Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

छोले रोल : घर-परिवार के सभी सदस्यों का मन मोह लेगा इसका जायका, लंच बॉक्स के लिए परफेक्ट #Recipe

छोले रोल को बच्चे हों या बड़े सभी पसंद करते हैं। इस डिश को नाश्ते में या फिर दिन में स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है। बच्चों के लंच बॉक्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 16 Jan 2025 4:31:59

छोले रोल : घर-परिवार के सभी सदस्यों का मन मोह लेगा इसका जायका, लंच बॉक्स के लिए परफेक्ट #Recipe

छोले रोल को बच्चे हों या बड़े सभी पसंद करते हैं। इस डिश को नाश्ते में या फिर दिन में स्नैक्स के तौर पर खाया जा सकता है। बच्चों के लंच बॉक्स के लिए भी यह शानदार ऑप्शन है। अगर आप एक जैसी चीजें खाकर बोर हो चुके हैं और नई रेसिपी ढूंढ़ रहे हैं, तो इसे ट्राई करके देखें। इसके लिए काबुली चने का इस्तेमाल किया जाता है। आपने कभी नहीं बनाया है तो कोई बात नहीं, हमारी बताई विधि की मदद से बहुत आसानी से छोले रोल तैयार किए जा सकते हैं। इन्हें चटनी या सॉस के साथ परोसें। हमारा मानना है कि इसका जायका घर-परिवार के सभी सदस्यों का मन मोह लेगा।
chole roll,chole roll ingredients,chole roll recipe,chole roll family,chole roll family members,chole roll tasty,chole roll delicious,chole roll lunch box सामग्री (Ingredients)

काबुली चने – 1 कप
ब्रेड स्लाइस – 8
मैदा – डेढ़ टेबल स्पून
प्याज कटा – 1
हरी मिर्च कटी – 1
हरा धनिया कटा – 2 टेबल स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
चाट मसाला – 1/2 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून
अमचूर – 1/2 टी स्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार chole roll,chole roll ingredients,chole roll recipe,chole roll family,chole roll family members,chole roll tasty,chole roll delicious,chole roll lunch box विधि (Recipe)

- सबसे पहले काबुली चने साफ करें और उन्हें 7-8 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। काबुली चने को पानी से निकालकर 2-3 बार साफ पानी से दोबारा धोएं।
- इसके बाद एक प्रेशर कुकर में काबुली चने डाल दें। कुकर में दो ग्लास पानी और थोड़ा सा नमक मिक्स कर ढक्कन लगाएं और चने को पकाने के लिए रख दें।
- एक सीटी आने के बाद कुकर का ढक्कन खोल दें और चने 15-20 मिनट तक उबलने के लिए रख दें।
- जब चने उबलकर पूरी तरह से पक जाएं तो गैस बंद कर दें और चने कुकर से एक बर्तन में निकालकर ठंडे होने के लिए रख दें।
- जब चने ठंडे हो जाएं तो उन्हें अच्छी तरह से मैश कर एक बड़ी मिक्सिंग बाउल में डाल दें। इसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया भी मिला लें।
- फिर अमचूर, चाट मसाला, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक मिला दें। रोल के लिए स्टफिंग तैयार है।
- अब एक बाउल में मैदा डालकर उसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं और गाढ़ा घोल तैयार कर लें। मैदे का घोल रोल को चिपकाने में यूज किया जाएगा।
- अब ब्रेड स्लाइस लें और इसके चारों किनारों को काट लें। इसके बाद बेलन से ब्रेड को बेल लें।
- इसके बाद एक ब्रेड स्लाइस लें और उसमें तैयार स्टफिंग भरकर चारों कोनों पर मैदा लगाएं और रोल कर दें।
- फोल्ड करने के बाद रोल को एक बार फिर मैदे के घोल से चिपका दें। अब एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रख दें।
- तेल गरम होने के बाद उसमें छोले रोल डालकर धीमी आंच पर डीप फ्राई करें। इसे तब तक तलें जब तक कि रोल का रंग सुनहरा न हो जाए।
- इसे लगातार पलटते हुए तलें। जब छोले रोल सुनहरे हो जाएं तो उन्हें एक प्लेट में उतार लें। इसी तरह सारे छोले रोल तैयार कर तल लें।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology