न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Ganesh Chaturthi 2024: इस बार गणपति बप्पा को लगाए मोदक खीर का भोग #Recipe

मोदक लंबोदर को अतिप्रिय भोग माना जाता है। और खीर के साथ इसका संगम अलग ही आनंद देगा। गणपति की चढाएं इस प्रसाद का सेवन व्रत में भी किया जा सकता हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 04 Sep 2024 9:46:09

Ganesh Chaturthi 2024: इस बार गणपति बप्पा को लगाए मोदक खीर का भोग #Recipe

भगवान श्री गणेश का महोत्सव भादो महीने के शुक्ल पक्ष चतुर्थी से आरंभ हो रहा है। इस साल गणेश चतुर्थी की शुरुआत 7 सितंबर 2024 से हो रही है। यह गणेश उत्सव पूरे 10 दिनों तक धूमधाम से चलता है। इस बार यह पर्व 17 सितंबर को अनंत चतुर्दशी तक चलेगा। अंतिम दिन 17 सितंबर को पूजा के बाद गणपति बप्पा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इन दस दिनों में गणपति जी को कई भोग लगाते जाते हैं। भोग में आप कुछ हटकर ट्राई करना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं मोदक खीर बनाने की रेसिपी। मोदक लंबोदर को अतिप्रिय भोग माना जाता है। और खीर के साथ इसका संगम अलग ही आनंद देगा। गणपति की चढाएं इस प्रसाद का सेवन व्रत में भी किया जा सकता हैं। गणपति भोग के लिए मोदक खीर एक बेहतरीन ऑप्शन बनता हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी...

ganesh chaturthi 2024 special recipes,modak kheer recipe for ganesh chaturthi,traditional modak kheer for ganpati festival,easy modak kheer recipe 2024,ganpati festival modak kheer,how to make modak kheer for ganesh chaturthi,authentic modak kheer recipe,ganesh chaturthi sweets recipe 2024,modak kheer ganesh chaturthi special,modak kheer recipe step by step

आवश्यक सामग्री

दूध - डेढ़ लीटर
ताजी क्रीम - 1/2 कप
चावल का आटा - 1 कप
चीनी पाउडर - 2 टी स्पून
पिस्ता - 2 टेबलस्पून
इलायची पाउडर - 1/2 टी स्पून
नारियल कद्दूकस - 2 टेबलस्पून
केसर - एक चुटकी
देसी घी - 1 टेबलस्पून
चीनी - 1/2 कप
नमक - चुटकीभर

ganesh chaturthi 2024 special recipes,modak kheer recipe for ganesh chaturthi,traditional modak kheer for ganpati festival,easy modak kheer recipe 2024,ganpati festival modak kheer,how to make modak kheer for ganesh chaturthi,authentic modak kheer recipe,ganesh chaturthi sweets recipe 2024,modak kheer ganesh chaturthi special,modak kheer recipe step by step

मोदक खीर बनाने की विधि

मोदक खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में चावल का आटा डालें। इसके बाद आटे में चुटकीभर नमक और देसी घी डालें। अब इसमें धीरे-धीरे एक कप पानी डालकर चलाते हुए मिलाएं ताकि आटे में कोई गांठ न रह जाए। इसके बाद आटे में चीनी पाउडर और इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर दें। इसके बाद इसमें उबला हुआ पानी डालकर आटा गूंथ लें जो स्वाद में मीठा रहेगा। इसके बाद आटे को कुछ देर के लिए अलग रख दें।

जब आटे का तापमान सामान्य हो जाए तो हथेलियों में घी लगाकर आटे के छोटे-छोटे गोले तैयार कर लें। इन्हें एक प्लेट में अलग रखते जाएं। जब आटे के सारे गोले तैयार हो जाएं तो एक स्टीमर लें और उसमें गोले रखकर 8-10 मिनट तक भाप देकर उन्हें पका लें। आपके पास अगर स्टीमर नहीं है तो इसके लिए आप कुकर का भी प्रयोग कर सकते हैं। अब एक बर्तन में दूध डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें। दूध के गर्म होने के दौरान उसे लगातार चलाते रहें। जब दूध पककर गाढ़ा हो जाए तो गैस की फ्लेम धीमी कर दें और उसमें आधा कप चीनी, इलायची पाउडर, क्रीम और केसर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद स्टीम किए हुए गोले दूध में डाल दें और ढककर पकने दें। 5-7 मिनट में आटे के गोले नरम हो जाएंगे और खीर मलाईदार हो जाएगी। इसके बाद गैस बंद कर दें। गणपति बप्पा को भोग लगाने के लिए मोदक खीर बनकर तैयार हो चुकी है। भोग लगाने से पहले इस पर पिस्ता की गार्निश भी कर दें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर