Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सादा सब्जी की जगह इस दफा मसाला टिंडे का मजा लेकर देखें, बदल जाएगा जीभ का जायका #Recipe

घरों में जो भी खाना तैयार किया जाता है उसमें स्वाद से ज्यादा सेहत का ध्यान रखा जाता है। ऐसे में अधिकतर मौकों पर थाली में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Jun 2024 4:12:37

सादा सब्जी की जगह इस दफा मसाला टिंडे का मजा लेकर देखें, बदल जाएगा जीभ का जायका #Recipe

घरों में जो भी खाना तैयार किया जाता है उसमें स्वाद से ज्यादा सेहत का ध्यान रखा जाता है। ऐसे में अधिकतर मौकों पर थाली में सादा सब्जी ही नजर आती है। हालांकि बीच-बीच में मसालेदार सब्जी की इच्छा भी हो जाती है। आज हम ऐसी ही रेसिपी मसाला टिंडे के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी जीभ का जायका बदल देगी। आप अगर रोजाना सादा सब्जियां खाकर बोर हो गए हैं तो यह एक शानदार विकल्प है। इसे बनाना आसान है। ये खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। लंच या डिनर किसी भी वक्त इसका मजा लिया जा सकता है।
masala tinde,masala tinde ingredients,masala tinde recipe,masala tinde tasty,masala tinde tongue,masala tinde delicious,masala tinde lunch,masala tinde dinner सामग्री (Ingredients)

टिंडे – 6
टमाटर प्यूरी – 1/2 कप
प्याज का पेस्ट – 1/2 कप
अदरक, लहसुन पेस्ट – 1/2 बड़ा चम्मच
दही – 1/2 कप
धनिया पाउडर – 2 टी स्पून
हल्दी पाउडर – 1 टी स्पून
हरी मिर्च बारीक कटी – 3
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
सौंफ – 1 टी स्पून
पानी – आवश्यकतानुसार
तेल
हरा धनिया – 1 चम्मच masala tinde,masala tinde ingredients,masala tinde recipe,masala tinde tasty,masala tinde tongue,masala tinde delicious,masala tinde lunch,masala tinde dinner विधि (Recipe)

- सबसे पहले टिंडे लें और उन्हें छीलकर अच्छे से धो लें। फिर इन्हें काट लें।
- अब एक कड़ाही लें और मीडियम आंच पर रखकर उसमें तेल गरम करें।
- तेल जब अच्छे से गरम हो जाए तो उसमें सौंफ और हरी मिर्च डालकर अच्छे से चटकने दें।
- इसके बाद प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट इसमें डालकर अच्छे से भून लें।
- जब इस पेस्ट का रंग हल्का सा भूरा होने लगे तो इसमें टमाटर प्यूरी, गरम मसाला, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, हल्दी, धनिया सहित अन्य मसाले डाल दें।
- अब इसे कुछ देर तक मीडियम आंच पर फ्राई होने दे। कुछ देर बाद यह पेस्ट तेल छोड़ने लगेगा।
- जैसे ही यह तेल छोड़ दे तो इसमें दही फेंट कर डाल दे। इसे एक मिनट तक पकाकर कटे हुए टिंडे डालकर मिक्स कर दें।
- अब कड़ाही को ढककर धीमी आंच पर टिंडे को पकने दें। कुछ देर बार टिंडे नरम हो जाएंगे।
- इसके बाद कड़ाही के ढक्कन को हटा दें और मीडियम आंच पर सब्जी को 2-3 मिनट तक फ्राई होने दें।
- इसके बाद आंच बंद कर दें। तैयार है मसाला टिंडे की सब्जी। इसे हरे धनिये से गार्निश कर रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology