न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पनीर कोल्हापुरी से आपकी स्वादिष्ट चीज खाने की इच्छा हो जाएगी पूरी, घर में यूं करें तैयार #Recipe

पनीर अधिकांश लोगों का पसंदीदा फूड है। विशेष अवसरों पर पनीर को खास तरह से बनाया जाता है। इसके अलावा जिस दिन घर

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Jul 2024 4:07:44

पनीर कोल्हापुरी से आपकी स्वादिष्ट चीज खाने की इच्छा हो जाएगी पूरी, घर में यूं करें तैयार #Recipe

पनीर अधिकांश लोगों का पसंदीदा फूड है। विशेष अवसरों पर पनीर को खास तरह से बनाया जाता है। इसके अलावा जिस दिन घर में कुछ अच्छा खाने का मन हो, उस दिन इसे बनाया जाता है। हर कोई इसे अलग अंदाज से बनाना पसंद करता है। आज हम बात कर रहे हैं पनीर कोल्हापुरी की। इसका स्वाद जितना बढ़िया होता है, उतना ही यह पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। यह डिश खाने में बेहद लजीज और मसालेदार होती है। इसे कुटे हुए मसाले और नारियल की खास स्पाइसी ग्रेवी में बनाया जाता है। अगर आप इस बार पनीर की कुछ अलग डिश ट्राई करने की सोच रहे हैं तो हमारे हिसाब से इस रेसिपी पर भरोसा जताना चाहिए। हम इसकी आसान विधि बता रहे हैं, जिसका पालन कर आप घर पर ही होटल जैसा पनीर कोल्हापुरी तैयार कर इसका मजा ले सकते हैं। आप इसे लच्छा पराठा या चावल के साथ खा सकते हैं।

paneer kolhapuri,paneer kolhapuri tasty,paneer kolhapuri healthy,paneer kolhapuri spicy dish,paneer kolhapuri delicious,paneer kolhapuri ingredients,paneer kolhapuri recipe,paneer

सामग्री (Ingredients)

ताजा पनीर – 250 ग्राम
तेल – 2-3 टेबल स्पून
हरा धनिया – 2-3 टेबल स्पून
तिल – 2 छोटे चम्मच
जीरा – 1.5 छोटा चम्मच
तेजपत्ता -1
सौंफ – 1 छोटी चम्मच
टमाटर – 4
हरी मिर्च – 2
अदरक – 1 इंच टुकड़ा
काजू – ¼ कप
सूखा नारियल – ⅓ कप (कद्दूकस किया हुआ)
साबुत गरम मसाला (1 बडी़ इलायची, 2 छोटी इलायची, 4 लौंग, 8-10 काली मिर्च, 1 इंच दालचीनी)
साबुत लाल मिर्च – 2
नमक – स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर – ¼ छोटी चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
हींग – 1 चुटकी

paneer kolhapuri,paneer kolhapuri tasty,paneer kolhapuri healthy,paneer kolhapuri spicy dish,paneer kolhapuri delicious,paneer kolhapuri ingredients,paneer kolhapuri recipe,paneer

विधि (Recipe)

- सबसे पहले पैन को गरम करें। इसमें तिल, 1 छोटी चम्मच जीरा, सौंफ, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, छोटी इलायची और बड़ी इलायची को डाल दें।
- इसके बाद धीमी आंच में इसे भुन लें। जब भुन जाएं, तो इसमें नारियल का बुरादा मिक्स कर लें।
- इसके बाद थोड़ा और चलाएं। इसे बाहर निकालकर ठंडा कर लें। इसे मिक्सी में दरदरा पीस लें।
- अब कड़ाही को फिर से गरम करें और इसमें तेल डालें। गरम होने पर इसमें जीरा, हींग, हल्दी, धनिया डालकर हल्का भूनें।
- इसके बाद इसमें साबुत खड़ी लाल मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक और काजू का पेस्ट डालकर मिलाएं।
- इस मसाले को करछुल की सहायता से तब तक चलाते रहें जब तक कड़ाही में तेल और मसाला अलग-अलग न दिखाई देने लगे।
- मसाले को धीमी आंच पर ही भूनें ताकि ये जले नहीं और अच्छे से पक भी जाए।
- अब इसमें लाल मिर्च पाउडर डालें। इसके बाद कोल्हापुरी मसाला भी मिक्स कर लें।
- भूनते हुए जब मसाला और तेल अलग होने लगे तो इसमें आधा कप पानी डालकर थोड़ी देर के लिए ढंक दें जिससे यह पक जाए।
- अब इसमें जब उबाल आए तो थोड़ा नमक और धनिया डालकर अच्छे से मिलाएं।
- इस ग्रेवी में पनीर के टुकड़े डालकर 3 से 4 मिनट तक धीमी आंच पर ढंककर पकाएं। तैयार है पनीर कोल्हापुरी की सब्जी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम