न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केसर मालपुआ : इस रसीली मिठाई को देख कभी नहीं करेगा छोड़ने का मन, आम दिन को बना देती है खास #Recipe

मालपुआ एक पारंपरिक मिठाई है, जिसका स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। आज हम आपको केसर मालपुआ बनाने की बेहद...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Jan 2024 4:38:23

केसर मालपुआ : इस रसीली मिठाई को देख कभी नहीं करेगा छोड़ने का मन, आम दिन को बना देती है खास #Recipe

मालपुआ एक पारंपरिक मिठाई है, जिसका स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। आज हम आपको केसर मालपुआ बनाने की बेहद आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं। चाशनी की मिठास में डूबा मालपुआ अपनों के साथ रिश्तों में भी एक अलग ही मिठास घोल देता है। इस स्वीट डिश के साथ आपके त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा। हालांकि इसका मजा सामान्य दिनों में भी उठाया जा सकता है। वैसे भी मीठा खाने के शौकीनों को कोई मौके की आवश्यकता नहीं है। उनके सामने तो कभी भी मिठाई आ जाए तो वे उसे बड़े चाव से खाते हैं। यह रसीली मिठाई बेहद स्पेशल है और हमें विश्वास है कि मेजबान हो या मेहमान सबको पसंद आएगी।

kesar malpua recipe,homemade malpua with saffron,malpua making at home,easy kesar malpua recipe,traditional indian malpua preparation,saffron-infused malpua at home,quick malpua recipe with kesar,delicious homemade malpua,malpua preparation steps,step-by-step kesar malpua guide,festive malpua recipe,indian dessert with saffron,how to make kesar malpua,malpua recipe with step-by-step instructions,homemade sweets with kesar

सामग्री (Ingredients)

गेहूं का आटा – 1 कप
सूजी (रवा) – 1/2 कप
मावा (खोया) – 3 टेबल स्पून
दूध – 1 कप
इलायची पाउडर – 1 टी स्पून
सौंफ पाउडर – 1/2 टी स्पून (वैकल्पिक)
केसर के धागे – 1 चुटकी
काजू कटे – 1 टेबल स्पून
पिस्ता कतरन – 1 टेबल स्पून
चीनी – 1 कप
देसी घी – तलने के लिए

kesar malpua recipe,homemade malpua with saffron,malpua making at home,easy kesar malpua recipe,traditional indian malpua preparation,saffron-infused malpua at home,quick malpua recipe with kesar,delicious homemade malpua,malpua preparation steps,step-by-step kesar malpua guide,festive malpua recipe,indian dessert with saffron,how to make kesar malpua,malpua recipe with step-by-step instructions,homemade sweets with kesar

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बर्तन में आटा छान लें। इसके बाद आटे में सूजी डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसके बाद इसमें 2 चम्मच चीनी मिला दें। फिर आटे में इलायची पाउडर और सौंफ पाउडर (ऑप्शनल) भी डालकर मिला लें।
- इसके बाद मावा लें और हाथों से क्रश करने के बाद आटे में डालकर अच्छी तरह से मिला दें।
- अब इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा कर गुनगुना दूध डालें और उसका बैटर तैयार कर फेंटें।
- ध्यान रहे कि सारे मिश्रण से एक स्मूथ बैटर तैयार करना है। उस हिसाब से दूध डालते हुए बैटर तैयार करें।
- जब बैटर बन जाए तो उसे ढककर लगभग 1 घंटे के लिए अलग रख दें।
- इससे बैटर अच्छे से फूल जाएगा और इससे मालपुआ का स्वाद भी काफी बढ़ जाएगा।
- अब एक बर्तन में पानी लेकर उसमें चीनी मिलाएं और मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें।
- इस मिश्रण को तब तक उबालें जब तक कि चीनी पानी में पूरी तरह से घुल न जाए।
- चाशनी में जब उबाल आए तो उसमें केसर के धागे भी डाल दें।
- केसर डालने से चाशनी का स्वाद बढ़ने के साथ ही कलर भी बहुत अच्छा आ जाएगा।
- इसके बाद मालपुआ तलने के लिए एक कड़ाही में देसी घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें।
- इस बीच बैटर से मालपुआ तैयार करें और घी गरम होने के बाद उसमें एक-एक कर मालपुआ डालते जाएं।
- करछी से डालने से मालपुआ छोटे और गोल-गोल बनेंगे। इन्हें दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तलें और उसके बाद निकालकर चाशनी के बर्तन में डाल दें।
- मालपुआ तलने के बाद सभी को चाशनी में डालकर कम से कम 10-15 मिनट तक डुबोकर रखें।
- इससे मालपुआ अच्छी तरह से चाशनी पी लेंगे और वे रसीले हो जाएंगे।
- इसके बाद मालपुआ को सर्विंग प्लेट में निकालकर ऊपर से काजू और पिस्ता की गार्निश करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम