न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरवां इडली देगी ऐसा मजा कि स्वाद के लिए फिर किसी दूसरी डिश की ओर नहीं देखना पड़ेगा #Recipe

हम रोजाना एक जैसा नाश्ता खाकर कई बार बोर हो जाते हैं। ऐसे में क्यों न इस बार कुछ नया ट्राई करें यानी बनाएं स्टफ्ड इडली। आपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 03 May 2024 4:06:39

भरवां इडली देगी ऐसा मजा कि स्वाद के लिए फिर किसी दूसरी डिश की ओर नहीं देखना पड़ेगा #Recipe

हम रोजाना एक जैसा नाश्ता खाकर कई बार बोर हो जाते हैं। ऐसे में क्यों न इस बार कुछ नया ट्राई करें यानी बनाएं स्टफ्ड इडली। आपने इडली तो कई बार खाई होगी, लेकिन क्या आपने कभी भरवां इडली का मजा लिया है। अगर नहीं तो इस बार इसे बनाकर जरूर देखें। आप हमारे द्वारा बताई गई मैथड फॉलो करेंगे तो आपको जरा भी दिक्कत नहीं आएगी और यह टेस्टी डिश आसान से तैयार हो जाएगी। हमें भरोसा है कि यह आपके खाने का जायका बढ़ा देगी। इतनी शानदार डिश को किसी भी हालत में मिस नहीं करें। घर आने वाले मेहमान के सामने भी इसे सर्व किया जा सकता है।

stuffed idli,stuffed idli tasty,stuffed idli delicious,stuffed idli guest,stuffed idli home,stuffed idli breakfast,stuffed idli children,stuffed idli ingredients,stuffed idli recipe

सामग्री (Ingredients)

सूजी – 300 ग्राम
तेल – 2 बड़े चम्मच
राई – एक छोटा चम्मच
करी पत्ता – 10
उड़द दाल – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 1 (बारीक कतरी हुई)
दही – 300 ग्राम
नमक – स्वादानुसार
ईनो – 3/4 छोटा चम्मच

भरावन (स्टफिंग) के लिए सामग्री (Ingredients)

उबले आलू – 2 मद्धम आकार
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
अदरक – 1 छोटा चम्मच पेस्ट
नमक – आधा छोटा चम्मच
तेल – 2 छोटा चम्मच
पालक – एक कप बारीक कटा हुआ

stuffed idli,stuffed idli tasty,stuffed idli delicious,stuffed idli guest,stuffed idli home,stuffed idli breakfast,stuffed idli children,stuffed idli ingredients,stuffed idli recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले गहरे तले के एक बर्तन में छानी हुई सूजी और फेंटे हुए दही को चम्मच की मदद से अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद थोड़ा पानी मिलाएं ताकि घोल गाढ़ा ही रहे। फिर इडली में स्वाद बरकरार रखने के लिए घोल में थोड़ा नमक भी मिलाएं।
- अब इस घोल को 20 मिनट तक ढक कर रख दें, ताकि इडली बनाने के लिए ये थोड़ा फूल जाए।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर आंच पर रख दें ताकि गरम हो जाए। इसमें राई डालकर तड़का लगाएं।
- इसके बाद करी पत्ता, उड़द की दाल डालकर अच्छे से चलाते हुए भूरा होने तक भूनें। ऊपर से हरी मिर्च और सारे मसाले डालकर भूनें।
- स्टफिंग (भरावन) के लिए आलू को छीलकर मसल लें। अब एक कड़ाही में तेल गरम कर इसमें राई से तड़का लगाएं।
- फिर इसमें कटी अदरक और हरी मिर्च डालें और पालक डालकर चलाते हुए सॉफ्ट होने तक पकाएं, थोड़ा सा नमक डालकर मिला लें।
- कूकर में 3 कप पानी गरम होने के लिए चढ़ा दें। इडली के लिए बनाए गए मिश्रण में ईनो डाल कर थोड़ा चला लें और 5 मिनट के लिए रख दें।
- इससे इडली फूली-फूली और स्पंजी बनेगी। अब इडली बनाने के सांचे में थोड़ा तेल लगा लें।
- इसमें चमचे से इडली वाला मिश्रण आधा डालें इसके बाद स्टफिंग डालें और फिर थोड़ा सा इडली का घोल डालें।
- यही प्रक्रिया आगे भी चलेगी। इसके बाद इडली के सांचे को कूकर में रख दें।
- याद रहे कि कूकर के ढक्कन में सीटी हटा देनी है। पूरी आंच पर इडली को करीब 10 से 15 मिनट तक पकाएं। तैयार है भरवां इडली।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम