न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजमा पुलाव : लंच हो या डिनर दोनों के लिए है शानदार डिश, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने को ललचाए मन #Recipe

स्वाद से भरपूर पुलाव कई तरह से बनाए जाते हैं। पंजाबी खान-पान में राजमा का जमकर प्रयोग किया जाता है। राजमा पौष्टिकता से भरपूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Apr 2024 4:01:44

राजमा पुलाव : लंच हो या डिनर दोनों के लिए है शानदार डिश, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने को ललचाए मन #Recipe

स्वाद से भरपूर पुलाव कई तरह से बनाए जाते हैं। पंजाबी खान-पान में राजमा का जमकर प्रयोग किया जाता है। राजमा पौष्टिकता से भरपूर होने के साथ स्वाद में भी शानदार होता है। आज हम आपको राजमा पुलाव बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे बनाना सरल है और ज्यादा वक्त भी नहीं लगता। ज्यादातर लोग लंच या डिनर में पुलाव खाना पसंद करते हैं। यही वजह है कि पनीर, जीरा सहित पुलाव की कई वैराइटी खासी पसंद की जाती है। आपने अगर अभी तक राजमा पुलाव ट्राई नहीं किया है तो इस बार जरूर करके देखें। इसका जायका सबका दिल जीत लेगा।

rajma pulao,rajma pulao lunch,rajma pulao dinner,punjabi rajma pulao,delicious rajma pulao,tasty rajma pulao,rajma pulao ingredients,rajma pulao recipe,rajma pulao variety,healthy rajma pulao

सामग्री (Ingredients)

चावल – 1 कप
राजमा – 1 कप
टमाटर – 1
प्याज – 1/2
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
काली मिर्च – 1/4 टी स्पून
तेजपत्ता – 1
चक्र फूल – 1
लौंग – 3-4
हरी धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून
देसी घी – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

rajma pulao,rajma pulao lunch,rajma pulao dinner,punjabi rajma pulao,delicious rajma pulao,tasty rajma pulao,rajma pulao ingredients,rajma pulao recipe,rajma pulao variety,healthy rajma pulao

विधि (Recipe)

- सबसे पहले राजमा को साफ कर रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- इसके बाद पुलाव बनाने से पहले राजमा को कम से कम 10 मिनट के लिए उबाल लें।
- इसके अलावा जब भी पुलाव बनाना हो कम से कम 20 मिनट के लिए चावल को भिगोकर रख दें।
- इसके बाद प्याज और टमाटर को बारीक काट लें। अब प्रेशर कुकर में घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब घी गरम होकर पिघल जाए तो उसमें जीरा, लौंग, काली मिर्च सहित अन्य सूखे मसाले डालकर कुछ देर तक भूनें।
- जब मसाले में से खुशबू आने लगे तो उसमें बारीक कटे प्याज को डालकर लाइट ब्राउन होने तक भूनें।
- इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटे टमाटर डालकर 1-2 मिनट तक मीडियम आंच पर सभी सामग्रियों को पकने दें।
- इन्हें तब तक पकने देना है जब तक कि टमाटर नरम न हो जाएं। टमाटर नरम होने के बाद इसमें उबला हुआ राजमा डालें और 1 मिनट तक भूनें।
- इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर सहित अन्य मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर धीमी आंच कर भून लें।
- इसके बाद भिगोये हुए चावल मिश्रण में डालें और करछी या बड़ी चम्मच की मदद से सभी को आपस में अच्छे से मिक्स कर दें।
- धनिया पत्ती और 2 कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगाकर 2 सीटी आने तक पकाएं और गैस बंद कर दें।
- कुकर का अपने आप प्रेशर रिलीज होने के बाद ढक्कन खोलें। तैयार है राजमा पुलाव।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम