न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इस तरह घर पर ही बनाए रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर लज़ीज़ #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर लज़ीज़ बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसका क्रीमी फ्लेवर सभी का दिल जीत लेगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Feb 2022 8:58:27

इस तरह घर पर ही बनाए रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर लज़ीज़ #Recipe

जब भी कभी रेस्टोरेंट में भोजन करने जाते हैं तो पनीर से बने विभिन्न व्यंजन आर्डर किए जाते है क्योंकि वहां उनका स्वाद बेहतरीन मिलता हैं। लेकिन आप चाहे तो घर पर भी पनीर का रेस्टोरेंट जैसा स्वाद ले सकते हैं। आज इस कड़ी में हम आपके लिए रेस्टोरेंट स्टाइल पनीर लज़ीज़ बनाने की Recipe लेकर आए हैं। इसका क्रीमी फ्लेवर सभी का दिल जीत लेगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में...

आवश्यक सामग्री

पनीर क्यूब्स - ½ कटोरी
काजू और मगज पेस्ट - 1 कप
दो प्याज की प्यूरी - 1 कप
ताजी क्रीम - 2 टेबलस्पून
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 टीस्पून
नमक - स्वादानुसार
गरम मसाला - स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
धनिया पाउडर - स्वादानुसार
अमचूर पाउडर - स्वादानुसार
इलायची पाउडर - 1 टीस्पून
दूध आवश्यकतानुसार दूध
कसूरी मेथी - 1 टीस्पून
बटर - 3 टेबलस्पून
मोज़ेरेला चीज़ कद्दूकस किया हुआ - 2 टेबलस्पून
हरी मिर्च कटी हुई - 1

paneer lazeez recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

एक नॉन स्टीक पैन में बटर डालेंगे। इस पैन में अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। साथ ही बारीक कटी हुई हरी मिर्च भी डाल दें और इन्हें थोड़ा भूनें। थोड़ा भुनने के बाद इसमें दो प्याज की प्यूरी डालेंगे और भून लेंगे। प्याज की प्यूरी भून जाने के बाद इसमें अब इलाइची पाउडर डालेंगे। ग्रेवी को पकने देंगे और इसके साथ इसकी सीजनिंग करेंगे। सीजनिंग करने के लिए पहले स्वादानुसार नमक डालेंगे। नमक डालने के बाद बाकी मसाले डालें। इसमें लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे। पनीर लज़ीज़ के स्वाद को और बढ़ाने के लिए इसमें एक छोटा चम्मच चीनी डालेंगे और अच्छे से हिलाएंगे। फिर से इसे भून लेंगे। इसके बाद इस ग्रेवी में काजू और मगज का तैयार पेस्ट डालेंगे। पेस्ट डालने के बाद इसे मध्यम आँच पर अच्छे से पकाएंगे।

पनीर लज़ीज़ की ग्रेवी रिच होती है इसलिए रिच ग्रेवी बनाने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं करेंगे। पानी की जगह यहाँ दूध का इस्तेमाल करेंगे। दूध डालकर इसे अच्छे से मिलाएंगे। अब इसमें ट्विस्ट लाने के लिए मोज़रेला चीज़ डालेंगे। अगर इसके बाद ग्रेवी ज़्यादा गाढ़ी लग रही हो तो थोड़ा दूध और मिलाकर मिक्स करेंगे। अब इसमें ताजी क्रीम डालेंगे। क्रीम डालकर अच्छे से मिला लें और फिर हाथ से मसलते हुए इसमें कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिला लें। अब आखिर में पनीर क्यूब्स डालने की बारी आएगी। पनीर क्यूब्स को डालें और इसे ग्रेवी में चम्मच की सहायता से धीरे-धीरे ग्रेवी में अच्छे से मिलाएंगे। इसे ज़्यादा नहीं पकाना है।

थोड़ा पक जाने के बाद पनीर लज़ीज़ को ताजी क्रीम से गार्निश करें और थोड़ा-सा गरम मसाला छिड़कें। इसे धनिया पत्ती से भी गार्निश करें और घरवालों या मेहमानों को गर्मा-गर्म सर्व करें। पनीर लज़ीज़ को रोटी, नान या पराठा के साथ सर्व करें। हालाँकि यह डिश इतनी रिच और क्रीमी है कि लोग बिना रोटी या पराठा भी इसे खाने का स्वाद ले सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!