न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पनीर समोसा : इस डिश का ऐसा जादू कि इसकी ओर अपने आप खिंचे चले आएंगे #Recipe

समोसे को भारत में सबसे फेमस स्ट्रीट फूड में से एक माना जाता है। लोग इसके स्वाद पर फिदा हैं। इसमें ऐसा जादू है कि वे इसकी ओर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 18 Feb 2024 4:14:23

पनीर समोसा : इस डिश का ऐसा जादू कि इसकी ओर अपने आप खिंचे चले आएंगे #Recipe

समोसे को भारत में सबसे फेमस स्ट्रीट फूड में से एक माना जाता है। लोग इसके स्वाद पर फिदा हैं। इसमें ऐसा जादू है कि वे इसकी ओर अपने आप ही खिंचे चले आते हैं। यह बच्चे हों या बड़े सभी की पसंदीदा डिश के रूप में पहचान बना चुका है। आम तौर पर घरों में आलू का समोसा बनाया जाता है, लेकिन आज हम आपको पनीर समोसा की रेसिपी बताएंगे। यह भी खाने में काफी लजीज होता है और बनाने में भी आसान है। इन्हें दिन में किसी भी समय खाया जा सकता है। चाहे ब्रेकफास्ट हो या फिर शाम की चाय का वक्त, समोसा हर जगह फिट हो जाता है। आप भी अगर इसे बनाकर सभी को खिलाने की सोच रहे हैं तो फॉलो करें हमारा आसान तरीका। इन्हें चटनी या सॉस के साथ गरमागरम सर्व करें।

paneer samosa recipe,magical paneer samosa,how to make paneer samosa,paneer samosa preparation,homemade paneer samosa,delicious paneer samosa recipe,paneer samosa step-by-step,paneer samosa filling recipe,paneer samosa cooking method,crispy paneer samosa recipe

सामग्री (Ingredients)

मैदा – 3 कप
पनीर – 200 ग्राम
आलू उबले – 2
मटर के दाने – 1/2 कप
हरी मिर्च कटी – 2
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
अजवायन – 1 टी स्पून
अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
गरम मसाला – 1 टी स्पून
अमचूर – 1/4 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
लाल मिर्च – 1 टी स्पून
हरा धनिया बारीक कटा
तेल
नमक – स्वादानुसार

paneer samosa recipe,magical paneer samosa,how to make paneer samosa,paneer samosa preparation,homemade paneer samosa,delicious paneer samosa recipe,paneer samosa step-by-step,paneer samosa filling recipe,paneer samosa cooking method,crispy paneer samosa recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले मैदा लें और उसे एक बर्तन में छानकर उसमें अजवायन, तेल और नमक डाल दें।
- अब सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें। इसके बाद मैदा में थोड़ा सा पानी डालें और आटे को सख्त गूंथ लें।
- इसके बाद इसे एक हल्के गीले कपड़े से ढककर रख दें। अब समोसे में भरावन को तैयार करना शुरू करें।
- इसके लिए सबसे पहले पनीर को लें और उसके छोटे-छोटे पीस कर लें। आप चाहें तो पनीर कद्दूकस भी कर सकते हैं।
- इसके बाद आलू लें और उन्हें अच्छी तरह से मैश कर दें। अब एक कड़ाही लें और उसे गैस पर रखकर तेल को गरम करें।
- तेल जब गरम हो जाए तो उसमें जीरा, अदरक, हरी मिर्च डालकर कुछ सैकंड तक फ्राई करें।
- ध्यान रखें कि मसाला जले नहीं। अब इसमें हरे मटर डाल दें और लगभग दो मिनट तक फ्राई करें।
- इसके बाद इसमें पनीर, आलू डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें। अब इसमें लाल मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर, अमचूर और नमक डालकर सभी को मिला दें।
- इस मिश्रण को लगभग दो मिनट तक अच्छी तरह से सेकें। इसके बाद इसमें हरा धनिया पत्ती मिला दें।
- अब गैस बंद कर दें। इस तरह समोसे में फिल करने के लिए भरावन तैयार हो गया है।
- अब मैदे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें और उन्हें पुड़ी की तरह गोल बेलकर बीच में से काट लें।
- फिर आधे भाग को हथेली पर रखें और उसके बीच में थोड़ा सा तैयार भरावन भर दें।
- अब इसे समोसे का शेप देते हुए भरावन को तीनों ओर से बंद कर दें। इस तरह एक-एक कर सभी लोइयों के भरावन भर समोसे तैयार कर लें।
- अब एक कड़ाही लें और उसमें ज्यादा मात्रा में तेल डालकर गरम करें जिससे आसानी से समोसे उसमें फ्राई हो सकें।
- अब उसमें कड़ाही के साइज के हिसाब से समोसे डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें।
- उसके बाद समोसों को एक अलग प्लेट में निकाल लें। इसी तरह सभी तैयार समोसों को तल लें। तैयार है खस्ता पनीर के समोसे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार से बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने आंदोलन समाप्त करने का किया ऐलान
सरकार से बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने आंदोलन समाप्त करने का किया ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान - झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए, जंतर मंतर पर जश्न का माहौल
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान - झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए, जंतर मंतर पर जश्न का माहौल
जिस और जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है; CJP की बड़ी जीत पर AAP नेता का बड़ा बयान
जिस और जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है; CJP की बड़ी जीत पर AAP नेता का बड़ा बयान
मोदी सरकार में पहली बार जनदबाव के आगे मंत्री का इस्तीफा, छात्रों के आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने छोड़ा पद
मोदी सरकार में पहली बार जनदबाव के आगे मंत्री का इस्तीफा, छात्रों के आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने छोड़ा पद
'मुझे हीरो मत बनाइए, एक व्यक्ति को सबसे बड़ा बनाने की गलती देश पहले भुगत चुका है', प्रदर्शनकारियों से बोले अभिजीत दिपके
'मुझे हीरो मत बनाइए, एक व्यक्ति को सबसे बड़ा बनाने की गलती देश पहले भुगत चुका है', प्रदर्शनकारियों से बोले अभिजीत दिपके
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया, लोकतंत्र को लेकर कही बड़ी बात
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक की पहली प्रतिक्रिया, लोकतंत्र को लेकर कही बड़ी बात
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष की प्रतिक्रियाएं तेज, नेताओं ने बताया लोकतंत्र और छात्रों के संघर्ष की जीत
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर विपक्ष की प्रतिक्रियाएं तेज, नेताओं ने बताया लोकतंत्र और छात्रों के संघर्ष की जीत
'यह नई पीढ़ी और युवाओं के संघर्ष की जीत', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अखिलेश यादव
'यह नई पीढ़ी और युवाओं के संघर्ष की जीत', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले अखिलेश यादव
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका गांधी का हमला, बोलीं- 'जनता की आवाज दबाने वाली राजनीति अब नहीं चलेगी'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका गांधी का हमला, बोलीं- 'जनता की आवाज दबाने वाली राजनीति अब नहीं चलेगी'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर संजय सिंह का बड़ा बयान, बोले- 'अब हर गलती की जवाबदेही तय होगी'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर संजय सिंह का बड़ा बयान, बोले- 'अब हर गलती की जवाबदेही तय होगी'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बन सकते हैं अगले शिक्षा मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संजय राउत का बड़ा दावा, बोले- देवेंद्र फडणवीस बन सकते हैं अगले शिक्षा मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा हमला, बोले- 'नकल माफिया का पूरी तरह होगा सफाया'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा हमला, बोले- 'नकल माफिया का पूरी तरह होगा सफाया'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी का पहला बयान, बोले- 'अब सरकार बदलने का समय आ गया है'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी का पहला बयान, बोले- 'अब सरकार बदलने का समय आ गया है'
सरकार ने छात्रों की कौन-कौन सी मांगें स्वीकार कीं, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म होने के बाद अब आगे क्या होगा?
सरकार ने छात्रों की कौन-कौन सी मांगें स्वीकार कीं, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन खत्म होने के बाद अब आगे क्या होगा?