Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

दही प्याज की सब्जी : गर्मियों में सेहत का ध्यान रखती है यह डिश, इस बार जरूर आजमाएं इसे #Recipe

गर्मी के दिनों में हमें स्वास्थ्य को लेकर बहुत सतर्क रहना पड़ता है। खाना भी ऐसा चुनना जरूरी है जो नुकसान नहीं पहुंचाए। आज हम आपको...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 11 Apr 2025 4:30:52

दही प्याज की सब्जी : गर्मियों में सेहत का ध्यान रखती है यह डिश, इस बार जरूर आजमाएं इसे #Recipe

गर्मी के दिनों में हमें स्वास्थ्य को लेकर बहुत सतर्क रहना पड़ता है। खाना भी ऐसा चुनना जरूरी है जो नुकसान नहीं पहुंचाए। आज हम आपको दही प्याज की सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे खाना सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद होता है। दही और प्याज दोनों की तासीर ठंडी होती है। ऐसे में दोनों का कॉम्बिनेशन तेजी से बढ़ते पारे के बीच शरीर को ठंडा रखने में बेहद मददगार होता है। वैसे भी इस मौसम में हम सभी रोजाना किसी न किसी रूप में दही खाते हैं जिससे शरीर स्वस्थ रहे। अगर आप रूटीन सब्जियों से बोर हो गए हैं तो इस बार हमारे द्वारा बताई गई यह डिश ट्राई कर सकते हैं। यह स्वाद से भरपूर होती है। इसमें प्याज के अलावा अन्य किसी सब्जी की जरूरत भी नहीं पड़ती। इसे बनाना आसान है। इसे रोटी या चावल के साथ सर्व करें।
dahi pyaz ki sabji,dahi pyaz ki sabji summer,dahi pyaz ki sabji hot weather,dahi pyaz ki sabji ingredients,dahi pyaz ki sabji recipe,dahi pyaz ki sabji tasty,dahi pyaz ki sabji healthy,dahi pyaz ki sabji cold,curd,onion सामग्री (Ingredients)

दही – 250 ग्राम
प्याज – 1
जीरा – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
कसूरी मेथी – 1/4 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 4
हल्दी – 1/4 टी स्पून
फीकी बूंदी – 1/2 कटोरी
गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार dahi pyaz ki sabji,dahi pyaz ki sabji summer,dahi pyaz ki sabji hot weather,dahi pyaz ki sabji ingredients,dahi pyaz ki sabji recipe,dahi pyaz ki sabji tasty,dahi pyaz ki sabji healthy,dahi pyaz ki sabji cold,curd,onion विधि (Recipe)

- दही और प्याज की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही डालें और उसे मथ लें।
- इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गरम करने के लिए रख दें। जब तेल गरम हो जाए तो उसमें जीरा डालकर तड़का लगाएं।
- इसके पूर्व प्याज को स्लाइस में काटकर रख लें। जब जीरा तड़कने लगे तो उसमें प्याज डालकर 2 से 3 मिनट तक भूनें।
- जब प्याज का रंग ब्राउन हो जाए तो उसमें बारीक कटी हरी मिर्च डाल दें और फ्राई करें। लगभग एक मिनट के बाद प्याज के मिश्रण में दही डाल दें और इसे 5-6 मिनट पकने दें।
- इसके बाद सब्जी में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर करछी की सहायता से सब्जी में अच्छी तरह से मिक्स कर दें।
- फिर सब्जी में फीकी बूंदी, गरम मसाला और कसूरी मेथी डालकर मिलाएं। कुछ देर तक इसे चलाते हुए पकाएं फिर गैस बंद कर दें। तैयार है दही प्याज की सब्जी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
यूपी चुनाव 2027: बीजेपी ने शुरू की तैयारी, सीएम योगी ने एक महीने में नए मतदाता जोड़ने का दिया लक्ष्य
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
अमेरिका में हवाई सेवाएं फिर बहाल, ATC सिस्टम में गड़बड़ी से हजारों उड़ानों पर पड़ा असर
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
रामलीला मैदान में रैली करना होगा मुश्किल? दिल्ली पुलिस ने तय की भीड़ और समय की सीमा
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
धनुष की ‘ओम: चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज, लाल चंदन तस्करी के खिलाफ अंडरकवर मिशन में दिखे एक्टर
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
24 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं लौटीं, यूजर्स को मिली राहत
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
हरदीप सिंह पुरी ने उत्तर प्रदेश की राज्यसभा सीट छोड़ी, मध्य प्रदेश से निर्विरोध चुने गए थे
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला, होमस्टे सील
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
SAFF चैंपियनशिप: भूटान को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत, 17 नवंबर को खिताबी मुकाबला
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
महादेव बेटिंग ऐप केस में CBI की बड़ी कार्रवाई, 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
फर्जी कोर्ट ऑर्डर से 129 वेबसाइट ब्लॉक, दूरसंचार सचिव से जवाब तलब
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
मोबाइल और रील्स में खो रहे हैं बच्चे? माता-पिता इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
सर्दियों में त्वचा का रूखापन दूर करने के लिए अपनाएं ये 7 स्किनकेयर टिप्स, स्किन बैरियर भी रहेगा मजबूत
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
बढ़ता वायु प्रदूषण बच्चों की सेहत के लिए खतरा, माता-पिता इन 7 बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
सर्दियों में जरूर खाएं ये 5 पारंपरिक भारतीय सुपरफूड, सेहत को मिलेंगे कई पोषक तत्व
astrology