न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पालक पनीर भुर्जी के साथ लें खाने का मजा, रेस्तरां जाने के बजाय घर में ही बनाएं ऐसे #Recipe

सर्दी का मौसम है और इस समय हरी पत्तेदार सब्जियों का जोर है। हर कोई इनसे होने वाले फायदों के बारे में जानता है। इनमें भी पालक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Jan 2024 4:11:11

पालक पनीर भुर्जी के साथ लें खाने का मजा, रेस्तरां जाने के बजाय घर में ही बनाएं ऐसे #Recipe

सर्दी का मौसम है और इस समय हरी पत्तेदार सब्जियों का जोर है। हर कोई इनसे होने वाले फायदों के बारे में जानता है। इनमें भी पालक सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। इसके साथ अगर पनीर भी मिक्स कर दिया जाए तो फिर जो सब्जी बनेगी उसके क्या कहने। रेस्तरां में मिलने वाले पालक पनीर के तो कई लोग खासे दीवाने होते हैं। इसी तरह पालक पनीर भुर्जी भी किसी से कम नहीं पड़ती। यह स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी लाभदायक है। हम इस डिश की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं, जिसे फॉलो करने से आपको जरा भी परेशानी नहीं होगी।

palak paneer bhurji,palak paneer bhurji ingredients,palak paneer bhurji recipe,palak paneer bhurji winter,palak paneer bhurji tasty,palak paneer bhurji healthy,palak paneer bhurji delicious,palak paneer bhurji dish,palak paneer bhurji restaurant

सामग्री (Ingredients)

पालक – 1 किलो
पनीर कद्दूकस – 200 ग्राम
टमाटर – 4
हल्दी पाउडर – 1/4 टी स्पून
हरा धनिया बारीक कटा – 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च – 1
अदरक – 1/2 इंच का लम्बा टुकड़ा
काजू (कटे)- 10–12
जीरा – 1/4 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
तेल – सब्जी बनाने के लिए
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

palak paneer bhurji,palak paneer bhurji ingredients,palak paneer bhurji recipe,palak paneer bhurji winter,palak paneer bhurji tasty,palak paneer bhurji healthy,palak paneer bhurji delicious,palak paneer bhurji dish,palak paneer bhurji restaurant

विधि (Recipe)

- सबसे पहले पालक पालक की डंडियां हटा दें। इसे अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें।
- अब पालक को इस तरह रखें कि सारा पानी निथर जाए। पालक को चाकू की मदद से बारीक काट लें।
- इसके बाद टमाटर लें और उसके बड़े-बड़े टुकड़े काट लें। अब हरी मिर्च व अदरक लें और उन्हें अच्छी तरह से धोकर काट लें।
- अब इन सारी चीजों को मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें।
- अब एक कड़ाही लें और उसे आंच पर चढ़ा दें और इसमें 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम होने दें।
- फिर तेल में हींग, जीरा डालकर उसे तड़कने दें। इसके बाद हल्दी डालकर कुछ सैकंड चलाएं।
- इसमें टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डालकर चमचे से चलाते हुए अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसे तब तक चलाते हुए भूनें जब तक कि तेल मसाले से अलग दिखाई ना देने लगे।
- जब लगने लगे कि मसाला अच्छी तरह से भून गया है तब इसमें कटा हुआ पालक और नमक डालकर चमचे से 3-4 मिनट तक अच्छे से चलाएं व पालक को भून लें।
- अब सब्जी को ढंक दें और 3 से 4 मिनट तक मीडियम आंच पर पकने दें।
- इसके बाद ढक्कन हटाकर सब्जी को चमचे से चलाएं और इसे तब तक पकाएं जब तक कि पालक का पानी पूरी तरह से सूख न जाए।
- जब पालक पक जाए तब इसमें टूटे हुए काजू के टुकड़े, गरम मसाला और कद्दूकस पनीर डालकर बेहद हल्के हाथों से चमचे से चलाएं।
- इसके बाद ऊपर से हरा धनिया डालकर इसे गार्निश करें। तैयार है पालक पनीर भुर्जी।
- इसे सर्विंग बाउल में निकालकर दाल, चावल या फिर बटर नान के साथ परोसें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम