न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मीठा खाने का कर रहा है मन तो शकरकंद की रबड़ी भी है बढ़िया विकल्प, मुंह से जरूर निकलेगी तारीफ #Recipe

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिनकी अगर मिठाई बनाई जाए तो वे काफी लजीज होती हैं। यहां हमारा इशारा शकरकंद की और है जो पहले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Jan 2024 4:41:52

मीठा खाने का कर रहा है मन तो शकरकंद की रबड़ी भी है बढ़िया विकल्प, मुंह से जरूर निकलेगी तारीफ #Recipe

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिनकी अगर मिठाई बनाई जाए तो वे काफी लजीज होती हैं। यहां हमारा इशारा शकरकंद की और है जो पहले से ही मीठी होती है। यह मुख्य रूप से सर्दियों में आती है। शकरकंद में फाइबर, विटामिन ए व सी, कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे तत्व भरपूर मात्रा में होने से यह स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छी रहती है। शकरकंद से वैसे तो कई पकवान बनाए जाते हैं लेकिन इससे बनने वाली रबड़ी का जायका बेहतरीन होता है। इसे बनाने में प्रमुख तौर पर शकरकंद और दूध का इस्तेमाल किया जाता है। आपकी जब भी मीठा खाने की इच्छा हो तो इस स्वीट डिश पर गौर किया जा सकता है। इसे तैयार करना ज्यादा मुश्किल नहीं है।

shakarkand ki rabdi,sweet potato rabdi recipe,healthy indian desserts,shakarkand ki rabdi benefits,delicious rabdi recipes,nutritious sweet potato desserts,easy rabdi recipe,happy recipe with sweet potato

सामग्री (Ingredients)

दूध – 1 लीटर
शकरकंद – 1 किलो
चीनी – 1 कप
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
काजू कटे – 5
बादाम कटे – 5
पिस्ता कटे – 5
केसर – 1 चुटकी
गरम पानी

shakarkand ki rabdi,sweet potato rabdi recipe,healthy indian desserts,shakarkand ki rabdi benefits,delicious rabdi recipes,nutritious sweet potato desserts,easy rabdi recipe,happy recipe with sweet potato

विधि (Recipe)

- सबसे पहले शकरकंद लें और इन्हें उबाल लें। जब उबलकर शकरकंद नरम हो जाएं तो इनके छिलके उतार लें।
- इसके बाद इन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इन्हें एक तरफ रख दें।
- इसके बाद एक बड़ा बर्तन लें और उसमें दूध को गरम होने के लिए रख दें।
- जब दूध में हल्का उबाल आने लगे तो उसमें मैश की गई शकरकंद को डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इन दोनों चीजों को तब तक पकाएं जब तक कि दूध गाढ़ा न हो जाए।
- अब एक अन्य पैन लें और उसमें एक कप पानी डालकर गरम करें। जब पानी गरम हो जाए तो उसमें एक चुटकी केसर डाल दें।
- जब केसर पानी में अच्छी तरह से घुल जाए तो उसे दूध में मिक्स कर दें और चमचे की मदद से रबड़ी को अच्छी तरह से चलाते रहें।
- अब रबड़ी में इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद रबड़ी को कम से कम 5 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकने दें।
- जब रबड़ी अच्छी तरह से पक जाए तो उसमें चीनी डाल दें। चीनी को रबड़ी के साथ चमचे की मदद से अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद 2-3 मिनट तक रबड़ी को और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें तथा रबड़ी को ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- सर्व करने से पहले रबड़ी पर काजू, बादाम और पिस्ते की गार्निश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें

पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त

जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार

दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची

जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह

रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'

बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी

iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें

Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री

रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च

आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'

विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल

Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर

जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम