न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओट्स खिचड़ी : पौष्टिकता बेमिसाल, स्वाद लाजवाब, तो फिर जल्दी से बनाकर लें इसका मजा #Recipe

ओट्स से बनी खिचड़ी स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिकता से भरपूर होती है। इसे दिन के किसी भी खाने में यानी ब्रेकफास्ट, लंच या...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 May 2024 4:00:11

ओट्स खिचड़ी : पौष्टिकता बेमिसाल, स्वाद लाजवाब, तो फिर जल्दी से बनाकर लें इसका मजा #Recipe

ओट्स (जई) से बनी खिचड़ी स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिकता से भरपूर होती है। इसे दिन के किसी भी खाने में यानी ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर में बनाया जा सकता है। कई बार ऐसा भी होता है जब दिन में हैवी फूड खाने के बाद डिनर में लाइट फूड की जरूरत महसूस होती है। यह पाचन में हल्की होती है। इसे बनाना भी काफी आसान होता है। हमारे द्वारा बताई गई रेसिपी फॉलो करने पर आपको जरा भी जोर नहीं आएगा। इसके लिए ओट्स के साथ हरी मूंग, मिक्स दाल और सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। ये चीजें टेस्ट और हेल्थ दोनों का ख्याल रखती हैं।

oats khichdi,oats khichdi healthy,oats khichdi tasty,oats khichdi dinner,oats khichdi nutrition,oats khichdi recipe,oats khichdi ingredients,oats khichdi dish

सामग्री (Ingredients)

ओट्स (जई) – डेढ़ कप
हरी मूंग भिगोई हुई – 1 कप
मिक्स दाल – 1 कप
प्याज – 1
फूल गोभी – 1 कप
टमाटर – 1-2
हरा प्याज – 1/2 कप
हरी मिर्च – 2
राई – 1 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
हल्दी – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
धनिया पत्ती – 2 टेबल स्पून
देसी घी – 2 टी स्पून
तेल – 2 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

oats khichdi,oats khichdi healthy,oats khichdi tasty,oats khichdi dinner,oats khichdi nutrition,oats khichdi recipe,oats khichdi ingredients,oats khichdi dish

विधि (Recipe)

-सबसे पहले हरी मूंग को रातभर पानी में भिगोने के बाद पानी निथारें।
- इसके बाद प्याज, फूलगोभी, हरा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया को बारीक-बारीक काट लें।
- अब कुकर को मीडियम आंच पर रखकर उसमें 2 टेबल स्पून तेल डालें और गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो राई और जीरा डालकर कुछ सैकंड तक भूनें।
- मसाले जब चटकने लगे तो बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर पकाएं।
- जब प्याज पककर नरम हो जाए तो बारीक कटा टमाटर डालकर 1 मिनट तक भूनें।
- इसके बाद कटी फूलगोभी डाल दें। आप चाहें तो खिचड़ी में मटर और गाजर भी डाल सकते हैं।
- इसके बाद सब्जियों में हल्दी, लाल मिर्च डाल दें और सभी को अच्छी तरह से भूनें।
- इसके बाद हरी मूंग और मिक्स दाल (अरहर, चना) को डाल दें। आखिर में सारी सामग्रियों में ओट्स डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- अब सारी सामग्रियों के अनुपात में लगभग तीन गुना पानी कुकर में डाल दें और ढक्कन लगाकर पकाएं और कुकर की फ्लेम तेज कर दें।
- जब कुकर में एक सीटी आ जाए तो दो सीटियां मीडियम फ्लेम पर लें और गैस बंद कर दें। अब कुकर की गैस अपने आप रिलीज होने दें।
- अब एक कड़ाही में 2 टी स्पून घी डालकर गरम करें। जब घी गरम होकर पिघल जाए तो एक चुटकी हींग डाल दें और खिचड़ी में घी का छौंक लगा दें।
- तैयार है ओट्स खिचड़ी। इसे अचार या चटनी के साथ खा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम