Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कद्दू की सब्जी तो खूब खा ली, इस बार घर पर बनाएं इसकी बर्फी, जीभ को जंच जाएगा इसका जायका #Recipe

कुछ सब्जियां ऐसी हैं, जिनकी मिठाई भी शानदार बनती है जैसे कि लौकी, परवल और कद्दू। फिलहाल हम बात कर रहे हैं कद्दू की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 16 Feb 2024 4:48:57

कद्दू की सब्जी तो खूब खा ली, इस बार घर पर बनाएं इसकी बर्फी, जीभ को जंच जाएगा इसका जायका #Recipe

कुछ सब्जियां ऐसी हैं, जिनकी मिठाई भी शानदार बनती है जैसे कि लौकी, परवल और कद्दू। फिलहाल हम बात कर रहे हैं कद्दू की बर्फी की। वैसे भी बर्फी किसी भी चीज की बनाई जाए इन्हें खाने में मजा आ जाता है। कद्दू की बर्फी भी बेहद लजीज होती है। इसका स्वाद हर किसी का दिल जीत लेता है। ज्यादातर लोग इसे व्रत के दौरान बनाते हैं। हमारा मानना है कि यह स्वीट डिश मेजबान के साथ मेहमान को भी जरूर पसंद आएगी। आपको इसके सामने किसी और मिठाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है। अगर आप कोई नई डिश ट्राई करने की सोच रहे हैं तो इसके बारे में जरूर सोचना।
kaddu ki barfi recipe,homemade kaddu ki barfi,how to make kaddu ki barfi,easy kaddu ki barfi recipe,indian pumpkin barfi,pumpkin sweet recipe,traditional kaddu ki barfi,delicious pumpkin dessert,kaddu ki barfi preparation,step-by-step pumpkin barfi सामग्री (Ingredients)

कद्दू - 1 किलोग्राम
देसी घी - 4 टेबल स्पून
चीनी - 250 ग्राम
खोया (मावा) - 250 ग्राम
बादाम - 12 (कटे हुए)
काजू - 12 (कटे हुए)
इलायची - 6 (कुटी हुई)
पिस्ते - एक टेबल स्पून (बारीक कटे हुए) kaddu ki barfi recipe,homemade kaddu ki barfi,how to make kaddu ki barfi,easy kaddu ki barfi recipe,indian pumpkin barfi,pumpkin sweet recipe,traditional kaddu ki barfi,delicious pumpkin dessert,kaddu ki barfi preparation,step-by-step pumpkin barfi विधि (Recipe)

- सबसे पहले कद्दू को धोकर छील लें और इसके बीज निकाल लें। अब कद्दू को कद्दूकस कर लें।
- एक कड़ाही में घी गरम करके इसमें कसा हुआ कद्दू डालें। ढक्कन से इसे ढककर मध्यम आंच पर पकने दें।
- थोड़ी देर बाद इसे चलाकर फिर से ढक दें जब तक कि कद्दू नरम न हो जाएं।
- इसके बाद कद्दू में पिसी हुई चीनी डालकर चलाते हुए पकाएं।
- थोड़ी देर बाद आप देखेंगे कि कद्दू में से काफी मात्रा में पानी आ रहा है।
- ऐसे में चम्मच से कद्दू को चलाते हुए पकाएं और इस बात का ख्याल रखें कि ये कड़ाही के तली में लगे नहीं।
- इसे तब तक चलाते हुए पकाते रहें जब तक कि कद्दू का पानी एकदम सूख न जाए।
- अब इसमें बाकी का घी डालकर अच्छे से चलाते हुए भूनें।
- इसके बाद इसमें खोया (मावा) और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि ये इतना गाढ़ा न हो जाए कि जमने लगे।
- यह पक गया है या नहीं यह चेक करने के लिए इसे उंगलियों पर लगाकर चिपकाइए।
- अगर इसमें तार जैसे बनते दिखाई देते हैं तो समझ लें कि ये जमने लायक हो गया है।
- इसमें इलायची पाउडर मिलाकर आंच बंद कर दें। अब एक बड़ी प्लेट में घी लगा लें और उसमें कड़ाही में तैयार मिश्रण पलट लें।
- थोड़ी देर तक इसे ठंडा होने दें ताकि यह जम जाए। इसके बाद चाकू से इसे मनचाहे आकर में काट लें। तैयार है कद्दू की बर्फी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
टूटी हुई भाग्य रेखा को क्यों माना जाता है अशुभ? हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं ये उपाय
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology