न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रागी की बर्फी : सेहत और स्वाद यानी हर मायने में सबको संतुष्ट कर देती है यह स्वीट डिश #Recipe

रागी की बर्फी टेस्टी और हेल्दी होती है यानी यह हर तरह से आपको संतुष्ट कर देगी। इसका सेवन सेहत के लिए काफी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 11 Aug 2024 5:02:47

रागी की बर्फी : सेहत और स्वाद यानी हर मायने में सबको संतुष्ट कर देती है यह स्वीट डिश #Recipe

रागी की बर्फी टेस्टी और हेल्दी होती है यानी यह हर तरह से आपको संतुष्ट कर देगी। इसका सेवन सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। कहने का मतलब है कि अगर आपका मन कुछ मीठी चीज खाने का कर रहा हो जो आपकी सेहत का भी ध्यान रखती हो तो ऐसे में यह एक शानदार ऑप्शन है। यह डायबिटीज में भी काफी असरदार हो सकती है। रागी खाने के बाद बहुत देर तक भूख नहीं लगती। ऐसे में ज्यादा खाने से बचाव होता है, जो वजन घटाने में सहयोग करता है। यह एनर्जी लेवल बढ़ाने में भी मदद करती है। पोषक तत्वों से भरी इस स्वीट डिश को बनाना आसान है। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर बनाएं रागी की बर्फी।

ragi ki barfi,ragi ki barfi sweet dish,ragi ki barfi healthy,ragi ki barfi tasty,ragi ki barfi ingredients,ragi ki barfi recipe,ragi ki barfi diabetes,ragi ki barfi body,ragi ki barfi nutrition

सामग्री (Ingredients)

रागी आटा – 1 कप
मावा (खोया) – 1/2 कप
दूध – 1 कप
ड्राई फ्रूट्स कटे – 2 टेबल स्पून
खसखस – 1 टेबल स्पून
गुड़ कुटा हुआ – 1 कप
देसी घी – 2 टेबल स्पून

ragi ki barfi,ragi ki barfi sweet dish,ragi ki barfi healthy,ragi ki barfi tasty,ragi ki barfi ingredients,ragi ki barfi recipe,ragi ki barfi diabetes,ragi ki barfi body,ragi ki barfi nutrition

विधि (Recipe)

- सबसे पहले मिक्सर में रागी डालकर उसे पीसकर आटा तैयार कर लें। आप चाहें तो सीधे मार्केट से रागी का आटा लाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अब एक बर्तन में रागी का आटा निकाल लें। इसके बाद कड़ाही में देसी घी डालकर गरम करें।
- घी पिघलने के बाद उसमें कटे ड्राई फ्रूट्स डालकर धीमी आंच पर भूनें। ड्राई फ्रूट्स सुनहरे होने के बाद उन्हें एक बाउल में निकालकर अलग रख दें।
- अब एक थाली/ट्रे के तले पर घी लगाकर उसे चिकना कर लें। इसके बाद खसखस दाने छिड़ककर अलग रख दें।
- इसके बाद कड़ाही के बचे घी में रागी का आटा डालकर चलाते हुए इसे धीमी आंच पर ही भूनें।
- जब आटा अच्छी तरह से भुन जाए तो उसमें कुटा हुआ गुड़ डालें और गुड़ पिघलने तक पकाएं।
- गुड़ पिघलने के बाद मिश्रण में फ्राइड ड्राई फ्रूट्स डालें और मिक्स करें। मिश्रण तब तक पकाएं जब तक कि कड़ाही न छोड़ने लगे।
- मिश्रण पकने के बाद उसे पोस्ता दाने वाली थाली/ट्रे में डालकर चारों ओर एक समान फैलाएं। इसके बाद कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
- जब मिश्रण ठंडा होकर सैट हो जाए तो चाकू की मदद से इसे अपने पसंदीदा आकार में काट लें।
- फिर कुछ देर तक फ्रिज में रख दें, जिससे बर्फी और अच्छे से सेट हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पिज्जा, बिरयानी और बर्गर की डिलीवरी पर सख्ती, जंतर-मंतर को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम