Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

पोहा चीला : नाश्ते में है हिट, दिन में किसी भी वक्त हल्की भूख लगने पर भी कर सकते हैं तैयार #Recipe

पोहा नाश्ते के रूप में जबरदस्त हिट है। पोहे से बनने वाला चीला भी शानदार डिश है। यह न सिर्फ हेल्दी होता है, बल्कि स्वाद के मामले में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Nov 2024 4:15:49

पोहा चीला : नाश्ते में है हिट, दिन में किसी भी वक्त हल्की भूख लगने पर भी कर सकते हैं तैयार #Recipe

पोहा नाश्ते के रूप में जबरदस्त हिट है। पोहे से बनने वाला चीला भी शानदार डिश है। यह न सिर्फ हेल्दी होता है, बल्कि स्वाद के मामले में भी किसी से कम नहीं पड़ता। यह बेसन और सूजी से बनने वाले चीले को कड़ी टक्कर देता है। इसे ब्रेकफास्ट के अलावा दिन में हल्की भूख लगने पर भी खाया जा सकता है। आप अगर कोई नई चीज आजमाने की सोच रहे हैं तो यह बढ़िया विकल्प है। यह डिश बच्चों के टिफिन बॉक्स में भी रखी जा सकती है। इसे बनाना भी आसान है। आपने अगर कभी इसे नहीं बनाया है तो हमारी बताई विधि से आपको जरा भी जोर नहीं आएगा। इसे हरी चटनी, सॉस या फिर नारियल की चटनी के साथ सर्व किया जा सकता है।
poha cheela,poha cheela spicy dish,poha cheela breakfast,poha cheela snacks,poha cheela tasty,poha cheela delicious,poha cheela ingredients,poha cheela recipe सामग्री (Ingredients)

पोहा – 1 कप
टमाटर कटा – 1
प्याज कटा – 1
हरी मिर्च कटी – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
बेसन – 2 टी स्पून
सूजी – 2 टी स्पून
कढ़ी पत्ते – 6-7
तिल – 1 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
तेल – जरुरत के मुताबिक
नमक – स्वाद के अनुसार poha cheela,poha cheela spicy dish,poha cheela breakfast,poha cheela snacks,poha cheela tasty,poha cheela delicious,poha cheela ingredients,poha cheela recipe विधि (Recipe)

- अच्छी क्वालिटी का पोहा लें और उसे साफ कर पानी से 2 से 3 बार ठीक ढंग से धो लें। इसके बाद 5 मिनट के लिए पोहे को पानी में ही भिगोकर रखें।
- इस दौरान प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया बारीक काट लें। अब पोहे का अतिरिक्त पानी निकालकर मिक्सर जार में शिफ्ट करें और पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
- अब तैयार पेस्ट को एक बड़ी बाउल में निकाल लें। पोहे के पेस्ट में बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरी मिर्च, हरा धनिया डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद एक चम्मच बेसन और सूजी भी मिला लें। फिर जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी समेत अन्य सभी मसाले मिश्रण में डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
- अब मिश्रण में अपनी जरूरत के मुताबिक पानी डालकर घोल तैयार करें। इसके बाद एक नॉन स्टिक तवे को मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- जब तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों तरफ फैला दें। अब कटोरी में पोहे का घोल लेकर तवे पर डालें और गोल करते हुए फैलाकर चीला बना लें।
- चीले को मीडियम आंच पर कुछ देर तक सेकने के बाद उसके किनारों पर थोड़ा सा तेल डालें और चीला पलटकर दूसरी ओर से सेकें।
- चीले को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक सेकें, उसके बाद प्लेट में उतार लें। इसी प्रक्रिया को अपनाते हुए बाकी बचे हुए घोल से भी पोहा चीला तैयार कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology