Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चीनी मलाई पराठा कर देगा बचपन की यादों को ताजा, फटाफट तैयार हो जाएगा यह टेस्टी नाश्ता #Recipe

अधिकतर लोगों ने बचपन में मीठा पराठा जरूर खाया होगा। चीनी से बनने वाले इस पराठे को ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए इसमें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 Aug 2024 4:57:43

चीनी मलाई पराठा कर देगा बचपन की यादों को ताजा, फटाफट तैयार हो जाएगा यह टेस्टी नाश्ता #Recipe

अधिकतर लोगों ने बचपन में मीठा पराठा जरूर खाया होगा। चीनी से बनने वाले इस पराठे को ज्यादा टेस्टी बनाने के लिए इसमें मलाई का इस्तेमाल किया जाता था। आप अगर बचपन की यादों को ताजा करना चाहते हैं तो इस बार नाश्ते में चीनी और मलाई से बना पराठा ट्राई कर सकते हैं। यह बनाना बेहद आसान है। इसका स्वाद बच्चों के साथ ही बड़ों को भी पसंद आता है। इसे बनाने में ज्यादा समय भी खर्च नहीं होता। ध्यान रखें कि मलाई हमेशा ताजी ही रहे। रखी हुई मलाई में कई बार गंध आने लगती है जो कि मजा किरकिरा कर सकती है। आप घर में बनी इस स्वादिष्ट रेसिपी को किसी हाल में मिस नहीं करें।
chini malai paratha,chini malai paratha ingredients,chini malai paratha recipe,chini malai paratha breakfast,chini malai paratha sweet dish,chini malai paratha tasty सामग्री (Ingredients)

गेहूं आटा – 1 कटोरी
मलाई ताजी – 2 टेबल स्पून
चीनी – 2-3 टी स्पून
नारियल बुरादा – 1 टी स्पून
बादाम कतरन – 1 टी स्पून
देसी घी – जरूरत के मुताबिक
नमक – 1 चुटकी chini malai paratha,chini malai paratha ingredients,chini malai paratha recipe,chini malai paratha breakfast,chini malai paratha sweet dish,chini malai paratha tasty विधि (Recipe)

- सबसे पहले एक बर्तन में आटा डालें और उसमें चुटकीभर नमक मिला दें।
- अब थोड़ा-थोड़ा करते हुए पानी डालें और आटा गूंथ लें।
- आटा गूंथने के बाद उसे 10 मिनट के लिए अलग रख दें, जिससे ठीक से सैट हो जाए।
- इसके बाद आटे की समान अनुपात की लोइयां तोड़ लें। अब एक लोई लें और उसे बेलें।
- लोई बेलने के बाद इस पर देसी घी लगाएं और चीनी डालकर फैला लें। अब लोई को बंद कर दें और सूखा आटा लगाकर दोबारा बेलें।
- अब एक नॉनस्टिक तवे को मीडियम आंच पर गरम करें। तवा गरम होने के बाद उस पर पराठा डालकर सेकें।
- कुछ देर बाद पराठे के किनारों पर घी डालें और पराठा पलट दें। अब पराठे के ऊपरी हिस्से पर घी लगाएं।
- पराठा पलट-पलटकर दोनों ओर से तब तक सेकें जब तक कि सुनहरा होकर क्रिस्पी न हो जाए। इसके बाद पराठा प्लेट में उतार लें।
- अब पराठे के ऊपर मलाई डालकर उसे चारों ओर फैला लें। इसके बाद इसके ऊपर कद्दूकस अदरक डालें।
- आखिर में ड्राई फ्रूट्स की कतरन को पूरे पराठे पर फैला दें। तैयार है चीनी मलाई पराठा। इसे गरमागरम सर्व करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
असम: काजीरंगा के पास भीषण सड़क हादसा, मिनी बस और कंटेनर ट्रक की टक्कर में 23 से ज्यादा लोगों की मौत
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
बिहार में राशन कार्ड बनवाने का मौका, घर बैठे ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म; ऑफलाइन आवेदन का तरीका भी जानें
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
भारत समिट में 115 विदेशी वक्ताओं को एंट्री नहीं मिलने का दावा, शशि थरूर ने केंद्र पर उठाए सवाल
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
नेहा बोरा ने खुद को बताया नॉन-बाइनरी, जानें क्या होती है यह लैंगिक पहचान
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
राहुल गांधी ने PM मोदी को फिर दी आमने-सामने बहस की चुनौती, बोले- डिबेट के बाद प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
कंगना रनौत की हॉरर फिल्म 'स्केरी पिक्चर' का पहला पोस्टर जारी, 2027 में होगी रिलीज
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर लगाया फोन टैपिंग का आरोप, बोले- मोबाइल में मौजूद हैं सबूत
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
शहजाद पूनावाला ने बताया राजनीति में वापसी का प्लान, फिलहाल किस क्षेत्र में करेंगे काम?
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
ईशा देओल ने घमंडी कहे जाने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'अगर मैं ऐसी दिखती भी हूं तो....'
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
'रामायण' ने 8वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 'एनिमल' और 'पठान' को पछाड़कर निकली आगे
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
छठ पूजा के नहाय-खाय पर बनाएं लौकी चना दाल की स्वादिष्ट सब्जी, नोट करें आसान रेसिपी
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
बच्चों के लिए बनाएं पनीर और सब्जियों से भरा हेल्दी ब्रेकफास्ट, रोटी से तैयार करें स्वादिष्ट पिज्जा नाश्ता
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
मुस्लिम-दलित वोटों पर ओवैसी और चंद्रशेखर की नजर, अखिलेश के सामने नई सियासी चुनौती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
सोने की चमक हुई फीकी, 18 कैरेट गोल्ड के दाम 1 लाख के करीब; चांदी भी हुई सस्ती
astrology