Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मल्टीग्रेन डोसा : होती है प्रोटीन की प्रचुर मात्रा, पोषण देता है भरपूर, स्वाद में भी नहीं पड़ता हल्का #Recipe

साउथ इंडियन डिश डोसा अब घर-घर में जगह बना चुकी है। इसे चाहने वालों की कोई कमी नहीं है और फूड स्टॉल्स पर इसकी जमकर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 20 Dec 2023 3:51:58

मल्टीग्रेन डोसा : होती है प्रोटीन की प्रचुर मात्रा, पोषण देता है भरपूर, स्वाद में भी नहीं पड़ता हल्का #Recipe

साउथ इंडियन डिश डोसा अब घर-घर में जगह बना चुकी है। इसे चाहने वालों की कोई कमी नहीं है और फूड स्टॉल्स पर इसकी जमकर बिक्री होती है। बाहर खाने वालों को यह शानदार ऑप्शन लगता है। आज हम आपको पारंपरिक की जगह मल्टीग्रेन डोसा के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें प्रोटीन की अत्यधिक मात्रा होने से यह हेल्दी तो होता ही है, साथ ही इसका स्वाद भी लाजवाब होता है। आप हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी से इसे ट्राई करके देख सकते हैं। इसे बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। डोसे में पड़ने वाली सामग्रियां इसे गुणों से भरपूर बना देती है।
multigrain dosa recipe,nutritious multigrain dosa,tasty multigrain dosa recipe,healthy multigrain dosa preparation,multigrain dosa benefits,homemade multigrain dosa,quick multigrain dosa recipe,multigrain dosa batter ingredients,easy multigrain dosa steps,multigrain dosa for healthy meals सामग्री (Ingredients)

रागी – 1/2 कटोरी
राजगीरा – 1/4 कटोरी
ज्वार – 1/4 कटोरी
चावल – 1/2 कटोरी
काला चना – 1/4 कटोरी
उड़द दाल – 1 कटोरी
राजमा, मूंग दाल – 1/4 कटोरी
देसी घी – जरुरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार multigrain dosa recipe,nutritious multigrain dosa,tasty multigrain dosa recipe,healthy multigrain dosa preparation,multigrain dosa benefits,homemade multigrain dosa,quick multigrain dosa recipe,multigrain dosa batter ingredients,easy multigrain dosa steps,multigrain dosa for healthy meals विधि (Recipe)

- सबसे पहले रागी, ज्वार, काला चना समेत अन्य सभी अनाज और दालों को अच्छी तरह से साफ करें और फिर उन्हें पानी से धोकर 7-8 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- तय समय के बाद छलनी की मदद से अनाज के मिश्रण से पानी अलग कर दें।
- अब इन्हें मिक्सर की मदद से थोड़ा-थोड़ा करते हुए पीसें और स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को एक गहरे तले वाले बर्तन में डालते जाएं।
- जब सारा पेस्ट तैयार हो जाए तो उसमें थोड़ा नमक डालकर मिलाएं और बर्तन को ढककर 2-3 घंटे के लिए गरम जगह पर रख दें, जिससे डोसे में थोड़ा खमीर उठ सके।
- तय समय के बाद डोसा बैटर को लेकर एक बार फेंट लें और इसके बाद एक नॉनस्टिक तवे को मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर फैला लें।
- अब एक कटोरी में मल्टीग्रेन डोसा का बैटर लें और उसे तवे के बीच में डालकर गोल-गोल करते हुए फैलाएं।
- इसे कुछ देर सेकें उसके बाद डोसा पलट दें और उसके किनारों पर चम्मच की मदद से थोड़ा सा घी डाल दें।
- डोसा दोनों ओर से सुनहरा होने तक सेकें और फिर फोल्ड कर प्लेट में उतार लें।
- इसी तरह सारे बैटर से मल्टीग्रेन डोसे तैयार कर लें। इन्हें चटनी, सॉस या सांभर के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
छठ पूजा 2026: आज संध्या अर्घ्य, शहर के हिसाब से जानें सूर्यास्त का समय
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
जनजातीय गौरव दिवस पर PM मोदी 3,000 करोड़ की 246 परियोजनाएं करेंगे शुरू
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हैदराबाद से रविनुथला ले जाया जाएगा गिरी बाबू का पार्थिव शरीर, 3 बजे बाद अंतिम संस्कार
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
हरियाणा: आज धान खरीद का आखिरी दिन, मंडियों में 1.97 लाख टन फसल का उठान बाकी
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
Mumbai CNG Price: मुंबई में CNG 1.50 रुपये महंगी, नया रेट 91.50 रुपये प्रति किलो
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
पीयूष गोयल आज मिस्र में, 130 से ज्यादा कारोबारी प्रतिनिधियों के साथ व्यापार पर होगी चर्चा
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology