न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लंच हो या डिनर पंजाबी स्टाइल राजमा बढ़ा देगा खाने का जायका, घर में ऐसे बनाएं यह चटपटी डिश #Recipe

पंजाबी स्टाइल में बना राजमा काफी स्वादिष्ट होता है और इसे काफी चटखारे लेकर खाया जाता है। उत्तर भारत, खास तौर से पंजाब और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Feb 2024 4:06:46

लंच हो या डिनर पंजाबी स्टाइल राजमा बढ़ा देगा खाने का जायका, घर में ऐसे बनाएं यह चटपटी डिश #Recipe

पंजाबी स्टाइल में बना राजमा काफी स्वादिष्ट होता है और इसे काफी चटखारे लेकर खाया जाता है। उत्तर भारत, खास तौर से पंजाब और दिल्ली में तो राजमा को खाने में आवश्यक रूप से शामिल किया जाता है। आम दिनों में बनाए जाने वाले राजमा को किसी खास मौके पर बतौर स्पेशल रेसिपी बनाया जा सकता है। अक्सर किसी पार्टी या फंक्शन के दौरान भी राजमा जरूर नजर आ जाता है। राजमा पौष्टिकता से भरपूर होता है। इसका लुत्फ रोटी, पराठा या फिर राइस के साथ लें। यह चटपटी डिश लंच या डिनर दोनों के लिए बढ़िया ऑप्शन है। आप हमारे द्वारा बताई गई विधि को फॉलो कर स्वादिष्ट राजमा बनाएं।

rajma,rajma party,rajma lunch,rajma dinner,rajma ingredients,rajma recipe,rajma tasty,rajma healthy,rajma north india

सामग्री (Ingredients)

राजमा – 1 कप
प्याज बारीक कटा – 1
टमाटर प्यूरी – 2 कप
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 टी स्पून
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
जीरा – 1 टी स्पून
लौंग – 4-5
तेजपत्ता – 1
काली इलायची – 1
हल्दी – 1/4 टी स्पून
कश्मीरी लाल मिर्च – 1 टी स्पून
देसी घी – 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च – 1
जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
अमचूर – 1/2 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

rajma,rajma party,rajma lunch,rajma dinner,rajma ingredients,rajma recipe,rajma tasty,rajma healthy,rajma north india

विधि (Recipe)

- सबसे पहले राजमा को पानी में डालकर रातभर भिगोने के लिए रख दें।
- सुबह राजमा को पानी से निकालें और प्रेशर कुकर में डालकर उसमें तेजपत्ता, 1 काली इलायची,1 चम्मच नमक और 4-5 कप पानी डालकर 5-6 सीटियां आने तक पकाएं।
- इसके बाद कुकर को ठंडा होने दें। राजमा अच्छे से नरम हो जाए तो उसे एक बाउल में निकालकर अलग रख दें।
- अब एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच देसी घी डालें और गरम करें। घी पिघलने के बाद उसमें जीरा, दालचीनी और लौंग डालकर धीमी आंच पर भूनें।
- इसके बाद बारीक कटा प्याज डालकर चलाते हुए फ्राई करें।
- जब प्याज नरम होकर हल्का सुनहरा हो जाए तो उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च और 2 कप टमाटर की प्यूरी डाल दें।
- अब कड़ाही को ढककर ग्रेवी को 10 मिनट तक पकने दें। इसे तब तक पकाना है जब तक कि टमाटर प्यूरी गाढ़ी न हो जाए।
- जब प्यूरी तेल छोड़ने लगे तो इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर, गरम मसाला और नमक मिक्स कर दें।
- मसालों से खुशबू आने तक पकाएं। उसके बाद उबला हुआ राजमा डालकर मिला लें।
- अब कड़ाही दोबारा ढकें और राजमा को ग्रेवी के साथ पकने दें। चाहें तो बड़े चम्मच की मदद से राजमा को हल्का सा मैश कर लें।
- आखिर में कसूरी मेथी और धनिया पत्ती डालकर मिलाएं। तैयार है राजमा। इसे चावल, रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम