। फिर तैयार मिश्रण को ट्रे में समान अनुपात में फैला दें।
- इसके बाद मिश्रण को सैट होने के लिए आधा घंटा छोड़ दें। जब मिश्रण सैट हो जाए तो चाकू से बर्फी के आकार में काट लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology