न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैरी की खट्टी-मीठी चटनी को जब चाहें करें सर्व, खाने के शौकीनों को मिल जाएगी स्वादिष्ट सौगात #Recipe

गर्मी में पके आम का स्वाद तो सभी लेते हैं, कच्चे आम (कैरी) का भी कई तरह से उपयोग किया जाता है। कैरी की खट्टी-मीठी चटनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 05 May 2024 4:51:15

कैरी की खट्टी-मीठी चटनी को जब चाहें करें सर्व, खाने के शौकीनों को मिल जाएगी स्वादिष्ट सौगात #Recipe

गर्मी में पके आम का स्वाद तो सभी लेते हैं, कच्चे आम (कैरी) का भी कई तरह से उपयोग किया जाता है। कैरी की खट्टी-मीठी चटनी टेस्टी और हेल्दी डिश के तौर पर तैयार की जाती है। इस चटनी को लंच या डिनर किसी भी समय सर्व किया जा सकता है। इसके अलावा स्नैक्स के साथ भी इसका लुत्फ उठाकर देखें। इस बड़ों के साथ बच्चे भी चटखारे लेकर खाते हैं। इसका स्वाद सबकी जीभ पर चढ़ जाता है। एक बार से जी नहीं भरता और बार-बार खाने का मन करता है। आप भी अगर इसे घर पर ही बनाकर खाना चाहते हैं, तो बेहद आसानी से तैयार कर सकते हैं।

कैरी की खट्टी-मीठी चटनी को जब चाहें करें सर्व, खाने के शौकीनों को मिल जाएगी स्वादिष्ट सौगात #Recipe

सामग्री (Ingredients)

कच्चे आम – 1/2 किलो
गुड़ – 250 ग्राम
सौंफ – 1 टी स्पून
जीरा – 1 टी स्पून
मेथी दाना सिका – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
काला नमक – 1 टी स्पून
भुना जीरा पाउडर – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1/2 टी स्पून
पुदीना पत्ते – 6-8
तेल – 2 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

कैरी की खट्टी-मीठी चटनी को जब चाहें करें सर्व, खाने के शौकीनों को मिल जाएगी स्वादिष्ट सौगात #Recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले सही कच्चे आम (कैरी) का चुनाव करें। चटनी के लिए सख्त कैरी लें।
- इन्हें पहले पानी में डालकर धोएं। इसके बाद छिलनी की मदद से छिलके उतार लें।
- इसके बाद चाकू की मदद से कच्चे आम को लंबाई में काट लें।
- अब एक कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गरम करें।
- जब तेल गरम हो जाए तो उसमें सौफ, मेथी दाना और जीरा डालकर कुछ देर तक भूनें।
- 10-15 सैकंड तक मसाले भूनने के बाद इसमें कैरी के टुकड़े डालकर बड़ी चम्मच की मदद से मिलाएं।
- 3-4 मिनट तक इन्हें पकाने के बाद कड़ाही में धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें।
- पुदीना पत्ते डालने के बाद आधा ग्लास पानी डालें और कड़ाही को ढककर चटनी को पकने दें।
- जब कच्चे आम थोड़ा पक जाएं तो उसमें कुटा हुआ गुड़ डालें और मिलाकर दोबारा पकाएं।
- जब गुड़ पिघल जाए तो उसमें काला नमक और सादा नमक डालकर चम्मच की मदद से मिक्स करें।
- अब चटनी को तब तक पकाएं जब तक कि कच्चे आम पारदर्शी नजर न आने लगें।
- चटनी में स्वाद के हिसाब से पानी कम या ज्यादा कर सकते हैं।
- चटनी पकने के बाद गैस बंद कर दें और ठंडी होने दें। अब यह सर्व करने के लिए तैयार है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र की सियासत में शिंदे-उद्धव की शिवसेना जंग, ‘शोले’ के डायलॉग से लेकर शेर, बाघ और कुत्तों की मिसाल तक आखिर क्यों पहुंची बात?

स्पीकर से मुलाकात के लिए चार्टर विमान से दिल्ली पहुंचे थे अभिषेक बनर्जी, TMC के कई नेता भड़के

खान सर को फिलहाल राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक जारी; पुलिस ने कोर्ट में पेश की केस डायरी, 25 जून को होगी अगली सुनवाई

देवेंद्र फडणवीस से मतभेद की खबरों पर बोले एकनाथ शिंदे, पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर की तारीफ

कॉकरोच जनता पार्टी का आज फिर दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने की थाली–चम्मच लेकर आने  की अपील

FIFA World Cup 2026: पैराग्वे का बड़ा धमाका, तुर्की को हराकर टूर्नामेंट से किया बाहर

महाराष्ट्र: 'शेर अकेला चलता है, झुंड की...', उद्धव गुट पर एकनाथ शिंदे का तीखा प्रहार

रिश्ते में घोलनी है मिठास, गर्लफ्रेंड को दें ये 5 शानदार चॉकलेट्स

सिर्फ आलू से तैयार करें स्वादिष्ट और क्रिस्पी नाश्ता, एक बार खाएंगे तो बार-बार बनाने की करेंगे फरमाइश

एक्ट्रेस की बांह पकड़कर अपनी ओर खींचते दिखे 84 साल के डायरेक्टर के. राघवेंद्र राव, वीडियो पर भड़के नेटिजंस

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी पर सख्त कार्रवाई, स्लीवलेस ड्रेस में प्रस्तुति देने पर 74 कोड़े मारने का आदेश

जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
जहांगीर खान के बाद पत्नी जरीना बीबी पर भी शिकंजा, पुलिस स्टेशन पर हमले की साजिश का आरोप
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ
IRCTC टूर पैकेज: कम बजट में भारत भ्रमण का सुनहरा मौका, शानदार ऑफर में रहना-खाना फ्री