न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

केसर पिस्ता फिरनी : मीठा खाने के शौकीन इस शानदार डिश का मजा लेने से कभी नहीं चूकते #Recipe

केसर पिस्ता फिरनी एक स्पेशल स्वीट डिश है। खुशी का मौका हो या फिर त्योहार इस मिठाई को खास पसंद किया जाता है। यह एक अवधी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Mar 2024 4:26:40

केसर पिस्ता फिरनी : मीठा खाने के शौकीन इस शानदार डिश का मजा लेने से कभी नहीं चूकते #Recipe

केसर पिस्ता फिरनी एक स्पेशल स्वीट डिश है। खुशी का मौका हो या फिर त्योहार इस मिठाई को खास पसंद किया जाता है। यह एक अवधी मिठाई है जो कि खाने में बहुत टेस्टी होती है। यह बनाने में काफी आसान रेसिपी है। मीठा खाने के शौकीन इसका मजा लेने से कभी नहीं चूकते हैं। यह बनाने के लिए मुख्य तौर पर चावल, दूध, चीनी की जरूरत पड़ती है। इसमें केसर का फ्लेवर डालने पर इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। कई लोग काजू, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स का भी इस्तेमाल करते हैं। अगर आपको गरमागरम फिरनी पसंद हैं तो सीधे सर्व कर सकते हैं, लेकिन अगर ठंडी फिरनी का मजा लेना चाहते हैं तो इसे बड़े कटोरे में निकालकर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। जब अच्छी तरह से ठंडी हो जाए तो इसे पिस्ता केसर और सूखी गुलाब पंखुड़ियों से गार्निश कर सकते हैं।

kesar pista phirni,phirni recipe,indian dessert recipe,kesar phirni,pista phirni,traditional indian sweet,easy phirni recipe,creamy rice pudding,festive dessert recipe,homemade phirni

सामग्री (Ingredients)

दूध (क्रीम वाला) – सवा कप
चावल (पिसे हुए) – 2 टेबल स्पून
चीनी – 1/2 कप
केसर – 1 ग्राम
पिस्ता – 30 ग्राम
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
गुलाब जल – 1/2 टेबल स्पून
गुलाब की पंखुड़ियां – 2 टी स्पून

kesar pista phirni,phirni recipe,indian dessert recipe,kesar phirni,pista phirni,traditional indian sweet,easy phirni recipe,creamy rice pudding,festive dessert recipe,homemade phirni

विधि (Recipe)

- सबसे पहले चावल लें और उन्हें लगभग डेढ़ घंटे तक भिगोकर रख दें।
- अब एक भारी तले वाला पैन लें और गैस पर मीडियम फ्लेम पर रखकर दूध डालकर उबलने दें।
- इस बीच पानी में गले हुए चावलों को निकालें और उन्हें हल्का दरदरा सा पीस लें।
- अब दूध में पहला उबाल आने के बाद दरदरे पिसे चावलों को उसमें डालकर चमचे की मदद से अच्छी तरह से चलाते हुए मिक्स करें।
- चावलों को तब तक चलाते हुए पकाएं जब तक कि वे सॉफ्ट न हो जाएं।
- अब पिस्ते को छील लें और उन्हें बारीक-बारीक काट लें।
- अब फिरनी में चीनी मिलाएं और अच्छी तरह से मिलाकर चलाएं।
- अब इसमें केसर और इलायची पाउडर डाल दें। फिर गुलाब जल डालें।
- अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें। जब पूरा मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस की आंच को बंद कर दें।
- आप चाहें तो खिरनी पूरी तरह से बनने के बाद ऊपर से भी केसर की गार्निशिंग कर सकते हैं। तैयार है केसर पिस्ता फिरनी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम