न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

काठी रोल : मुंह का स्वाद बदलने के लिए है बेहतरीन विकल्प, बोरियत हो जाएगी पूरी तरह से खत्म #Recipe

ज्यादातर घरों में सुबह नाश्ता किया जाता है। कई बार एक जैसी चीजें खा-खाकर बोरियत महसूस होने लगती है। ऐसे में स्वाद बदलने के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Feb 2025 4:22:17

काठी रोल : मुंह का स्वाद बदलने के लिए है बेहतरीन विकल्प, बोरियत हो जाएगी पूरी तरह से खत्म #Recipe

ज्यादातर घरों में सुबह नाश्ता किया जाता है। कई बार एक जैसी चीजें खा-खाकर बोरियत महसूस होने लगती है। ऐसे में स्वाद बदलने के लिए काठी रोल एक बेहतरीन विकल्प है। इसकी खासियत है कि इसे बच्चे जितना पसंद करते हैं, बड़े भी उतना ही चाव से खाते हैं। इसकी रेसिपी भी आसान है जो थोड़ी सी देर में ही बनकर तैयार हो जाती है। आप भी अगर यह डिश खाना पसंद करते हैं लेकिन अब तक इसे घर पर ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि आपके काफी काम आ सकती है। काठी रोल को चटनी या सॉस के साथ परोसें। हमें भरोसा है कि इसे खाने वालों का दिल खुश हो जाएगा और जब भी उनकी कुछ अलग खाने की इच्छा होगी तो वे इसे ही चुनेंगे।

kathi roll,kathi roll breakfast,kathi roll tasty,kathi roll delicious,kathi roll ingredients,kathi roll recipe,kathi roll children,kathi roll family

सामग्री (Ingredients)

मैदा – 1 कप
कॉर्न फ्लोर – 1/2 कप
प्याज (स्लाइस किया) – 1
शिमला मिर्च (स्लाइस) – 1
सोया सॉस – 2 टी स्पून
अदरक कद्दूकस – 1/2 टी स्पून
टमाटर सॉस – 1 टी स्पून
हरा धनिया – 3 टेबल स्पून
मेयोनीज – 1 टी स्पून
तेल – 4 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

kathi roll,kathi roll breakfast,kathi roll tasty,kathi roll delicious,kathi roll ingredients,kathi roll recipe,kathi roll children,kathi roll family

विधि (Recipe)

- सबसे पहले रोल रैपर तैयार करना होता है। इसके लिए एक बर्तन में मैदा और कॉर्न फ्लोर डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- इसमें चुटकीभर नमक और 2 चम्मच तेल डालकर मिक्स करें। इसे अच्छी तरह से मिलाएं ताकि कोई गांठ न रह जाए।
- अब थोड़ा-थोड़ा कर पानी डालें और नरम आटा गूंथ लें। इसके बाद आटे के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर उसे 15 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें।
- अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गरम करें। जब तवा गरम हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें।
- इसके बाद आटे से पतली-पतली रोटियां बेलकर उन्हें सेक लें। सारे आटे से इसी तरह पतली रोटियां बना लें।
- अब एक कड़ाही में 2 टी स्पून तेल डालें और उसे तेज आंच पर गरम करें। इसके बाद कड़ाही में प्याज, शिमला मिर्च, कद्दूकस अदरक और थोड़ा सा नमक डालकर पकाएं।
- इन्हें गलाने के बजाय क्रंची बने रहने देना है। आखिर में इसमें सोया सॉस, काली मिर्च डालकर 2 मिनट तक और पकाएं फिर गैस बंद कर दें।
- अब इस मिश्रण को एक प्लेट में निकालें और ठंडा होने के लिए रख दें। मिश्रण ठंडा होने के बाद तैयार रोटियों को लें और उन्हें एक समतल जगह पर रखें।
- इसके बाद रोटी की ऊपरी सतह पर टमाटर सॉस लगाएं और मेयोनीज डाल दें। इसके बाद सब्जियों का मिश्रण डालकर चारों ओर फैला दें।
- अब इसे रोल कर लें। अब तैयार काठी रोल को एक प्लेट में अलग रख दें। इसी तरह एक-एक कर सारे काठी रोल तैयार कर लें।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज