न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मिक्स दाल से बदल जाएगी आपकी चाल, यह स्वादिष्ट और पौष्टिक डिश बना देगी दिन #Recipe

दाल हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा लोकप्रिय डिश में से एक है। इसके स्वाद और पौष्टिकता को देखते हुए कई घरों में तो इसे रोजाना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 02 Jun 2024 4:17:45

मिक्स दाल से बदल जाएगी आपकी चाल, यह स्वादिष्ट और पौष्टिक डिश बना देगी दिन #Recipe

दाल हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा लोकप्रिय डिश में से एक है। इसके स्वाद और पौष्टिकता को देखते हुए कई घरों में तो इसे रोजाना बनाया जाता है। ऐसे में कभी-कभार इससे बोरियत भी हो जाती है। आज हम आपको मुंह का स्वाद बदलने के लिए मिक्स दाल बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे खाकर आपका दिल खुश हो जाएगा। यह स्वादिष्ट तो होती ही है, साथ ही आपकी सेहत का ख्याल भी रखती है। इसे तैयार करने के लिए 2 या उससे ज्यादा दालों को मिलाकर इस्तेमाल किया जाता है। आपने अगर अब तक इसे ट्राई नहीं किया है तो हमारे द्वारा बताई गई विधि बहुत मददगाकर साबित होगी। लंच या डिनर किसी भी वक्त इसका मजा लिया जा सकता है। इसे रोटी, पराठा या जीरा राइस के साथ सर्व करें।

mix dal,mix dal tasty,mix dal healthy,mix dal delicious mix dal ingredients,mix dal recipe,mix dal lunch,mix dal dinner,mix dal nutrition

सामग्री (Ingredients)

मूंग दाल धुली – 1/4 कप
चना दाल – 1/4 कप
उड़द दाल धुली – 1/4 कप
अरहर (तु्अर) दाल – 1/4 कप
टमाटर – 5
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
अदरक कद्दूकस – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
तेजपत्ता – 2
हरी मिर्च कटी – 3-4
साबुत सूखी लाल मिर्च – 2-3
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
लौंग – 4
हरी इलायची – 2
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
नींबू रस – 2 टी स्पून
तेल/घी – 4 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

mix dal,mix dal tasty,mix dal healthy,mix dal delicious mix dal ingredients,mix dal recipe,mix dal lunch,mix dal dinner,mix dal nutrition

विधि (Recipe)

- सबसे पहले सभी दालों को एक बर्तन में डालकर उन्हें साफ पानी से धो लें। इसके बाद दालों को पानी में 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
- तय समय के बाद प्रेशर कुकर लें और उसमें भिगोई दालें, पानी, हल्दी और नमक डालकर ढक्कन लगा दें और कुकर को मीडियम आंच पर गरम होने के लिए रख दें।
- कुछ देर बाद जब कुकर में एक सीटी आ जाए तो गैस की फ्लेम धीमी कर दें और दालों को दस मिनट और पकने दें। इसके बाद गैस बंद कर कुकर ठंडा होने दें।
- जब कुकर ठंडा हो जाए तो उसका ढक्कन खोल लें और करछी की मदद से दालों को मैश करें।
- दाल अगर ज्यादा गाढ़ी लग रही हो तो उसमें जरूरत के मुताबिक गरम पानी मिला सकते हैं। इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा, लौंग, इलायची, तेज पत्ता, हींग, साबुत लाल मिर्च, हरी मिर्च, अदरक डालकर मसाले को अच्छे से भून लें।
- इसके बाद इसमें टमाटर काटकर डाल दें। अब इसे 3-4 मिनट तक पकाएं।
- पकने के दौरान जब टमाटर नरम हो जाएं तो उसमें लाल मिर्च पाउडर डाल दें और 1-2 मिनट तक टमाटर और पकने दें।
- अब टमाटर के मिश्रण में उबली हुई दाल डालकर करछी की मदद से मिला दें। अब दाल को तब तक पकाएं जब तक कि उसमें एक उबाल ना आ जाए।
- इसके बाद गैस बंद कर दें और दाल में नींबू का रस और धनिया पत्ती डाल दें। तैयार है मिक्स दाल।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम