न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में दही और पपीते से बनी स्मूदी रखेगी आपके पेट का पूरा धयान, मिनटों में यूं होगी तैयार #Recipe

चिया सीड्स की मदद से पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है। दही-पपीता स्मूदी बनाना बेहद आसान है और ये मिनटों में ही बनकर तैयार हो जाती है। आप भी इसे अपनी रोजाना की डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 23 Jun 2022 10:54:51

गर्मियों में दही और पपीते से बनी स्मूदी रखेगी आपके पेट का पूरा धयान, मिनटों में यूं होगी तैयार #Recipe

गर्मियों के मौसम में हमें सेहत का कुछ खास ख्याल रखना पड़ता है। इस मौसम में सबसे ज्यादा समस्या डाइजेशन और डिहाइड्रेशन की होती है। ऐसे में पपीता और दही दोनों ही पेट के लिहाज से काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसे अगर दही-पपीता स्मूदी बनाकर इस मौसम में पी जाए तो शरीर ऊर्जा से भरपूर रहने के साथ हेल्दी भी रहेगा। साथ ही इसके हमने चिया सीड्स का भी इस्तेमाल किया है। चिया सीड्स की मदद से पाचन तंत्र को मजबूत बनाया जा सकता है। दही-पपीता स्मूदी बनाना बेहद आसान है और ये मिनटों में ही बनकर तैयार हो जाती है। आप भी इसे अपनी रोजाना की डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

dahi papita smoothie,dahi papita smoothie recipe,recipe in hindi,smoothie recipe

सामग्री

दही - 1 कप
पपीता - 1 कप
दूध - 1/4 कप
चीनी - 1 टी स्पून
खरबूजा - 1/2 कप (वैकल्पिक)
नमक - 1/4 टी स्पून
आइस क्यूब्स - 2-3
चिया सीड्स – 1 चम्मच

dahi papita smoothie,dahi papita smoothie recipe,recipe in hindi,smoothie recipe

विधि

- पौष्टिक गुणों से भरपूर दही-पपीता स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दही डालकर उसे अच्छी तरह से फेंट लें।
- इसके बाद पपीते के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर अलग रख दें।
- अगर आप स्मूदी में खरबूजे का भी प्रयोग कर रहे हैं तो पहले उसका मोटा छिलका उतार लें और फिर उसके टुकड़े कर लें।
- अब पहले पपीता लें और उसे मिक्सर जार में डालकर पहले ब्लैंड कर लें।
- इसके बाद इसमें खरबूजा डालें और ब्लेंड करें।
- पपीता और खरबूजा को तीन से चार बार ब्लेंड करें क्योंकि पपीता खरबूज के मुकाबले थोड़ा कड़ा होता है।
- अब इस मिश्रण को एक बर्तन में निकाल लें और उसमें दही डालकर अच्छी तरह से चलाते हुए मिक्स करें।
- इसमें स्वादानुसार चीनी, चिया सीड्स और 1/4 टी स्पून नमक डाल दें।
- अब सर्विंग ग्लास लें और उसमें स्मूदी डालकर उसमें बर्फ के टुकड़े डालें।
- आपकी स्वाद और सेहत से भरी दही-पपीता स्मूदी बनकर तैयार हो गई है।
- इसे दिन के किसी भी वक्त पिया जा सकता है।
- सुबह के वक्त इसे पीने से पूरे दिन आपको उर्जा मिलती रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत