न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तवा पिज्जा खाकर हो जाएगी तबीयत खुश, घर में हो कोई जश्न का मौका तो यह डिश रहेगी परफेक्ट #Recipe

पिज्जा का नाम सुनते ही सबकी तबीयत खुश हो जाती है। भला पिज्जा किसे पसंद नहीं होता। इसका चटपटापन हर किसी को अपना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 May 2024 4:13:19

तवा पिज्जा खाकर हो जाएगी तबीयत खुश, घर में हो कोई जश्न का मौका तो यह डिश रहेगी परफेक्ट #Recipe

पिज्जा का नाम सुनते ही सबकी तबीयत खुश हो जाती है। भला पिज्जा किसे पसंद नहीं होता। इसका चटपटापन हर किसी को अपना बना लेता है। यह बेहद लोकप्रिय डिश है और इसकी जबरदस्त मांग देखने को मिलती है। हालांकि बाहर से पिज्जा ऑर्डर करना काफी महंगा पड़ता है। ऐसे में हम आपको घर पर ही पिज्जा बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। यह पिज्जा बनाने के लिए आपको ओवन की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। तो इस बार आप जब भी कोई जश्न मनाना चाहें तो या कोई अलग रेसिपी बनाने की सोचें तो तवा पिज्जा ट्राई करके देखें।

tawa pizza,tawa pizza recipe,tawa pizza ingredients,tawa pizza celebration,tawa pizza tasty,tawa pizza delicious,tawa pizza spicy

सामग्री (Ingredients)

मैदा - 2 कप
शिमला मिर्च - 1 नग
बेबी कॉर्न - 3 नग
पिज्जा सॉस - 1/2 कप
मोजरेला चीज - 1/2 कप
इटेलियन मिक्स हर्ब्स - 1/2 छोटा चम्मच
ओलिव/रिफाइंड ऑयल - 2 बड़े चम्मच
शक्कर - छोटा चम्मच
यीस्ट - छोटा चम्मच
नमक - स्वादानुसार

tawa pizza,tawa pizza recipe,tawa pizza ingredients,tawa pizza celebration,tawa pizza tasty,tawa pizza delicious,tawa pizza spicy

विधि (Recipe)

- तवा पिज्जा की शुरुआत पिज्जाप बेस बनाने से होती है। पिज्जा बेस बनाने के लिए सबसे पहले मैदा छान लें।
- इसके बाद उसमें यीस्ट, ओलिव ऑयल, शक्कर और नमक मिला लें। फिर गुनगुना पानी डालकर आटा को अच्छी तरह से गूंथ लें।
- गुंथे हुए आटे को बर्तन में करके गरम स्थान पर 2 घंटे के लिए ढंककर रख दें।
- आटे की ऊपरी सतह पर हल्का सा तेल लगा दें, जिससे उस पर पपड़ी न बनें। आटा लें और उसकी लगभग आधा सेमी मोटी पूरी बेल लें।
- अब गैस पर नॉन स्टिक पैन रखें। उस पर हल्का सा तेल लगाकर पूरी को रखें और धीमी आंच पर दोनों ओर से सुनहरा होने तक सेक लें। तैयार है पिज्जा बेस।
- पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च को धोकर लंबाई में छोटे-छोटे पीस काट लें और उसके बीज हटा दें।
- कॉर्न के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। गैस पर तवा गरम करें और उस पर सब्जियों को रखकर चलाते हुए भून लें, जिससे वे नरम हो जाएं।
- अब इसके ऊपर सबसे पहले पिज्जा सॉस की पतली लेयर लगाएं। उसके बाद शिमला मिर्च और बेबी कॉर्न को थोडा दूर-दूर करके एक परत बिछा दें।
- उसके ऊपर सब्जियों की एक परत बिछाएं और ऊपर से मोजेरिला चीज डाल दें।
- पिज्जा को किसी बर्तन से ढक दें और लगभग 5-7 मिनट तक उसे पकने दें। थोड़ी-थोड़ी देर पर पिज्जा को खोलकर चेक करते रहें।
- जब चीज पूरी तरह से मेल्ट हो जाए और पिज्जा बेस नीचे से ब्राउन हो जाए, गैस बंद कर दें।
- तवा पिज्जा तैयार है। उसमें ऊपर से इटेलियन मिक्स हर्ब्स डाल दें और फिर पिज्जा को चार पीस में काटकर गरमा-गरम सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम