न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्याज का पराठा होता है बहुत टेस्टी, अगर अब तक नहीं चखा इसका स्वाद तो एक बार जरूर करें ट्राई #Recipe

प्याज हमारी रसोई का एक अहम हिस्सा है। यह अधिकतर सब्जियों में डाला जाता है। प्याज का पराठा भी बनता है, जो एक शानदार डिश...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 3:48:51

प्याज का पराठा होता है बहुत टेस्टी, अगर अब तक नहीं चखा इसका स्वाद तो एक बार जरूर करें ट्राई #Recipe

प्याज हमारी रसोई का एक अहम हिस्सा है। यह अधिकतर सब्जियों में डाला जाता है। प्याज का पराठा भी बनता है, जो एक शानदार डिश होती है। सर्दी के मौसम में तो इसकी बात ही कुछ और है। इसे ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर किसी भी समय बनाकर खाया जा सकता है। यह बच्चों को भी बहुत पसंद आता है। अचार या चटनी के साथ इसका टेस्ट और बढ़ जाता है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता। ऐसे में सुबह जल्दी होने पर यह बच्चों के टिफिन बॉक्स के लिए भी तैयार किया जा सकता है। आप भी अगर प्याज का पराठा खाने के इच्छुक हैं और अब तक इस डिश को ट्राई नहीं किया है तो हमारी रेसिपी आपके लिए काफी मददगार साबित होगी।

pyaz ka paratha recipe,onion paratha cooking guide,homemade pyaz paratha preparation,pyaz paratha taste and recipe,special onion paratha method,nutritious pyaz ka paratha,onion-stuffed paratha cooking tips,flavorful pyaz paratha making,easy pyaz paratha recipe,onion flatbread special recipe

सामग्री (Ingredients)

गेहूं आटा – 2 कप
प्याज कटे – 1 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हरी धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून
जीरा पाउडर – 1/4 टी स्पून
अमचूर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
अजवायन – 1/4 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

pyaz ka paratha recipe,onion paratha cooking guide,homemade pyaz paratha preparation,pyaz paratha taste and recipe,special onion paratha method,nutritious pyaz ka paratha,onion-stuffed paratha cooking tips,flavorful pyaz paratha making,easy pyaz paratha recipe,onion flatbread special recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले प्याज को लेकर उसके बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। इसके बाद एक बड़े मिक्सिंग बाउल में गेहूं का आटा छान लें।
- इसमें थोड़ा सा नमक और 1 टी स्पून तेल डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
- अब आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए उसे गूंथ लें। ध्यान रखें कि आटा स्मूद और सॉफ्ट गूंथना है।
- इसके बाद एक गीले सूती कपड़े से आटे को ढककर उसे 20-25 मिनट के लिए अलग रख दें।
- अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालें और उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें बारीक कटा प्याज डालें और 1 मिनट तक फ्राई कर लें।
- इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मिक्स करें और भूनें।
- प्याज जब हल्का गुलाबी हो जाए तो आंच बंद कर दें।
- फिर प्याज में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, जीरा पाउडर, अमचूर, गरम मसाला, अजवायन, धनियापत्ती और नमक डालकर मिक्स कर दें।
- पराठे का मिश्रण तैयार है। अब आटा लें और उसे एक बार और गूंथ लें।
- इसके बाद आटे की समान अनुपात की लोइयां बना लें। एक नॉनस्टिक पैन/तवा लेकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तक तवा गरम हो रहा है, उस बीच एक लोई लेकर उसे थोड़ा सा गोल बेल लें।
- इसके बाद थोड़ी सी प्याज की स्टफिंग लेकर बीच में रखें और उसे चारों ओर से बंद कर गोल कर लें।
- अब इसे थोड़ा सा दबाएं और पराठे को बेल लें। इस बीच तवा गरम हो जाए तो उसमें थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें।
- अब तवे पर बेला हुआ पराठा डालकर रोस्ट करें। कुछ देर बाद पराठा पलटे और उसके दूसरी ओर तेल लगाकर सेकें।
- पराठे को पलट-पलटकर तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा होकर कुरकुरा न हो जाए।
- इसके बाद प्लेट में पराठा उतार लें। इसी तरह सारी स्टफिंग के पराठे तैयार कर लें।
- स्वाद से भरपूर प्याज के पराठे सॉस या चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम