न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंह में शहद सी मिठास घोल देती है केसर बर्फी, जब चाहें बनाएं और उठाएं कई दिनों तक लुत्फ #Recipe

बर्फी का नाम सुनते ही इसे खाने को दिल मचलने लगता है। इसकी मिठास सब पर जादू चलाने में सफल रहती है। यूं तो हर प्रकार की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Jan 2024 4:42:37

मुंह में शहद सी मिठास घोल देती है केसर बर्फी, जब चाहें बनाएं और उठाएं कई दिनों तक लुत्फ #Recipe

बर्फी का नाम सुनते ही इसे खाने को दिल मचलने लगता है। इसकी मिठास सब पर जादू चलाने में सफल रहती है। यूं तो हर प्रकार की बर्फी विशेष होती है, लेकिन आज हम केसर बर्फी की बात कर रहे हैं। यह टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होती है। आप अगर बाजार की मिठाइयों से परहेज करते हैं तो इसे घर पर ही बना सकते हैं। इससे आपको एकदम शुद्ध केसर बर्फी मिल सकेगी। इसे बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है। इसके लिए दूध के साथ मावा या फिर दूध पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इसे त्योहार के अवसर पर तैयार करेंगे तो मजा दोगुना हो जाएगा। हालांकि आम दिनों में भी इसे बनाकर एअर टाइट डब्बे में भरकर फ्रिज में स्टोर किया जा सकता है। यानी आप कई दिनों तक इसका लुत्फ उठा सकते हैं।

kesar barfi,kesar barfi ingredients,kesar barfi recipe,kesar barfi sweet,kesar barfi festival,kesar barfi tasty,kesar barfi delicious,kesar barfi milk

सामग्री (Ingredients)

दूध – 3/4 कप
दूध पाउडर - 2 1/4 कप
काजू पाउडर – 1/4 कप
देसी घी – 1/4 कप
केसर – 1/4 टी स्पून
ड्राई फ्रूट्स कतरन – 1 टेबल स्पून
केसरिया फूड कलर – 1 चुटकी (वैकल्पिक)
चीनी – 1/2 कप

kesar barfi,kesar barfi ingredients,kesar barfi recipe,kesar barfi sweet,kesar barfi festival,kesar barfi tasty,kesar barfi delicious,kesar barfi milk

विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बर्तन में दूध को डालकर गरम करें। जब दूध गरम हो जाए तो उसमें केसर के धागे डालकर मिक्स करें और 20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- तय समय के बाद दूध को एक बड़ी कड़ाही में ट्रांसफर करें और उसमें एक चौथाई कप देसी घी डालकर मिक्स करें।
- अब बड़े चम्मच की मदद से इसे तब तक चलाएं जब तक कि देसी घी पूरी तरह से पिघल न जाए।
- जब देसी घी पिघल जाए तो उसमें सवा दो कप दूध पाउडर, काजू पाउडर, चुटकीभर केसर और आधा कप चीनी डाल दें।
- इसके बाद चम्मच से सभी चीजों को दूध के साथ मिक्स करें और चलाते रहें।
- इसे तब तक मसलें जब तक कि इसकी सारी गांठ खत्म न हो जाएं। इस दौरान गैस की फ्लेम को धीमा ही रखें।
- पकाने के दौरान मिश्रण को लगातार चलाते रहें। लगभग 5 मिनट में मिश्रण गाढ़ा हो जाएगा।
- इस मिश्रण को लगभग 15 मिनट तक धीमी आंच पर ही पकाना है। इतने वक्त में मिश्रण कड़ाही को छोड़ने लगेगा।
- ध्यान रखें कि ऐसा होने के बाद मिश्रण ज्यादा न पकाएं नहीं तो बर्फी सख्त बनेगी।
- अब एक थाली या ट्रे के तले को चिकना कर लें और उसमें तैयार किए मिश्रण को डालकर समान अनुपात में फैला दें।
- जब मिश्रण सैट हो जाए तो ऊपर से ड्राई फ्रूट्स कतरन को डालकर हल्का सा दबाएं।
- इसके बाद मिश्रण आधा से एक घंटा सैट होने के लिए छोड़ दें।
- जब मिश्रण अच्छी तरह से सैट हो जाए तो उसे चाकू की मदद से चौकोर या डायमंड आकार के शेप में काट लें। तैयार है केसर बर्फी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम