न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पनीर इडली के साथ करें संडे सुबह की हेल्दी शुरुआत, बन जाएगा आपका दिन #Recipe

आज इस कड़ी में हम आपके लिए पनीर इडली बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसके साथ संडे सुबह की हेल्दी शुरुआत की जा सकती हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 14 Aug 2021 11:32:08

पनीर इडली के साथ करें संडे सुबह की हेल्दी शुरुआत, बन जाएगा आपका दिन #Recipe

संडे आ चुका हैं जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता हैं क्योंकि इस दिन सभी आराम और खानपान के मजे लेना पसंद करते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए पनीर इडली बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसके साथ संडे सुबह की हेल्दी शुरुआत की जा सकती हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

- 1 कप दही
- 100 ग्राम सूजी
- आधा कप बेसन
- 100 ग्राम पनीर
- बारीक कटा हुआ हरा धनिया
- 2 बारीक कटी हरी मिर्च
- नमक
- तेल
- राई
- करी पत्ते
- ईनो

paneer idli recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

बनाने की विधि

पनीर इडली बनाने के लिए एक बड़े कटोरे में सूजी, बेसन और दही डाल लें और अच्छे से मिला लें। अब इस बैटर में थोड़ा पानी डालकर मिक्स कर लें। अब इसमें बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च और अपनी पसंद की सब्जियां डाल दें। इसके बाद नमक डाल दें और अच्छे से मिला लें। इस बैटर को 10 से 15 मिनिट के लिए रख दें और दूसरी तरफ पनीर को कस लें। कद्दूकस किए हुए पनीर को बेसन और सूजी के मिश्रण में डालकर मिक्स कर लें और इसका घोल बना लें जो न ज्यादा पतला हो, न ज्यादा गाढ़ा हो। अब इडली स्टैंड लेकर इडली के सांचों पर तेल से ग्रीसिंग करें। इडली स्टैंड को कुकर में रखने से पहले उसमें 2 कप पानी डालें और गैस पर गर्म होने के लिए रख दें। इसके बाद इडली के बैटर में ईनो डालकर एक या दो बार चला कर मिला लें।

ईनो डालने के बाद तेल लगे इडली के सांचों में थोड़ा-थोड़ा बैटर डालें और इडली स्टैंड पर लगा कर कुकर में रख दें। आपको इसके बाद कुकर की सीटी निकाल कर इसे बंद करना होगा और मध्यम आंच पर 15 मिनट के लिए इसे पकाएं। इसके बाद कुकर खोल कर टूथपिक या चाकू की मदद से इडली को चेक करें। अगर टूथपिक या चाकू पर बैटर नहीं चिपक रहा है तो सावधानी के साथ थोड़ा ठंठा होने पर इडली को सांचों से बाहर निकाल लें। अब ये इडली तड़का लगा कर परोसने के लिए तैयार है। इसमें राई और मिर्च का तड़का लगाएं और गर्मा-गरम परोस कर खाएं। अगर आपके पास इडली स्टैंड नहीं है तो आप ये प्रक्रिया कुकर में कोई प्लेट उल्टी रखकर और उस पर तेल लगी कटोरी में बैटर डाल कर, फिर उसे कुकर में रखी प्लेट पर रखकर भी पका सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
CJP का जंतर-मंतर पर दोबारा प्रदर्शन शुरू, संसद मार्ग पर सुरक्षा कड़ी; पुलिस हाई अलर्ट पर
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
राममंदिर दान चोरी केस: टिन्नू यादव के बड़े दावे, चंपत राय, अनिल मिश्रा समेत कई नामों को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
‘शहीद हो जाऊंगा, फिर जन्म लेकर लौटूंगा...’ सिर से बहता रहा खून, घायल प्रदर्शनकारी पुलिस को देता रहा चुनौती
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भीषण भूस्खलन, मलबे में दबा मकान; एक ही परिवार के 7 लोगों की दर्दनाक मौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
'सरकार को इस तरह नहीं झुका सकते', NEET विवाद और राम मंदिर चंदा मुद्दे पर विपक्ष पर बरसीं कंगना रनौत
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
कानपुर पहुंचीं किरण बेदी, भाजपा से चुनाव लड़ने को बताया अपनी सबसे बड़ी राजनीतिक भूल
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: डॉ. अनिल मिश्रा पर भी कस सकता है शिकंजा, जांच में मिले अहम सबूत
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग