न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पनीर मखमली : नाम सुनते ही जग जाती भूख, आपके अंदर उत्साह का संचार कर देगी यह डिश #Recipe

बहुत से लोग हैं जिनका दिल पनीर का नाम सुनते ही बाग-बाग हो जाता है। पनीर की सब्जियों की इतनी वैराइटी हैं कि उन्हें मौके-बेमौके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 Feb 2024 4:00:18

पनीर मखमली : नाम सुनते ही जग जाती भूख, आपके अंदर उत्साह का संचार कर देगी यह डिश #Recipe

बहुत से लोग हैं जिनका दिल पनीर का नाम सुनते ही बाग-बाग हो जाता है। पनीर की सब्जियों की इतनी वैराइटी हैं कि उन्हें मौके-बेमौके खा ही लिया जाता है। वैसे किसी खास मौके के लिए अक्सर पनीर की सब्जी बनाई जाती है। इसकी एक लोकप्रिय वैराइटी है पनीर मखमली। इसका स्वाद घर के सभी सदस्यों को पसंद आता है, फिर चाहे वो छोटा हो या बड़ा। यह चटपटी डिश लंच या डिनर दोनों के लिए ही शानदार चोइस है। मुलायम पनीर के साथ बादाम का पेस्ट इस सब्जी को और टेस्टी बना देता है। अगर कोई गेस्ट आ जाए तो उसके सामने भी यह परोस सकते हैं। यह एक आसान फूड रेसिपी है। इसे रोटी, नान या पराठे के साथ सर्व करें।

paneer makmali,paneer recipe,makmali recipe,indian cuisine,vegetarian recipe,delicious paneer dish,homemade paneer makmali,easy recipe,creamy paneer dish,indian cooking

सामग्री (Ingredients)

पनीर – 250 ग्राम
बादाम – 15-20
टमाटर – 4-5
प्याज – 2
अदरक-लहसुन पेस्ट – 2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
चीनी – 1 टी स्पून
तेल – 2-3 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

paneer makmali,paneer recipe,makmali recipe,indian cuisine,vegetarian recipe,delicious paneer dish,homemade paneer makmali,easy recipe,creamy paneer dish,indian cooking

विधि (Recipe)

- सबसे पहले बादाम को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें। सब्जी के लिए सॉफ्ट पनीर इस्तेमाल करें और पनीर के टुकड़े कर लें।
- इसके बाद प्याज के भी बारीक-बारीक टुकड़े काट लें। अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें बारीक कटा प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें।
- प्याज को तब तक भूनना है जब तक कि इसका रंग हल्का भूरा न हो जाए।
- इस दौरान एक मिक्सर जार में टमाटर काटकर डाल दें और भीगे बादाम भी मिला दें। इसके बाद इन्हें पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
- जब प्याज का रंग सुनहरा हो जाए तो टमाटर-बादाम का पेस्ट इसमें डालकर मिक्स कर दें।
- इसके बाद धनिया पाउडर, हल्दी, मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें और पकने दें।
- जब सारे मसाले अच्छी तरह से भुन जाएं तो उसमें पनीर के टुकड़े डालें और करछी की मदद से मसाले के साथ मिक्स कर दें।
- अब सब्जी में एक कटोरी पानी, चीनी और स्वादानुसार नमक डालकर मिलाएं।
- सब्जी को अब धीमी आंच पर तब तक पकने दें जब तक कि इसकी ग्रेवी तेल न छोड़ दे।
- ग्रेवी के तेल छोड़ने के बाद सब्जी को 1-2 मिनट और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें। तैयार है पनीर मखमली।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम