Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सूजी का ढोकला : ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के लिए है शानदार विकल्प, हल्का होने से पाचन में आसान #Recipe

अक्सर देखने में आता है कि ढोकला के बारे में सुनते ही लोगों का इसे खाने के लिए मन मचलने लगता है। ढोकला का स्वाद ही कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 21 Jun 2024 4:11:31

सूजी का ढोकला : ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के लिए है शानदार विकल्प, हल्का होने से पाचन में आसान #Recipe

अक्सर देखने में आता है कि ढोकला के बारे में सुनते ही लोगों का इसे खाने के लिए मन मचलने लगता है। ढोकला का स्वाद ही कुछ ऐसा है कि यह सब पर जादू चला देता है। आम तौर पर ढोकला बेसन से बनाया जाता है, लेकिन बता दें कि सूजी (रवा) का ढोकला भी किसी तरह से कम नहीं पड़ता। यह पाचन के लिहाज से भी काफी हल्का होता है यानी इससे आपके पेट को कष्ट नहीं उठाना पड़ेगा। हर कोई गुजराती स्टाइल में बनने वाले सूजी ढोकला का कायल हो जाता है। इसे ब्रेकफास्ट या स्नैक्स के तौर पर काम लिया जा सकता है। इसे बनाना बेहद आसान है और ये डिश मिनटों में तैयार हो जाती है। इसे बच्चों के टिफिन में भी रख सकते हैं। इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।
suji dhokla,suji dhokla light dish,suji dhokla digestive,suji dhokla ingredients,suji dhokla recipe,suji dhokla lunch box,suji dhokla breakfast,suji dhokla snacks सामग्री (Ingredients)

सूजी (रवा) – 1 कप
दही (खट्टा) – 1 कप
बेकिंग सोडा – 1 टी स्पून
तेल जरूरत के मुताबिक
पानी – एक तिहाई कप
नमक – स्वादानुसार

तड़के के लिए

राई – 1/2 टी स्पून
तिल – 1/2 टी स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 1
कढ़ी पत्ते – 8-10
हरा धनिया कटा – 1 टेबल स्पून
तेल – 1 टेबल स्पून suji dhokla,suji dhokla light dish,suji dhokla digestive,suji dhokla ingredients,suji dhokla recipe,suji dhokla lunch box,suji dhokla breakfast,suji dhokla snacks विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक कटोरे में सूजी डालें। इसमें एक कप दही और एक तिहाई पानी डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद नमक डालकर अच्छे से फेंटें। मिश्रण को इतना फेंटना है कि घोल में कोई गांठ न रह जाए।
- इसके बाद घोल को ढककर 20 मिनट के लिए अलग रख दें, जिससे अच्छी तरह से सैट हो जाए।
- तय समय के बाद घोल को लें और उसमें बेकिंग सोडा लाकर अच्छी तरह से घोलें।
- फिर एक थाली लें और उसके तले को तेल डालकर चिकना कर लें। तैयार घोल को थाली की आधा इंच ऊंचाई तक डालें।
- अब ढोकला बनाने का बर्तन लें और उसमें 1-2 ग्लास पानी डालें। इसके बाद बर्तन में स्टैंड रखें और उसके ऊपर घोल वाली थाली रख दें।
- अब बर्तन को ढककर हाई फ्लेम पर ढोकला भाप की मदद से पकाएं। ढोकला 10-15 मिनट में पककर तैयार हो जाएगा।
- 10 मिनट बाद ढोकला में चाकू डालकर देखें। अगर चाकू चिपके नहीं तो ढोकला 5 मिनट तक और भाप में पकाएं।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और ढोकले की थाली बर्तन से निकाल लें। ढोकला ठंडा होने के बाद उसके चौकोर टुकड़े काट लें।
- इसके बाद तड़का तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करें। एक छोटे पैन में तेल डालकर गरम करें और राई, जीरा डालकर चटकाएं।
- राई जब फूटने लगे तो तिल, हरी मिर्च और कढ़ी पत्ता डालकर कुछ सैकंड भूनें और फिर गैस बंद कर दें।
- अब तैयार तड़का कटे हुए रवा ढोकलों पर डालें और फिर हरी धनिया पत्ती से गार्निश करें। तैयार है सूजी ढोकला।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology