न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सब पर चढ़ जाएगा सूजी मावा गुजिया का रंग, हर कोई करेगा इसके स्वाद की दिल खोलकर तारीफ #Recipe

होली नजदीक है। ऐसे में घरों में कई प्रकार के परंपरागत व्यंजन बनाए जाने लगे हैं। इन्हीं में एक व्यंजन है गुजिया, जिसे खूब पसंद किया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 15 Mar 2024 4:49:00

सब पर चढ़ जाएगा सूजी मावा गुजिया का रंग, हर कोई करेगा इसके स्वाद की दिल खोलकर तारीफ #Recipe

होली नजदीक है। ऐसे में घरों में कई प्रकार के परंपरागत व्यंजन बनाए जाने लगे हैं। इन्हीं में एक व्यंजन है गुजिया, जिसे खूब पसंद किया जाता है। इसे अलग-अलग तरीकों से बनाया जा सकता है। गुजिया बड़े हो या बच्चे सभी को अच्छी लगती है। गुजिया को भारत के विभिन्न क्षेत्रों में करंजी, पुरुकिया, कर्जिकई नामों से भी जाना जाता है। उत्तर भारत में होली के मौके पर गुजिया जरूर बनाई जाती है। आज हम आपको सूजी मावा की गुजिया बनाना बताएंगे। त्योहार पर घर आने वाले मेहमानों का मुंह भी इससे मीठा कराया जा सकता है। वे इनकी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे।

सब पर चढ़ जाएगा सूजी मावा गुजिया का रंग, हर कोई करेगा इसके स्वाद की दिल खोलकर तारीफ #Recipe

सामग्री (Ingredients)

मैदा – 2 कप
घी – 1/4 कप
मावा – 1/3 कप
सूजी – 1/3 कप
बादाम – 12 से 14 (बारीक कटे हुए)
किशमिश – 2 टेबल स्पून
चीनी – 200 ग्राम
काजू – 12 से 14 (बारीक कटे हुए)
सूखा नारियल – 1/3 कप (कद्दूकस किया हुआ)
हरी इलायची – 7 से 8
घी तलने के लिए

सब पर चढ़ जाएगा सूजी मावा गुजिया का रंग, हर कोई करेगा इसके स्वाद की दिल खोलकर तारीफ #Recipe

विधि (Recipe)

- मैदे के बीच में थोड़ी-सी जगह बनाकर इसमें घी का मोयन मिला दें।
- मैदा में थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालकर पूरी के आटे से थोड़ा टाइट गूंथकर तैयार कर लें।
- इतना मैदा गूंथने में 1/2 कप से भी थोड़ा कम पानी लगेगा। गूंथे मैदा को ढककर 25 मिनट के लिए सेट होने के लिए रख दें।
- स्टफिंग बनाने के लिए पैन गरम कर लें। इसमें दो टेबल स्पून घी डाल दें।
- घी पिघलने के बाद इसमें सूजी डाल दें और इसे लगातार चलाते हुए गोल्डन ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर भून लें।
- गैस बंद कर दें और सूजी को लगातार चलाते रहें क्योंकि कड़ाही अभी गरम होगी।
- पैन में से सूजी निकाल लें। उसमें मावा, काजू, बादाम, किशमिश, सूखा नारियल, इलायची और चीनी डालें।
- इन सबको अच्छी तरह से सूजी के साथ मिला दें। मैदा को सेट होने पर उसको थोड़ा सा मसल लें।
- गूंथे मैदा को दो भागों में बांटकर इसे लंबाई में बढ़ा लें। इससे छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर तैयार कर लें।
- इन्हें ढककर रखें ताकि यह सूखे नहीं। फिर एक लोई को पूरी की तरह बेल लें। यह कहीं से मोटी और पतली नहीं हो।
- एक सांचा लें और इसके ऊपर पूरी का निचला भाग ऊपर की ओर रखें।
- इसमें 2 छोटी चम्मच स्टफिंग बीच में रखें। पूरी के चारों ओर थोड़ा सा पानी लगाएं और सांचे को चारों तरफ से दबाकर बंद कर दें।
- सांचे के बाहर की साइज बचे मैदा को तोड़कर हटा दें और फिर सांचे को खोलें और गुजिया को बाहर निकाल कर रख दें।
- कड़ाही में घी गरम कर लें। गुजिया तलने के लिए मध्यम गरम घी की आवश्यकता होती है।
- एक गुजिया घी में डालकर देख लें कि यह तली जा रही है, घी सही गरम है।
- आंच धीमी करके कड़ाही में जितनी गुजिया आ जाए उतनी तलने के लिए डाल दें।
- जब नीचे की तरफ से थोड़ी सी सिक जाए तब इसे पलट दें। गुजिया को पलट-पलटकर गोल्डन ब्राउन होने तक धीमी और मीडियम आंच पर तल लें।
- तली हुई गुजिया को कलछी से उठाएं और कड़ाही के किनारे पर थोड़ी देर रोकें ताकि ज्यादा घी कड़ाही में ही वापस चला जाए।
- इसके बाद इनको निकालकर प्लेट में रख लें। तैयार है सूजी मावा की गुजिया।
- पूरी तरह ठंडा होने के बाद इन्हें कंटेनर में डाल लें। ये गुजिया 10 दिन तक खा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील
कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने की अपील
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री