न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लीक से हटकर होती है मेथी छोले की सब्जी, पार्टी-फंक्शन में लोग करते हैं खूब पसंद #Recipe

सर्दी चल रही है और बाजार में हरी पत्तेदार सब्जियों की जबरदस्त आवक है। ये सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद रहती है। पालक, मेथी, बथुआ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 4:01:03

लीक से हटकर होती है मेथी छोले की सब्जी, पार्टी-फंक्शन में लोग करते हैं खूब पसंद #Recipe

सर्दी चल रही है और बाजार में हरी पत्तेदार सब्जियों की जबरदस्त आवक है। ये सेहत के लिहाज से बहुत फायदेमंद रहती है। पालक, मेथी, बथुआ, हरा धनिया ये सभी कई पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। आज हम आपको मेथी की एक शानदार रेसिपी बताने जा रहे हैं। हमारा इशारा मेथी छोले की सब्जी की ओर है। लंच हो या डिनर दोनों में यह बहुत अच्छा विकल्प है। एनर्जी देने वाली यह सब्जी पार्टी-फंक्शन में भी काफी पसंद की जाती है। इसका स्वाद कुछ ऐसा होता है कि जुबान पर चढ़ जाता है। मेथी छोले बनाने के लिए प्याज, टमाटर के साथ कई प्रकार के मसालों का प्रयोग किया जाता है। इसे तैयार करने में ज्यादा समय भी खर्च नहीं होता।

methi chole sabji,methi chole sabji ingredients,methi chole sabji recipe,methi chole sabji dish,methi chole sabji tasty,methi chole sabji healthy,methi chole sabji party function,methi chole sabji winter,fenugreek leaves

सामग्री (Ingredients)

मेथी के पत्ते – 2 कप
काबुली चने – 2 कप
प्याज – 1
टमाटर – 2
लहसुन – 1/2 टेबल स्पून
अदरक कटी – 1 टी स्पून
हरी मिर्च – 1-2
चना दाल – 2 टेबल स्पून
सूखी लाल मिर्च – 1
लौंग – 2-3
इलायची – 2-3
तेजपत्ता – 2
दालचीनी – 2 टुकड़े
हल्दी – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
ताजा क्रीम – 2 टेबल स्पून
हींग – 1 चुटकी
बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
अमचूर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
चीनी – 2 टी स्पून
तेल – 3-4 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

methi chole sabji,methi chole sabji ingredients,methi chole sabji recipe,methi chole sabji dish,methi chole sabji tasty,methi chole sabji healthy,methi chole sabji party function,methi chole sabji winter,fenugreek leaves

विधि (Recipe)

- सबसे पहले मेथी को धोकर साफ करें। अब मेथी के पत्ते तोड़कर उन्हें बारीक काट लें।
- इसके बाद प्याज और टमाटर के भी बारीक-बारीक टुकड़े कर लें।
- अब प्रेशर कुकर में काबुली चने, चना दाल, एक चुटकी बेकिंग सोडा और थोड़ा सा नमक डालकरढाई-तीन कप पानी डालकर ढक्कन लगाएं।
- इन्हें 4-5 सीटियां आने तक पका लें. इसके बाद गैस बंद कर कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें।
- अब मिक्सर में प्याज डालकर उसे पीस लें और पेस्ट तैयार कर लें। इसी तरह टमाटर को पीसकर पेस्ट बना लें।
- अब एक कड़ाही में 3-4 टेबल स्पून तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- इसमें तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग और इलायची डालकर मीडियम आंच पर 30 सैकंड तक भूनें।
- इसके बाद मसाले में प्याज का पेस्ट डालकर 3 से 4 मिनट तक भूनें।
- जब प्याज सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी, अमचूर, गरम मसाला और हींग डालकर मिक्स कर दें।
- अब प्यूरी को 4-5 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दें और फिर इसमें नमक मिला दें।
- इसके बाद ग्रेवी में मेथी के पत्ते डालें और उन्हें ग्रेवी के साथ करछी की मदद से मिक्स कर दें।
- 2-3 मिनट तक पकाने के बाद इसमें उबला हुआ काबुली चना डालकर मिला दें।
- अब कड़ाही को ढककर सब्जी को मीडियम आंच पर 5-7 मिनट तक पकने दें।
- सब्जी के पकने दौरान इसे बीच-बीच में चलाते रहें। इसके बाद सब्जी में ताजा क्रीम डालें और अच्छी तरह से मिलाकर 1 मिनट और पकाएं और फिर गैस बंद कर दें।
- तैयार है मेथी छोले की सब्जी। इसे रोटी, पराठा या नान के साथ गरमागरम सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम