न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

घर पर ही बनाए होटल जैसी गार्लिक नान, कम मेहनत में होगी तैयार #Recipe

आज हम आपके लिए घर पर ही होटल जैसी गार्लिक नान बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो कम मेहनत में तैयार होगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 07 Sep 2021 8:47:45

घर पर ही बनाए होटल जैसी गार्लिक नान, कम मेहनत में होगी तैयार #Recipe

अक्सर देखा जाता हैं कि लोग बाहर होटल या ढाबे पर खाना खाने सिर्फ नान के लिए जाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए घर पर ही होटल जैसी गार्लिक नान बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो कम मेहनत में तैयार होगी। नान के ऊपर लहसुन और हरे धनिए का फ्लेवर इसका जायका बढ़ाने का काम करता हैं। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

मैदा - डेढ़ कप (या 1 कप मैदा और 1/2 कप आटा)
इंस्टंट ड्राई यीस्ट - 1/2 टी स्पून
दही - 1 टेबल स्पून
दूध - 1/3 कप
चीनी - 1/2 टी स्पून
तेल - 1 टेबल स्पून
गुनगुना पानी - 1/2 कप
लहसुन (बारीक कटा) - 2 टेबल स्पून
धनिया (बारीक कटा) - 3 टेबल स्पून
बटर (परोसने के लिए) - 1 टिकिया

यीस्ट तैयार करने की विधि

गार्लिक नान बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में इंस्टंट ड्राई यीस्ट लें और फिर इसमें चीनी मिला दें। अब 1/2 कप गुनगुना पानी इसमें डाल दें। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से हिलाएं। इसके बाद इसे 15 मिनट के लिए ढंककर रख दें। इस मिश्रण में अगर आपको झाग नजर आता है। इसका मतलब यीस्ट सक्रिय है और अगर ऐसा नहीं होता है यीस्ट सक्रिय नहीं है या फिर आपने ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल किया है। अगर झाग नहीं है तो बिना झाग वाले यीस्ट के मिश्रण को फेंक दें और फिर से मिश्रण तैयार करें।

garlic naan recipe,recipe,recipe in hindi,special recipe

आटा लगाने की विधि

एक बड़े बर्तन में डेढ़ कप मैदा (या 1 कप मैदा और 1/2 कप आटा) छान लें और इसमें एक टेबल स्पून दही और तेल डालें। इसी दौरान इसमें नमक भी डाल दें। अब इसमें पहले से तैयार किया गया यीस्ट का मिश्रण डाल दें। अब रोटी के आटे की तरह इसे नरम गूंथ लें। नरम आटे के लिए जरूरत पड़ने पर थोड़ा सा पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अब आटे को तेल से चिकना कर लें और रख दें। इसे गीले कपड़े से या बर्तन को प्लास्टिक या ढक्कन से ढंक दें। इसे लगभग एक से डेढ़ घंटे तक हल्के गर्म स्थान पर रख दें। इसके बाद कपड़ा या ढक्कन हटाएं तो आपको आटा फूला हुआ दिखाई देगा। अब आटे को नरम करने के लिए एक बार फिर गूंथ लें। अब आटे की लोईयां बना लें और फिर कपड़े से ढंककर लगभग आधा घंटे के लिए अलग रख दें।

नान बनाने की विधि

अब एक लोई लें और उसमें आटा लगाकर उसे लंबाई में अंडाकार में बेल लें। उस पर थोड़ा कटा हुआ लहसुन और कटा हुआ हरा धनिया डालें। फिर उसे बेलन से या हाथ से धीरे-धीरे दबाएं। अब नान को पलट लें और उस पर हाथ से या ब्रश की सहायता से पानी लगाकर गीला कर लें। अब लोहे के तवे को गैस पर गर्म करने रख दें और जब तवा गरम हो जाए तो गीली सहत की ओर से नान को तवे पर डाल दें। इससे नान तवे से चिपक जाएगी।

अब तवे को हैंडिल से पकड़े और गैस पर उल्टा कर दें। इसे नान के सिकने तक गैस पर घुमाते रहें। इसमें लगभग एक मिनट का वक्त लगेगा। अब नान को कलछी का उपयोग कर निकाल लें। आप देखेंगे की नीचे की सतह भी सुनहरे रंग की हो गई है। इस तरह आपकी गार्लिक नान तैयार हो चुकी है। इसे ऊपर से बटर लगाकर खाने के साथ गरमागरम परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग