न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजराती डिश खांडवी की पूरे देश में है धूम, बच्चे-बड़ों सब पर चला देती है अपने टेस्ट का जादू #Recipe

गुजराती खाने में पंजाब और उत्तर भारतीय खाने की तुलना में कम मिर्च मसालों का प्रयोग किया जाता है। इस कारण यहां की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Dec 2023 3:51:23

गुजराती डिश खांडवी की पूरे देश में है धूम, बच्चे-बड़ों सब पर चला देती है अपने टेस्ट का जादू #Recipe

गुजराती खाने में पंजाब और उत्तर भारतीय खाने की तुलना में कम मिर्च मसालों का प्रयोग किया जाता है। इस कारण यहां की सभी फूड डिश बड़ों के साथ बच्चों को भी अपना बना लेती हैं। गुजरात के कई व्यंजन ऐसे हैं, जो पूरे देश में फेमस हैं। खांडवी भी इनमें से एक है। यह काफी स्वादिष्ट होती है। आपने ढोकला और फाफड़ा का स्वाद तो लिया होगा, लेकिन आज हम आपको खांडवी खाने की सलाह दे रहे हैं। खांडवी एक ऐसी डिश है जिसे शाम की चाय के साथ स्नैक्स या फिर ब्रेकफास्ट के तौर पर भी बनाकर परोसा जा सकता है। ये बेसन और दही से तैयार होती है। इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगता।

gujarati khandvi recipe,easy khandvi preparation,khandvi recipe steps,quick gujarati khandvi,simple khandvi recipe,homemade khandvi method,khandvi cooking guide,gujarati khandvi instructions,how to make khandvi easily,khandvi dish recipe

सामग्री (Ingredients)

बेसन – 100 ग्राम
दही – 1 कप
हरी मिर्च कटी – 2
हल्दी – 1/4 टी स्पून
अदरक पेस्ट – 1/2 टी स्पून
कच्चा नारियल कद्दूकस – 1 टेबल स्पून
हरा धनिया कटा – 1 टेबल स्पून
कढ़ी पत्ते – 4-5
तेल – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

gujarati khandvi recipe,easy khandvi preparation,khandvi recipe steps,quick gujarati khandvi,simple khandvi recipe,homemade khandvi method,khandvi cooking guide,gujarati khandvi instructions,how to make khandvi easily,khandvi dish recipe

विधि (Recipe)

- सबसे पहले दही लें और उसे अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद बेसन को छानकर एक बर्तन में निकाल लें।
- अब बेसन में दही डालकर दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसके बाद बेसन के घोल में 2 कप पानी, अदरक का पेस्ट, हल्दी और नमक डालकर सभी को अच्छे से मिला दें।
- अब एक कड़ाही को मीडियम आंच पर गैस पर रखकर उसमें बेसन का तैयार घोल डालकर करछी की मदद से उसे चलाते रहें।
- जब बेसन का घोल गाढ़ा होने लग जाए तो गैस की आंच कम कर दें। इसके बाद घोल को 9-10 मिनट तक धीमी आंच पर ही पकने दें।
- इस दौरान घोल को लगातार चलाते रहना है। अब तक खांडवी का घोल अच्छी तरह से गाढ़ा हो चुका होगा।
- अब एक ट्रे लें और खांडवी के घोल को इसमें पतला-पतला कर फैलाते जाएं। अगर घोल ज्यादा हो तो ट्रे की संख्या बढ़ा सकते हैं।
- इसके बाद ट्रे को 10 मिनट के लिए अलग रख दें। इतने वक्त में घोल ठंडा होकर जम जाएगा।
- अब जमी हुई परत को चाकू की सहायता से 2 इंच चौड़ी और 6 इंच लंबी पट्टियों में काट लें। इसके बाद इन पट्टियों को गोल-गोल कर रोल तैयार कर लें।
- अब एक कड़ाही में तेल गरम कर उसमें राई, कढ़ी पत्ता और हरी मिर्च डालकर तीनों को अच्छे से भून लें।
- इसके बाद राई के इस तड़के को सारी खांडवी पर एक-एक कर चम्मच की मदद से डालते जाएं। तैयार है गुजराती खांडवी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
सरकार और CJP नेताओं के बीच वार्ता संपन्न, प्रदर्शनकारियों ने सरकार के सामने रखीं पांच पैराग्राफ वाली लिखित मांगें
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
पेपर लीक पर सरकार की बड़ी तैयारी, 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माने का प्रस्ताव, कानून होगा और सख्त
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को राहत!, केस दर्ज ना करने पर सरकार कर रही विचार
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज भी रहेंगे बंद, राजीव चौक से ITO और मंडी हाउस तक देखें पूरी सूची
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
जंतर-मंतर पर चेहरा क्यों छिपा रहे हैं 'कॉकरोच'? दिल्ली पुलिस की AI वैन बनी वजह
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
रिश्वतखोरी पर पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी कार्रवाई, दो मोटर वाहन निरीक्षक निलंबित, मुख्यमंत्री बोले- 'भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस'
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
बिना सांचे के घर पर बनाएं बाजार जैसा जालीदार घेवर, नोट कर लें आसान रेसिपी
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
iPhone 17 सीरीज खरीदना पड़ सकता है महंगा, भारत में बढ़ सकती हैं कीमतें
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
Oppo ने K सीरीज में उतारा नया 5G स्मार्टफोन, 8000mAh बैटरी और 50MP कैमरे के साथ दमदार एंट्री
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर फिलहाल नहीं होगा रिलीज, मेकर्स ने बताई वजह, अब होगा भव्य ग्लोबल लॉन्च
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
आधी रात पीएम मोदी के वीडियो संदेश पर संजय सिंह का तंज, बोले- 'अरे सर आ गए आप, आपका टाइम तो 8 बजे का रहता है...'
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' ने रिलीज के साथ मचाई धूम, थिएटरों में त्योहार जैसा माहौल
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
Nokia ने पेश किया दमदार फीचर फोन, 19 दिन तक चलेगी बैटरी; पानी और धूल का भी नहीं होगा असर
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम
जान जोखिम में डालकर बचाई मासूम की जान, एंबुलेंस कर्मचारी की बहादुरी देख लोग कर रहे सलाम