Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

ओनियन डोसा पर एक बार करके देखिए भरोसा, आ जाएगा मजा और जरूर कहेंगे वंस मोर #Recipe

डोसा का नाम सुनते ही मन में लजीज खाने की कल्पना होने लगती है। छोटा हो या बड़ा सबके सब इस पर मोहित होते हैं। यूं तो इस पर साउथ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 May 2024 4:07:21

ओनियन डोसा पर एक बार करके देखिए भरोसा, आ जाएगा मजा और जरूर कहेंगे वंस मोर #Recipe

डोसा का नाम सुनते ही मन में लजीज खाने की कल्पना होने लगती है। छोटा हो या बड़ा सबके सब इस पर मोहित होते हैं। यूं तो इस पर साउथ इंडियन फूड का ठप्पा लगा हुआ है, लेकिन पूरे देश में इसके लिए जबरदस्त दीवानगी देखने को मिलती है। डोसा की कई वैराइटी अस्तित्व में हैं और प्याज वाला डोसा भी इनमें से ही एक है। इसे हर कोई चाव से खाता है। बात अगर नाश्ते की हो तो भी ओनियन डोसा को प्राथमिकता दी जाती है। आप भी अगर घर पर स्वाद से भरपूर प्याज वाला डोसा बनाने की सोच रहे हैं तो आपकी मुश्किल आसान होने जा रही है। हम आपको इसकी रेसिपी बताएंगे, जिससी मदद से आप यह स्वादिष्ट डिश तैयार कर पाएंगे।
onion dosa,onion dosa ingredients,onion dosa recipe,onion dosa tasty,onion dosa delicious,onion dosa south indian dish,onion dosa breakfast सामग्री (Ingredients)

सूजी (रवा) - 1 कप
बारीक कटे प्याज - 3
अदरक कटा - 1/2 टुकड़ा
चावल का आटा - 1 कप
रोस्टेड काजू - 3 टी स्पून
हरी मिर्च कटी - 3
जीरा - 1/4 टी स्पून
हींग - 1 चुटकी
काली मिर्च - 1/2 टी स्पून
नमक - स्वादानुसार onion dosa,onion dosa ingredients,onion dosa recipe,onion dosa tasty,onion dosa delicious,onion dosa south indian dish,onion dosa breakfast विधि (Recipe)

- सबसे पहले सूजी और चावल के आटे को एक गहरे तले वाले बर्तन में डालकर मिक्स करें।
- इसके बाद मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालकर मिला दें। फिर इसमें हींग, जीरा और नमक डालकरमिक्स करें।
- बर्तन को ढककर 2-3 घंटे के लिए किसी गरम स्थान पर रख दें।
- इस बीच प्याज के बारीक टुकड़े काट लें। फिर हरी मिर्च, अदरक और काजू के भी टुकड़े कर लें।
- तय समय के बाद मिश्रण का पेस्ट लें और उसमें प्याज को छोड़कर कटी हुई सारी चीजें डालकर मिक्स करें।
- फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पतला घोल तैयार कर लें। इसके बाद एक नॉनस्टिक कड़ाही/तवा लेकर मीडियम आंच पर गरम करें।
- तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें।
- अब एक कटोरी में डोसा मिश्रण लें और तवे के बीच में डालकर गोल-गोल फैलाते हुए डोसा बनाएं।
- डोसा कुछ देर सेकने के बाद उसके ऊपर बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डाल दें।
- फिर चम्मच की मदद से प्याज को डोसे पर हल्का सा दबाएं और उसे 2-3 मिनट तक सेकें।
- इसके बाद किनारों पर थोड़ा सा तेल डालते हुए सॉट करें। कुछ देर बाद डोसा पलट लें।
- डोसा सुनहरा होने तक सेकना हैं। फिर उसे मोड़कर प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे प्याज वाले डोसे तैयार कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology