न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जीरा राइस : पार्टी-फंक्शन की शान है यह डिश, खाने वाले को कर देती है तारीफ के लिए मजबूर #Recipe

कई घरों में रोजाना चावल बनाए जाते हैं। ऐसे में सादे चावल के बजाय जीरा राइस ट्राई किया जा सकता है। यह एक शानदार डिश है। इसका...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Nov 2024 4:11:52

जीरा राइस : पार्टी-फंक्शन की शान है यह डिश, खाने वाले को कर देती है तारीफ के लिए मजबूर #Recipe

कई घरों में रोजाना चावल बनाए जाते हैं। ऐसे में सादे चावल के बजाय जीरा राइस ट्राई किया जा सकता है। यह एक शानदार डिश है। इसका स्वाद ऐसा है कि सभी लोग इसे पसंद करते हैं। लंच हो या डिनर किसी भी समय इसका मजा ले सकते हैं। इसे दाल या सब्जी के साथ खाया जा सकता है। इसका स्वाद बच्चों को भी लुभाता है। पार्टी हो या फंक्शन इनमें यह डिश नजर आ ही जाती है। इन्हें बनाना भी काफी आसान है। आप अगर कुछ अलग आजमाने की चाह रखते हैं तो जीरा राइस पर विचार किया जा सकता है। यह खाने वाले को तारीफ करने पर मजबूर कर देगा।

jeera rice,jeera rice tasty,jeera rice delicious,jeera rice nice dish,jeera rice party function,jeera rice spicy,jeera rice ingredients,jeera rice ecipe,jeera rice children

सामग्री (Ingredients)

चावल – सवा कप
जीरा – 2 टेबल स्पून
हरी मिर्च कटी – 2
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
देसी घी – 2 टेबल स्पून
स्लाइस में कटा प्याज – 1/4 कप
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

jeera rice,jeera rice tasty,jeera rice delicious,jeera rice nice dish,jeera rice party function,jeera rice spicy,jeera rice ingredients,jeera rice ecipe,jeera rice children

विधि (Recipe)

- सबसे पहले प्याज छीलें और फिर उसकी पतली-पतली स्लाइस काटकर अलग-अलग कर लें। इसके बाद हरी मिर्च और हरा धनिया भी बारीक काट लें।
- अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर उसमें प्याज की स्लाइस डालें और मीडियम आंच पर फ्राई करें।
- प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक तलें और उसके बाद एक प्लेट में निकालकर अलग रख दें। अब चावल साफ करें और पानी से 2-3 बार धोएं।
- इसके बाद चावल को 10 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें, फिर छानकर अलग रख दें। अब एक बर्तन में 2 कप पानी डालकर उसे उबलने के लिए रख दें।
- इस बीच एक कड़ाही में देसी घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करें। घी पिघलने के बाद उसमें जीरा, हरी मिर्च डालें और कुछ सैकंड तक भूनें।
- जब जीरा चटकने लगे तो उसमें चावल डालें और लगभग 5 मिनट तक भूनें। इसके बाद चावल में गरम पानी डाल दें और 5-7 मिनट तक उबाल लें।
- इसके बाद स्वादनुसार नमक डालकर चम्मच से मिक्स करें। अब कड़ाही को ढकें और दोबारा चावल नरम होने तक पकाएं।
- जब जीरा राइस अच्छी तरह से पक जाएं तो चम्मच कांटे की मदद से चावल के दाने हल्के से अलग करें।
- अब जीरा राइस के ऊपर तली हुई प्याज स्लाइस डालकर उसे सजाएं और हरी धनिया पत्ती गार्निश करें। तैयार है जीरा राइस।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि! देश की पहली स्वदेशी हाइड्रोजन ट्रेन हुई रवाना, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
सिर्फ 5 रुपये में करें हाइड्रोजन ट्रेन का सफर, जींद से सोनीपत का किराया जानिए
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, वरना भूत बनकर लौटूंगा, सोनम वांगचुक का भावुक संदेश
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में रेल फाटक पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आई स्कूली वैन; 2 बच्चों सहित 3 लोगों की मौत
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
टीम इंडिया की बल्लेबाजी देखकर हैरान हुए इंग्लैंड कप्तान हैरी ब्रूक, बोले- 60 रन के भीतर 7 विकेट गंवाना हैरान करने वाला
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
शादी के 15 साल बाद अलग हुए आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कानिटकर, बेटी जिझा की साथ मिलकर करेंगे परवरिश
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
हार के बाद शुभमन गिल ने बताया कहां हुई चूक, खराब बल्लेबाजी को ठहराया सबसे बड़ा कारण
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च, 50MP के तीन कैमरे और 6500mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
सूर्य-राहु के षडाष्टक योग से बढ़ेंगी मुश्किलें! अगले 30 दिन इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
कटे हुए आलू को काला पड़ने से कैसे बचाएं? जानें कितनी देर तक रहेंगे ताजा और फ्रेश
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'OMG 2' की कहानी मेरी थी, लेकिन क्रेडिट नहीं मिला', परेश रावल का बड़ा दावा; बताया क्यों छोड़ी अक्षय कुमार की फिल्म
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
'अगर दोषी साबित हुआ तो अपनी जान दे दूंगा', अश्लील कंटेंट केस पर 5 साल बाद छलका राज कुंद्रा का दर्द
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
हर बार चिपचिपी बनती है भिंडी की सब्जी? अपनाएं ये आसान किचन टिप्स, बनेगी एकदम कुरकुरी और स्वादिष्ट
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका
केले के छिलके से पाएं मुलायम और चमकदार बाल, एक्सपर्ट से जानें इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका