न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खाने में बेहद स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है मूंग दाल से बनी बिहार की प्रसिद्ध मिठाई मकुटी

हर घर में मूंग की दाल को कमोबेश रोज बनाया जाता है। सामान्यत: मूंग दाल को चटपटी खाने के लिहाज से बनाया जाता है। कभी-कभी मूंग दाल के पकौड़े बना लिए जाते हैं या फिर कभी-कभी मूंग दाल की खिचड़ी (विशेष कर उल्टी दस्त होने पर) बनाकर खा ली जाती है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 05 Sep 2021 5:34:33

खाने में बेहद स्वादिष्ट और स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है मूंग दाल से बनी बिहार की प्रसिद्ध मिठाई मकुटी

हर घर में मूंग की दाल को कमोबेश रोज बनाया जाता है। सामान्यत: मूंग दाल को चटपटी खाने के लिहाज से बनाया जाता है। कभी-कभी मूंग दाल के पकौड़े बना लिए जाते हैं या फिर कभी-कभी मूंग दाल की खिचड़ी (विशेष कर उल्टी दस्त होने पर) बनाकर खा ली जाती है। आप में से शायद ही कुछ लोगों को पता होगा कि मूंग दाल से मिठाई भी बनाई जा सकती है। बिहार में अक्सर लोग घरों में जब भी मीठा खाने का मन करता है, तब फटाफट मूंग दाल की फिरनी बना लेते हैं, जिसमें दाल के साथ चावल को मिलाया जाता है। वैसे इसे मकुटी कहा जाता है। यह खाने में बहुत ही लजीज होती है। इसे बनाना बहुत ही आसान है। ये बहुत ही कम समय में बन कर तैयार हो जाती है।

makuti recipe,moong daal ki kheer,bihar famous dish makuti recipe,sweet dish recipe,recipe

आवश्यक सामग्री

दूध - 1 लीटर
चावल- 1.5 बड़ी चम्मच (15 ग्राम, लगभग एक घंटे भीगे हुए)
मूंग दाल - तीन बड़ी चम्मच (लगभग एक घंटे भीगे हुए )
मावा - 1/2 कप (100 ग्राम)
चीनी- 1/2 कप (100 ग्राम)
बादाम - कम से कम लम्बाई में कटे हुए 15 बादाम
काजू - 2 बड़ी चम्मच
छोटी इलायची का पाउडर - एक चौथाई टी स्पून
केसर - कम से कम 20 धागे
पिस्ता - 1 बड़ी चम्मच

makuti recipe,moong daal ki kheer,bihar famous dish makuti recipe,sweet dish recipe,recipe

विधि

मकुटी बनाने के लिए 3 बड़ी चम्मच मूंग दाल और 1.5 बड़ी चम्मच चावल लेकर धो कर पानी में एक घंटे के लिए भिगो कर रख दीजिए। एक घंटे बाद मूंग की दाल और चावल को पानी में से निकाल प्रेशर कुकर में डाल दीजिए। इसके बाद इसमें 250 एमएल पानी डालकर कुकर का ढक्कर बंद कर दें।

प्रेशर कुकर की एक सीटी लगने तक इसे पका लीजिए। इसके बाद गैस को कम कर दें और दाल-चावल को लगभग 5 मिनट और पकने दें। पाँच मिनट बाद गैस बंद कर दें। प्रेशर कुकर से भाप के निकल जाने के बाद इसका ढक्कन खोलकर देखेंगे तो पाएंगे कि हमारी दाल और चावल दोनों गल चुके हैं।

इसके बाद प्रेशर कुकर से इसे निकाल लीजिए और अच्छी तरह से ठंडा होने के बाद इसे मिक्सी में घुमा लें। अगर आपको इसकी दाल दरदरी चाहिए तो फिर आप इसे पोटैटो मेशर से मैश कर लें। अगर दाल मैश करते समय गाढ़ी हो रही है तो इसमें आधा कप दूध डालने के बाद उसे एक बार फिर से मैश करें।

अब एक पैन में 1 लीटर दूध डाल कर उबाल लीजिए। अब 20-25 केसर के धागे ले कर उसमें एक चम्मच दूध में डाल कर रख दीजिए ताकि केसर अच्छे से गल कर अपना रख छोड़ दें। दूध में उबाल आ जाने पर उसे 5-6 मिनट और पका कर हल्का गाढ़ा कर लीजिए।

दाल चावल के मिक्चर को थोड़ा पतला ही रखें अगर ये गाढ़ा होगा तो दूध में इसके गुठलियाँ बन जाएंगी। अब इसमें आप भीगे हुए केसर के धागे डाल दीजिए। अगर आपके पास केसर नहीं है तो आप पीले खाद्य रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इसमें आधा कम मावा डाल दीजिए। अब इसे मध्यम आंच पर पका लीजिए। दूध को गाढ़ा होने में लगभग 15 मिनट का समय लगता है। ध्यान रहे दाल चावल का जो मिक्सचर डाला है वह तले में ना लगे।

दूध के गाढ़ा हो जाने पर इसमें 1/2 कप चीनी और थोड़ा सा इलायची का पाउडर डाल कर चलाते हुए 2-3 मिनट पका लीजिए। दूध में ऊपर जो मलाई आ रही है उसको उतारते जिससे कि इसमें जल्दी गाढ़ापन आए। आप चाहें तो इसमें केवड़ा वाटर भी डाल सकते हैं। अब जब यह आधा रह जाए तो फिर इसमें 3 मिनट बाद आंच को बंद कर के मकुटी को एक प्याले में निकाल लीजिए और इसमें काजू, बादाम और पिस्ता डालकर इसे गार्निश कर लीजिए। फिर मकुटी को एक घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। एक घंटे बाद आप इसे अपने परिजनों को सर्व करें।

इन्हें भी ले सकते हैं काम में

1. मावा की जगह पर आप एक लीटर की जगह 1.5 लीटर दूध ले कर उसे गाढ़ा करके इसी तरीके से मकुटी बना सकते हैं।

2. आप अपने स्वादानुसार चीनी डाल सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
NDA की 'मंगल मिलन' बैठक में PM मोदी का NEET पर बड़ा संदेश, बोले- 'छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं होगा'
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
ट्रेड डील के विरोध में किसानों का आज दिल्ली मार्च, शंभू बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा; JCB और क्रेन की भी तैनाती
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
अभिजीत दीपके की दोटूक, अब सरकार को बातचीत के लिए जंतर-मंतर आना होगा
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
23 जुलाई को बनेगा शुक्र-शनि का षडाष्टक योग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के प्रबल योग
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
फाइनल हार के बाद बेकाबू हुए अर्जेंटीना के खिलाड़ी, स्पेनिश प्लेयर्स से भिड़ंत; FIFA लगा सकता है बैन
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
लॉर्ड्स में IND vs ENG मुकाबला देखने पहुंचे अक्षय कुमार, व्हाइट बीयर्ड लुक ने सोशल मीडिया पर बटोरी सुर्खियां
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
रोहित-कोहली ने जीत के लिए झोंक दी ताकत, लेकिन गिल के फैसलों ने पलट दिया मैच
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
मुंबई में भीषण सड़क हादसा, मानखुर्द में डिवाइडर से भिड़ी BEST बस; एक की मौत, चालक-परिचालक घायल
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग