न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कटलेट पोहा : फटाफट तैयार हो जाती है यह चटपटी डिश, नाश्ते के लिए है बहुत बढ़िया #Recipe

बहुत से घरों में ये सवाल रहता है कि आखिर नाश्ते में क्या बनाया जाए जो कि स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों हो। ब्रेकफास्ट के लिहाज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 07 Jun 2024 4:59:25

कटलेट पोहा : फटाफट तैयार हो जाती है यह चटपटी डिश, नाश्ते के लिए है बहुत बढ़िया #Recipe

बहुत से घरों में ये सवाल रहता है कि आखिर नाश्ते में क्या बनाया जाए जो कि स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों हो। ब्रेकफास्ट के लिहाज से पोहा कटलेट इन पैमानों पर खरी उतरने वाली डिश है। इसे बनाने में बहुत ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है। वैसे भी सुबह का समय हर किसी के लिए काफी बिजी रहता है। ऐसे में नाश्ता बनाने में अगर समय की बचत हो तो कई परेशानियां हल हो जाती हैं। पोहा कटलेट बड़ों के साथ बच्चे भी काफी चाव से खाते हैं। आपने अगर कभी यह डिश नहीं बनाई है तो हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी फॉलो करके देखें। आपको जरा भी मुश्किल नहीं आएगी। इन्हें हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ गरमागरम ही सर्व करें।

poha cutlet,poha cutlet ingredients,poha cutlet recipe,poha cutlet breakfast,poha cutlet delicious,poha cutlet tasty,poha cutlet children

सामग्री (Ingredients)

पतला पोहा – 1 कप
आलू उबले – 2
मैदा – 1 टेबल स्पून
कॉर्न फ्लोर – 3 टेबल स्पून
ब्रेड चूरा – 1 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1/2 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
अमचूर पाउडर – 1/4 टी स्पून
धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

poha cutlet,poha cutlet ingredients,poha cutlet recipe,poha cutlet breakfast,poha cutlet delicious,poha cutlet tasty,poha cutlet children

विधि (Recipe)

- सबसे पहले पोहा साफ करें और फिर उसे पानी से अच्छी तरह से धो लें।
- अब पोहे को एक छन्नी में डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें, जिससे पोहे में मौजूद पानी निकल जाए।
- इसके बाद पोहे एक बड़े कटोरे में ट्रांसफर कर लें। इसके बाद उबले आलू के छिलके उतारें और उन्हें मसलकर पोहे में डालें और दोनों चीजों को मिक्स कर दें।
- अब इस मिश्रण में हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, गरम मसाला, चाट मसाला, अदरक-लहसुन पेस्ट और नमक डालकर मिक्स करें।
- सभी चीजों को आपस में मिलाने के बाद मिश्रण में काली मिर्च पाउडर, कॉर्न फ्लोर और कटी धनिया पत्ती भी डालकर मिला लें।
- ध्यान रखें कि मिश्रण में ज्यादा नमी न रहे। अब एक बाउल में कॉर्न फ्लोर, मैदा डालकर मिलाएं और उसमें चुटकीभर काली मिर्च पाउडर और थोड़ा सा नमक डाल दें।
- थोड़ा-थोड़ा करते हुए आधा कप पानी डालें और स्मूद बैटर तैयार कर लें।
- अब आलू-पोहे के तैयार मिश्रण को थोड़ा-थोड़ा लेकर उससे कटलेट तैयार करें और एक प्लेट में रखते जाएं।
- इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। जब तक तेल गरम हो रहा है, तब तक एक कटलेट उठाएं और उसे मैदा-कॉर्न फ्लोर के बैटर में डुबोएं।
- इसके बाद ब्रेड के चूरे में डालकर चारों तरफ से अच्छे से कोट करें और फिर तलने के लिए कड़ाही में डाल दें।
- इसी तरह कड़ाही की क्षमता के मुताबिक पोहा कटलेट फ्राई करने के लिए डाल दें। पोहा कटलेट को 1-2 मिनट तक पलटाते हुए सेकें।
- जब कटलेट दोनों ओर से सुनहरे होकर क्रिस्पी हो जाएं तो उन्हें एक प्लेट में निकाल लें।
- इसके बाद बाकी बचे ब्रेड कटलेट भी इसी प्रक्रिया को अपनाते हुए डीप फ्राई कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
ओम प्रकाश राजभर बोले- यूपी चार हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
रश्मिका मंदाना की ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, रफ-टफ अवतार में दिखा एक्ट्रेस का नया अंदाज
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब