Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

व्रत में फलाहार के तौर पर करें साबूदाना खिचड़ी का सेवन, झटपट होगी तैयार #Recipe

हम आज आपके लिए लेकर आए हैं साबूदाना खिचड़ी बनाने की रेसिपी। साबूदाने की हेल्दी और टेस्टी खिचड़ी झटपट बनकर तैयार हो जाती है। फलाहारी भोजन में साबूदाना की खिचड़ी बनाना सबसे आसान होता है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 28 Sep 2022 8:16:28

व्रत में फलाहार के तौर पर करें साबूदाना खिचड़ी का सेवन, झटपट होगी तैयार #Recipe

नवरात्रि के इन दिनों में किआ लोगों ने व्रत रखा हैं और इस दौरान साबूदाने का सेवन किया जाता हैं। साबूदाने से कई तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। अगर आप भी झटपट कुछ बनाना चाहते हैं, तो हम आज आपके लिए लेकर आए हैं साबूदाना खिचड़ी बनाने की रेसिपी। साबूदाने की हेल्दी और टेस्टी खिचड़ी झटपट बनकर तैयार हो जाती है। फलाहारी भोजन में साबूदाना की खिचड़ी बनाना सबसे आसान होता है। जानते हैं इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री

- 1 कप साबूदाना
- मूंगफली दाना 1/2 कप
- उबला हुआ 1 आलू
- कटा हुआ हरा धनिया
- 5-6 कड़ी पत्ते
- 2 हरी मिर्च कटी
- 1 टी स्पून नींबू
- घी/तेल जरूरत अनुसार
- सेंधा नमक स्वाद अनुसार
sabudana khichdi recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe बनाने की विधि

साबूदाना खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से धोएं। साफ पानी में कम से कम 2 घंटे के लिए इसे भिगोकर रख दें। पानी में भिगोकर रखने से साबूदाना फूलकर नरम हो जाएगा। तय समय के बाद एक कड़ाही में मूंगफली के दाने डालकर उन्हें मीडियम आंच पर अच्छे से भून लें। जब मूंगफली दाने अच्छे से सिक जाएं तो उसे एक बर्तन में निकाल लें और उनके छिलके निकाल दें। अब मूंगफली दानों को दरदरा कूटकर अलग रख दें। इसके बाद उबला आलू लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। वहीं, साबूदाना फूल जाने के बाद उन्हें भी एक बर्तन में निकालकर रख लें।

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे धीमी आंच पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा डाल दें। जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कड़ी पत्ते और हरी मिर्च डालकर सभी को अच्छे से भून लें। इसके बाद इसमें कटे हुए उबले आलू डालकर फ्राई करें। अब इसमें साबूदाने डालें और सभी को अच्छे से मिक्स करें। लगभग 5 मिनट तक खिचड़ी को कड़ाही में ढककर धीमी आंच पर पकने दें। बीच में एक-दो बार करछी से साबूदाना को चला लें। इसके बाद इसमें कूटे हुए मूंगफली दाने डालें और साबूदाना के साथ अच्छे से मिला लें। खिचड़ी को फिर 1 से 2 मिनट तक पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें। खिचड़ी में स्वादानुसार सेंधा नमक और नींबू का रस डालकर खिचड़ी में अच्छी तरह से मिला लें। आपकी उपवास की साबूदाना खिचड़ी बनकर तैयार हो चुकी है। खिचड़ी में हरा धनिया डालकर सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
छठ महापर्व पर छठी मैया की आराधना के साथ जरूर करें आरती, जानें इसकी परंपरा
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
महंगे हेयर स्पा की जरूरत नहीं! करी पत्ता, गुड़हल और दही से घर पर तैयार करें हेयर मास्क
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
9वें दिन कमाई में आई गिरावट, फिर भी 'रामायण' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,100 करोड़ का आंकड़ा
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
फटी एड़ियों का इलाज: सर्दियों में पैरों को मुलायम रखने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology